गांव लिब्रा में मिल्क प्रोड्यूसर अवेयरनेस कैंप आयोजित, डेयरी किसानों को दी योजनाओं की जानकारी
लुधियाना / सत्ता संदेश
डेयरी डेवलपमेंट विभाग की ओर से डिप्टी डायरेक्टर डेयरी डेवलपमेंट, जिला लुधियाना के नेतृत्व में ब्लॉक खन्ना के गांव लिब्रा में एक दिवसीय मिल्क प्रोड्यूसर अवेयरनेस कैंप आयोजित किया गया। कैंप में क्षेत्र के डेयरी किसानों ने हिस्सा लिया और विभाग की विभिन्न गतिविधियों एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
कैंप के दौरान डेयरी किसानों को पशुओं को बीमारियों से बचाने, संतुलित आहार देने, पशुओं की उचित देखभाल और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी उपायों के बारे में जागरूक किया गया। विशेषज्ञों ने किसानों को पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य और दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक तरीके अपनाने की सलाह दी।
इस दौरान डेयरी किसानों को डेयरी लोन केस से संबंधित जरूरी जानकारी भी दी गई। विभाग की ओर से किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि डेयरी व्यवसाय को और अधिक लाभदायक बनाया जा सके।
अधिकारियों ने किसानों को बताया कि विभाग की योजनाओं और सुविधाओं का सही तरीके से लाभ उठाकर डेयरी किसान अपने व्यवसाय को मजबूत कर सकते हैं और दूध उत्पादन के क्षेत्र में बेहतर परिणाम हासिल कर सकते हैं।

