ब्रेकिंग न्यूज़
IPL 2026 अंक तालिका: गुजरात टाइटंस बनी नंबर-1 टीम, आरसीबी और हैदराबाद को लगा झटका

स्पोर्टस डेस्क: आईपीएल 2026 की अंक तालिका में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस (GT) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को करारी शिकस्त देकर पहले स्थान पर कब्जा कर लिया है। गुजरात की टीम ने अपने पिछले पांचों मैच जीतकर शानदार वापसी की है और अब 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में उनकी जगह लगभग पक्की हो गई है।

हैदराबाद की हार: गुजरात के खिलाफ मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम मात्र 86 रनों पर ऑलआउट हो गई, जो उनके लिए एक शर्मनाक रिकॉर्ड है।

रैंकिंग में बदलाव: गुजरात के टॉप पर पहुँचने से आरसीबी (RCB) को नुकसान हुआ है और वह दूसरे स्थान पर खिसक गई है। आरसीबी और हैदराबाद दोनों के पास 14-14 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट के कारण आरसीबी दूसरे और हैदराबाद तीसरे स्थान पर है।

प्लेऑफ की रेस: पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है, लेकिन उसने अपने पिछले चार मैच लगातार हारे हैं। वहीं, चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) 12-12 अंकों के साथ अभी भी रेस में बरकरार हैं।

बाहर हुई टीमें: मुंबई इंडियंस (MI) और एलएसजी (LSG) अब आधिकारिक रूप से प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई हैं, दोनों के पास केवल 6-6 अंक हैं।

रोचक तथ्य: गुजरात टाइटंस इस मैच में अपनी नियमित नीली जर्सी के बजाय एक विशेष लैवेंडर जर्सी पहनकर मैदान पर उतरी थी। इसके अलावा, मुंबई इंडियंस के लिए चिंता की बात यह है कि उनके कप्तान और स्टार खिलाड़ी फिटनेस समस्याओं के कारण टीम के साथ धर्मशाला नहीं पहुंचे हैं।

IPL 2026: MI-RCB वाले शर्मनाक रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल हुआ KKR, 5 हार के बाद टीम का हाल बेहाल

स्पोर्टस डेस्क : आईपीएल 2026 का सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए किसी बुरे सपने जैसा साबित हो रहा है। गुजरात टाइटंस (GT) ने लीग के 25वें मुकाबले में कोलकाता को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है और पॉइंट्स टेबल के टॉप-4 में जगह बना ली है। वहीं, कोलकाता को इस सीजन की पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है।

शर्मनाक रिकॉर्ड में हुई एंट्री : केकेआर इस सीजन में अब तक खेले गए अपने 6 मैचों में से एक भी जीत हासिल नहीं कर पाई है (5 हार और 1 मैच बारिश के कारण रद्द)। इसी के साथ कोलकाता उन टीमों की लिस्ट में शामिल हो गई है जिन्हें सीजन के शुरुआती 6 मैचों में एक भी जीत नहीं मिली। इससे पहले डेक्कन चार्जर्स (2012), दिल्ली डेयरडेविल्स (2013), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (2019) और मुंबई इंडियंस (2022) के नाम यह अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है।

पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे : लगातार हार के कारण केकेआर इस वक्त पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे (सबसे फिसड्डी) पायदान पर है। पिछले रिकॉर्ड बताते हैं कि जब-जब कोई टीम इस शर्मनाक लिस्ट का हिस्सा बनी है, वह पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे ही रही है। कोलकाता के लिए अब आगे का सफर काफी मुश्किल नजर आ रहा है।

अगली चुनौती कोलकाता नाइट राइडर्स अपनी पहली जीत की तलाश में अब 19 अप्रैल (रविवार) को ईडन गार्डन्स में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।