ब्रेकिंग न्यूज़
चामुंडा देवी मंदिर के बाहर गंदे पानी से श्रद्धालु परेशान, बीमारियों का खतरा बढ़ाडेयरी संचालक सड़क पर छोड़ रहे हैं गंदा पानी, स्कूली छात्र भी हो रहे प्रभावित

लुधियान / सत्ता संदेश

लुधियाना के ताजपुर रोड स्थित चामुंडा देवी मंदिर के बाहर गंदे पानी की समस्या से श्रद्धालु और राहगीर काफी परेशान हैं। मंदिर के सामने सड़क पर डेयरियों से निकलने वाला गंदा पानी जमा हो रहा है, जिससे इलाके में बदबू फैल रही है और लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, मंदिर में रोजाना सुबह-शाम माथा टेकने आने वाले श्रद्धालुओं ने बताया कि पिछले काफी समय से डेयरी संचालक गंदा पानी सीधे सड़क पर छोड़ रहे हैं। इससे न सिर्फ मंदिर आने वाले श्रद्धालु बल्कि आसपास से गुजरने वाले राहगीर और स्कूल जाने वाले बच्चे भी प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंदे पानी और बदबू के कारण इलाके में बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। कई बार इस समस्या को लेकर इलाके के पार्षद से भी शिकायत की गई, लेकिन हर बार आश्वासन ही मिला, समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।
श्रद्धालुओं ने मीडिया के माध्यम से नगर निगम प्रशासन से अपील की है कि इस गंभीर समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। उनका कहना है कि मंदिर जैसी धार्मिक जगह के बाहर इस तरह की गंदगी न केवल असुविधा पैदा कर रही है, बल्कि यह लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बनती जा रही है। लोगों ने मांग की है कि संबंधित अधिकारियों द्वारा तुरंत कार्रवाई कर सड़क पर जमा गंदे पानी की निकासी का पक्का प्रबंध किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं और आम जनता को राहत मिल सके। लुधियाना से गुरमीत सिंह की रिपोर्ट

बग्गा ने विधानसभा में उठाया डैयरी कम्लैक्स, मलकपुर, उज्जैनपुर में बड्ढे दरिया की सफाई का मुद्दा

* कहा, सफाई न हुई तो शहरी क्षेत्र की हुई सफाई का नहीं होगा कोई लाभ

लुधियाना । विधानसभा उतरी से विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने विधानसभा सैशन के दौरान बुड्ढे दरिया की सफाई का मुद्दा उठाकर आगामी बारिश के मौसम के दौरान शहरी से बाहरी क्षेत्र से बहते दरिया की सफाई की मांग की। विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा की तरफ से सोमवार को प्रश्न आवर के दौरान दिए समय का सदुपयोग करते हुए बग्गा ने विधानसभा में बताया कि पिछले चार वर्षो से उन्होने विधानसभा उतरी से गुजरते बुड्ढे दरिया की सफाई में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनके विधायक कार्यकाल में वर्षो से दूषित हुए दरिया की शहरी क्षेत्र में सफाई का तभी फायदा है कि जब आगामी बरसाती मौसम से पूर्व शहर के बाहरी यानि कि अगले पड़ाव डैयरी कम्लैक्स, मलकपुर, उज्जैनपुर सहित बुड्ढे दरिया अन्य हिस्सो की सफाई भी करवाई जाए। अगर इन क्षेत्रों में सफाई के प्रबंध न हुए तो पानी के बैक मारने से बरसाती मौसम में शहर के भीतरी क्षेत्रों की सफाई का भी कोई लाभ नहीं होगा। इसलिए जल्दी से जस्दी उक्त क्षेत्रों की सफाई करवाई जाए। ताकि शहरी क्षेत्रो को पानी के ओवरफ्लो से बचाया जा सके। उन्होने विधानसभा में मौजूद स्थानीय निकाय मंत्री ड्रेनेज विभाग के मंत्री का ध्यान भी आर्कषित करते हुए कहा कि बरसात से पूर्व इन क्षेत्रो से गुजरते बुड्ढे दरिया की सफाई की तरफ ध्यान दिया जाए।