ब्रेकिंग न्यूज़
अगर अमेरिका युद्ध शुरू करता है तो इस बार यह ‘क्षेत्रीय युद्ध’ होगा: ईरान के सर्वोच्च नेता की चेतावनी
दुबई, एक फरवरी (एपी) ईरान के सर्वोच्च नेता ने रविवार को चेतावनी दी कि अमेरिका द्वारा किया गया कोई भी हमला पश्चिम एशिया में ‘‘क्षेत्रीय युद्ध’’ का कारण बनेगा, जिससे तनाव और बढ़ जाएगा।
 अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर सैन्य हमला करने की धमकी दी है। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि ट्रंप बल का प्रयोग करेंगे या नहीं। 
 अयातुल्ला अली खामेनेई की इस टिप्पणी को उनकी सीधी धमकी माना जा रहा है।
 ईरान के सरकारी टेलीविजन ने खामेनेई के हवाले से अपनी खबर में कहा, ‘‘

अमेरिकियों को यह पता होना चाहिए कि अगर वे युद्ध शुरू करते हैं, तो इस बार यह एक क्षेत्रीय युद्ध होगा।’’
खामेनेई ने कहा, ‘‘हम उकसाने वाले लोग नहीं हैं और हम किसी भी देश पर हमला करने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। लेकिन ईरानी राष्ट्र किसी भी ऐसे व्यक्ति या देश को करारा जवाब देगा जो उस पर हमला या उसका उत्पीड़न करेगा।’’

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले जारी: कट्टरपंथियों ने हिंदू के घर में आग लगाई, यूनुस सरकार बेखबर

इंटरनेशनल डेस्क: बांग्लादेश में हिंदू माइनॉरिटीज़ के खिलाफ हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। ताज़ा घटना सिलहट ज़िले के गोवाईघाट में नंदिरगांव संघ के बहोर गांव में सामने आई है, जहां इस्लामिक कट्टरपंथियों ने एक हिंदू परिवार को निशाना बनाया। कट्टरपंथियों ने बीरेंद्र कुमार डे के घर में आग लगा दी।इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि आग तेज़ी से पूरे घर में फैल गई और परिवार के लोग अपनी जान बचाने के लिए घर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे।

आग लगने से घर पूरी तरह जलकर राख हो गया है। आरोप लगाया जा रहा है कि मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार इन घटनाओं के बावजूद सो रही है।ह्यूमन राइट्स कांग्रेस फॉर बांग्लादेश माइनॉरिटीज़ (HRCBM) के डेटा के मुताबिक, बांग्लादेश में माइनॉरिटीज़ को सिस्टमैटिक तरीके से टारगेट किया जा रहा है।

संगठन ने कहा कि 6 जून 2025 से 5 जनवरी 2026 के बीच देश के 45 जिलों में करीब 116 माइनॉरिटी की मौत हुई, जिसमें मर्डर और लिंचिंग जैसी घटनाएं शामिल हैं।इंटरनेशनल रिएक्शन ब्रिटिश MP प्रीति पटेल ने भी बांग्लादेश में हिंदुओं को टारगेट किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है।

उन्होंने ब्रिटिश सरकार से अपील की है कि वह बांग्लादेश में धार्मिक आजादी और हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने असर का इस्तेमाल करे।