ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर: 4 दिग्गज नेता BJP में शामिल, 2027 चुनाव के लिए हलचल तेज

पंजाब डेस्क: 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य में अपना आधार मजबूत करते हुए चार बड़े और प्रभावशाली नेताओं को पार्टी में शामिल किया है। BJP में शामिल होने वाले नेताओं में कांग्रेस के पूर्व MP जगमीत बराड़, मुख्यमंत्री भगवंत मान के पूर्व OSD ओंकार सिंह सिद्धू, वरिष्ठ अकाली नेता चरणजीत सिंह बराड़ और पूर्व MLA रिपजीत सिंह बराड़ शामिल हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने दिलाई सदस्यता: चंडीगढ़ में BJP ऑफिस में हुए एक खास कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इन सभी नेताओं को पार्टी की औपचारिक सदस्यता दिलाई। इस मौके पर पंजाब BJP अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी खास तौर पर मौजूद थे। गौरतलब है कि जगमीत बराड़ ने 2022 का विधानसभा चुनाव शिरोमणि अकाली दल के टिकट पर मौर मंडी से लड़ा है, जबकि उनके भाई रिपजीत बराड़ कोटकपूरा से पूर्व MLA रह चुके हैं।

पंजाब को मजबूत लीडरशिप की जरूरत : सुनील जाखड़ इस मौके पर सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब आज असुरक्षा और अराजकता के दौर से गुजर रहा है और लोग एक भरोसेमंद विकल्प की तलाश में हैं। उन्होंने कहा कि नए शामिल हुए नेताओं का अनुभव पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेगा।

भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब का लक्ष्य: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दावा किया कि जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हुआ है, वैसे ही BJP पंजाब को भी भ्रष्टाचार और अराजकता से मुक्त करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में BJP संगठन लगातार मजबूत हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *