ब्रेकिंग न्यूज़
200 सदस्यों के साथ JCI लुधियाना सेंट्रल बना देश का दूसरा सबसे बड़ा चैप्टर

लुधियाना / सत्ता संदेश

जेसीआई इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपीपी भरत एन. आचार्य के जोन-1 दौरे के दौरान जेसीआई लुधियाना सेंट्रल ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाई। 14 जुलाई को आयोजित मल्टी एलओ मीट में जेसीआई लुधियाना सेंट्रल को 200 सदस्यों के साथ जेसीआई इंडिया का दूसरा सबसे बड़ा लोकल ऑर्गेनाइजेशन बनने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा गोल्डन कॉलर एवं जेसीआई पिन से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जेसीआई लुधियाना सेंट्रल के अध्यक्ष जेएफएम एडवोकेट सिमरनप्रीत सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष अपने कार्यकाल की प्रेसीडेंट रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट में सदस्यता विस्तार, समाज सेवा परियोजनाओं एवं संगठन की उपलब्धियों का उल्लेख किया गया, जिसकी राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने मुक्त कंठ से सराहना की।

15 जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जेसीआई लुधियाना सेंट्रल के कार्यालय का आधिकारिक दौरा किया। कार्यालय पहुंचने पर सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया तथा 200 सदस्यों की उपलब्धि का केक काटकर जश्न मनाया। इस दौरान संगठन की आगामी परियोजनाओं एवं सामाजिक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सदस्यों को प्रभावी नेतृत्व एवं सफल परियोजना संचालन संबंधी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन भी दिया।

इसके उपरांत जेसीआई लुधियाना सेंट्रल द्वारा राष्ट्रीय फ्लैगशिप कार्यक्रम के अंतर्गत मेगा सस्टेनेबल सिपिंग प्रोजेक्ट आयोजित किया गया। परियोजना के तहत भीषण गर्मी में कार्य कर रहे श्रमिकों को 500 स्टील की पानी की बोतलों का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य श्रमिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना, उनके स्वास्थ्य की रक्षा करना तथा सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के उपयोग को कम कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था।

इस अवसर पर नगर निगम लुधियाना के कमिश्नर श्री जसदेव सिंह सेखों भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयं श्रमिकों को स्टील की बोतलें वितरित कीं तथा जेसीआई लुधियाना सेंट्रल द्वारा समाजहित एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर जोन की ओर से जोन अध्यक्ष जेसी सोमन गोयल, जोन उपाध्यक्ष जेसी विभु अरोड़ा, जोन उपाध्यक्ष जेसी पुनीत चड्ढा, जोन उपाध्यक्ष जेसी विनोद यादव तथा जोन सचिव मितुल डंग विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं जेसीआई लुधियाना सेंट्रल की ओर से जेसी प्रदीप सिंह मुंडी, जेसी कुलजीत सिंह, जेसी रसलीन कौर, जेसी तेजस्वी धीमान, जेसी अवतार सिंह, जेसी रोहित जिंदल, जेसी रिपन गोयल, जेसी विनायक कश्यप, जेसी जसप्रीत सिंह, जेसी राहुल भारद्वाज, जेसी जगप्रीत सिंह, जेसी मनमोहन सिंह, जेसी करणवीर सिंह, जेसी परमजीत सिंह तथा जेसी गुरप्रीत सिंह रियात भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपीपी भरत एन. आचार्य ने जेसीआई लुधियाना सेंट्रल की तेज़ी से बढ़ती सदस्यता, अनुकरणीय सेवा परियोजनाओं तथा संगठनात्मक कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए पूरी टीम को बधाई दी।