ब्रेकिंग न्यूज़
MCX पर सोना हुआ महंगा, चांदी की कीमतों में आई गिरावट; जानें क्या हैं आज के लेटेस्ट रेट्स

बिजनेस डेस्क : भारतीय सर्राफा बाजार में आज यानी गुरुवार, 14 मई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जहां सोने के दाम बढ़ गए हैं, वहीं चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

शुरुआती कारोबार और उतार-चढ़ाव : आज शुरुआती ट्रेड में सोना और चांदी दोनों ही सस्ते होकर खुले थे। हालांकि, करीब सुबह 10 बजे बाजार की स्थिति बदली और सोने की कीमतों में तेजी आई, जिससे यह लगभग 400 रुपये महंगा हो गया। इसके विपरीत, चांदी के भाव में गिरावट जारी रही और यह प्रति किलोग्राम काफी नीचे आ गई।

—-ताजा कीमतें (MCX पर)—-

सोना: MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 1,62,118 रुपये के पार चला गया है।

चांदी: 3 जुलाई 2026 को एक्सपायर होने वाले चांदी के कॉन्ट्रैक्ट का भाव 2,99,000 रुपये के आसपास है। चांदी की कीमतों में करीब 2,300 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट देखी गई है।

बढ़त की वजह बाजार : विशेषज्ञों के अनुसार, सरकार द्वारा हाल ही में गोल्ड और सिल्वर पर इंपोर्ट ड्यूटी (आयात शुल्क) बढ़ाने के फैसले का असर इन दोनों कोमोडिटीज पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। इसी वजह से बीते कारोबारी दिन (बुधवार) को भी बाजार में शानदार तेजी देखी गई थी।

सोना और चांदी सस्ता हुआ ! एक हफ्ते में सोने की कीमत 4,000 से ज़्यादा गिरी, चांदी भी 3,000 हुई सस्ती

बिजनेस डेस्क: नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही कीमती धातुओं के बाज़ार में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। साल 2025 में लगातार नए रिकॉर्ड बनाने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। पिछले एक हफ्ते के अंदर सोना 4,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज़्यादा और चांदी 3,000 रुपये प्रति किलो से ज़्यादा सस्ती हो गई है।

सोने की कीमतों में गिरावट: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के डेटा के मुताबिक, 26 दिसंबर 2025 को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,39,873 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो पिछले शुक्रवार तक घटकर 1,35,752 रुपये हो गई है। इस तरह एक हफ्ते में सोना 4,121 रुपये सस्ता हो गया है। अगर इसकी तुलना 1,40,456 रुपये के ऑल-टाइम हाई से की जाए, तो सोना अपने पीक से 4,704 रुपये गिर चुका है। घरेलू बाजार (IBJA) में 24 कैरेट सोने का रेट भी 1,37,956 रुपये से गिरकर 1,34,782 रुपये पर आ गया है।

चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट: चांदी की कीमतों में भी गिरावट जारी है। पिछले एक हफ्ते में चांदी 3,188 रुपये प्रति kg सस्ती हो चुकी है। 26 दिसंबर 2025 को चांदी का रेट 2,39,787 रुपये था, जो शुक्रवार को 2,36,599 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी अपने ऑल-टाइम हाई (2,54,174 रुपये) से करीब 17,575 रुपये प्रति kg सस्ती मिल रही है।

नए साल पर सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव: चांदी की कीमत में गिरावट, जानें 10 ग्राम सोने का लेटेस्ट भाव

बिजनेस डेस्क: नए साल के पहले दिन 1 जनवरी 2026 को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में थोड़ा बदलाव देखने को मिला। सोने की कीमतों में जहां मामूली बढ़त दर्ज की गई, वहीं चांदी की कीमतों में गिरावट आई है।

आज का सोने का भाव: सूत्रों के मुताबिक, सुबह करीब 10 बजे MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 1,35,202 रुपये था, जो 245 रुपये की बढ़त दिखाता है। दिन भर की ट्रेडिंग के दौरान सोने ने 1,35,559 रुपये का हाई और 1,35,202 रुपये का लो दर्ज किया।चांदी की कीमतों में गिरावट: चांदी खरीदने वालों के लिए राहत की खबर है क्योंकि इसकी कीमतों में कमी आई है। सुबह करीब 10:30 बजे 1 किलो चांदी का भाव 557 रुपये प्रति किलो की गिरावट के साथ 2,35,144 रुपये दर्ज किया गया। चांदी अब तक 2,38,911 रुपये के हाई और 2,34,838 रुपये के लो को छू चुकी है। नए साल की शुरुआत निवेशकों और उपभोक्ताओं के लिए बाजार में इस मामूली उतार-चढ़ाव के साथ हुई है।