ब्रेकिंग न्यूज़
Garhshankar Accident : बंगा चौक पर ट्रक की चपेट में आने से NRI की मौत, कतर से छुट्टी पर आया था

गढ़शंकर के बंगा चौक पर ट्रक की टक्कर से स्कूटर सवार NRI गुरदयाल राम की मौके पर मौत हो गई। मृतक कतर से छुट्टी पर गांव आया था। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Report : Amrik Kumar

होशियारपुर/ सत्ता संदेश

गढ़शंकर के बंगा चौक पर मंगलवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटर सवार NRI गुरदयाल राम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूटर सवार गुरदयाल राम पुत्र दौलत राम, निवासी गांव अकालगढ़, बंगा की ओर से गढ़शंकर शहर की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनके स्कूटर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गुरदयाल राम ट्रक की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि गुरदयाल राम कतर (Qatar) से छुट्टी पर अपने गांव आए हुए थे। हादसे की खबर से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना की सूचना मिलते ही गढ़शंकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक को कब्जे में लिया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर के शवगृह में रखवा दिया।

मामले की जांच कर रहे सब-इंस्पेक्टर सरीन चेची ने बताया कि पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

इस मौके पर कांग्रेस के चुनाव क्षेत्र इंचार्ज अमरप्रीत सिंह लाली और कंडी संघर्ष कमेटी के कन्वीनर दर्शन सिंह मट्टू ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए दोषी ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लुधियाना: तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारी, मौके पर ही मौत

पंजाब डेस्क: लुधियाना में समराला चौक के पास फ्लाईओवर पर एक भयानक सड़क हादसा हुआ है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की जानकारी: जानकारी के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक मोटरसाइकिल समेत ट्रक के टायर के नीचे आ गया। मौके पर पहुंचे ASI अवतार सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसकी वजह से उसका सिर सीधे टायर के नीचे आ गया और उसकी तुरंत मौत हो गई।

मृतक की पहचान: मृतक युवक की उम्र करीब 35 साल थी और वह लुधियाना के सलेम टावर इलाके का रहने वाला था। चश्मदीदों के मुताबिक, वह टाटा कंपनी में काम करता था। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस की कार्रवाई: एक्सीडेंट के बाद, ट्रक ड्राइवर ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन चेकपॉइंट पर मौजूद पुलिसवालों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और ट्रक को ज़ब्त कर लिया गया है।