Punjab में Indane XTRALITE NOW लॉन्च, 180 मिनट में LPG डिलीवरी का दावा
चंडीगढ़ / सत्ता संदेश
नवाचार और ग्राहक-केंद्रित सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए इंडियन ऑयल के पंजाब राज्य कार्यालय (PSO) ने ‘इंडेन एक्ट्रालाइट नाउ’ ऑयल के पंजाब राज्य कार्यालय (PSO) ने (Indane XTRALITE NOW) लॉन्च किया। जो वितरक के व्यवसायिक क्षेत्र में दिन के समय दिए गए ऑर्डर के लिए 180 मिनट के अंदर सुनिश्चचित डिलीवरी के साथ 10 किलो का एलपीजी सिलेंडर है।
यह नई पेशकश ग्राहकों को एक स्मार्ट, तेज और अधिक सुविधाजनक एलपीजी अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार की गई है।
प्रमुख लॉन्च कार्यक्रम मैसर्स मिल्खी इंडेन, जीरकपुर में आयोजित किया गया था, और इसका उद्घाटन आशुतोष गुप्ता, कार्यकारी निदेशक एवं राज्य प्रमुख, पंजाब राज्य कार्यालय द्वारा परमेश्वर, मुख्य महाप्रबंधक (एलपीजी), पंजाब राज्य कार्यालय, वरिष्ठ अधिकारियों, वितरकों और ग्राहकों की उपस्थिति में किया गया। क्षेत्र में इंडेन एक्स्ट्रालाइट नाउ के पहले उपयोगकर्ताओं के रूप में पांच ग्राहकों को नामांकित किया गया। इसके साथ ही, यह उत्पाद पंजाब राज्य कार्यालय के तहत सात बाजारों, अर्थात् जीरकपुर, चंडीगढ़, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, सुनाम और शिमला में लॉन्च किया गया, जो पूरे क्षेत्र में इसके चरणबद्ध रोलआउट की शुरुआत का प्रतीक है।
सभा को संबोधित करते हुए, आशुतोष गुप्ता, कार्यकारी निदेशक एवं राज्य प्रमुख, पीएसओ ने कहा कि “इंडेन एक्ट्रालाइट नाउ नवाचार, सुरक्षा और ग्राहक के प्रति इंडियन ऑयल की प्रतिबद्दता को दर्शाता है। सुनिश्चित 180 मिनट की डिलीवरी और एक हल्के कम्पोजिट सिलेंडर के साथ हम एलपीजी को अपने उपभोक्ताओं के लिए सुलभ और सुविधाजनक बनाते हुए ग्राहक सेवा में नए मानक स्थापित कर रहे है।
इस अवसर पर बोलते हुए, श्री परमेश्वर, मुख्य महाप्रबंधक (एलपीजी), पीएसओ ने कहा कि नई पेशकश को आज के उपभोक्ताओं की बदलती उम्मीदों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह हमारे वितरक नेटवर्क के लिए व्यावसायिक अवसर पैदा करते हुए डिजिटल सुविधा और तेज डिलीवरी के साथ उन्नत कम्पोजिट सिलेंडर तकनीक को जोड़ती है।
10 किलोग्राम का इंडेन एक्स्ट्रालाइट नाउ कम्पोजिट सिलेंडर पारंपरिक स्टील सिलेंडरों की तुलना में 50% तक हल्का है, जिससे इसे उठाना और संभालना आसान हो जाता है। सिलेंडर में जंग-मुक्त बॉडी, एलपीजी स्तर की आसान दृश्यता के लिए पारदर्शी पट्टियां और उन्नत सुरक्षा विशेषताएं शामिल है। ग्राहक न्यूनतम दस्तावेजों के साथ नया कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं, इंडियन ऑयल वन ऐप (IndianOil ONE App) या www.cx.indianoil.in के माध्यम से बुकिंग कर सकते हैं, और दिन के समय 180 मिनट के भीतर अपना सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। यह पेशकश विशेष रूप से शहरी परिवारों, कामकाजी पेशेवरों, छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों और छोटे परिवारों के लिए उपयुक्त है जो अधिक लचीलापन और सुविधा चाहते हैं।
पारंपरिक घरेलू एलपीजी कनेक्शनों के विपरीत, इंडेन एक्स्ट्रालाइट नाउ त्वरित ऑनबोर्डिंग और एक्सप्रेस डिलीवरी के साथ एक परेशानी मुक्त और डिजिटल रूप से सक्षम ग्राहक अनुभव प्रदान करता है, जो नवाचार और सेवा उत्कृष्टता पर इंडियन ऑयल के निरंतर ध्यान को दर्शाता है।
लॉन्च कार्यक्रम में नए एक्स्ट्रालाइट नाउ ग्राहकों और उत्कृष्ट डिलीवरी कर्मियों का सम्मान भी किया गया, जिसके बाद एक समर्पित एक्स्ट्रालाइट नाउ डिलीवरी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो नवीन, सुरक्षित, पारदर्शी और भविष्य के लिए तैयार एलपीजी समाधान देने की इंडियन ऑयल की प्रतिबद्धता को दोहराता है।
इंडेन एक्स्ट्रालाइट नाउ की शुरुआत के साथ इंडियन ऑयल की गति, सुविधा, तकनीक और विश्वास को मिलाकर घरेलू एलपीजी अनुभव को फिर से परिभाषित करना जारी रखे हुए है, जिससे ग्राहक की तुष्टि बढ़ रही है और ऊर्जा सेवा वितरण नें नए मानक स्थापित हो रहे है ।

