ब्रेकिंग न्यूज़
शेयर बाजार में ‘रॉकेट’ जैसी तेजी: सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निवेशकों ने मिनटों में कमाए ₹9 लाख करोड़

बिजनेस डेस्क : मंगलवार की छुट्टी के बाद बुधवार, 15 अप्रैल 2026 को जब शेयर बाजार खुला, तो दलाल स्ट्रीट पर जबरदस्त रौनक देखी गई। बाजार खुलते ही प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 1400 अंकों से ज्यादा (करीब 2%) की छलांग लगाकर 78,270 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। इसी तरह निफ्टी 50 भी 400 अंकों की तेजी के साथ 24,281 के स्तर को पार कर गया। इस तूफानी तेजी के कारण निवेशकों ने कुछ ही मिनटों के भीतर 9 लाख करोड़ रुपये की कमाई कर ली।

ट्रंप का सकारात्मक बयान और शांति की उम्मीद: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान ने बाजार का रुख बदल दिया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म हो जाएगा। पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच दोबारा बातचीत शुरू होने की खबर से निवेशकों का तनाव कम हुआ है।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट: ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड 95 डॉलर प्रति बैरल से नीचे गिरकर 94 डॉलर पर आ गया, जिससे भारतीय बाजार को बड़ी राहत मिली।मजबूत होता रुपया: भू-राजनीतिक तनाव कम होने से शुरुआती कारोबार में रुपया 12 पैसे मजबूत होकर 93.23 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

वैश्विक बाजारों से मिले जुले संकेत: अमेरिकी बाजार (Nasdaq और S&P 500) और एशियाई बाजारों (Nikkei और Kospi) में तेजी का असर भारतीय बाजार पर भी दिखा।नि

वेशकों की संपत्ति में भारी उछाल BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन पिछले सत्र के 449 लाख करोड़ से बढ़कर 458 लाख करोड़ रुपये हो गया। जानकारों का मानना है कि यदि निफ्टी 24,300 के ऊपर बंद होता है, तो यह तेजी 24,500 के स्तर तक जारी रह सकती है।