ब्रेकिंग न्यूज़
पटियाला के SST नगर में मंदिर-मस्जिद विवाद को लेकर तनाव, भारी पुलिस फोर्स तैनात

पटियाला / सत्ता संदेश

पटियाला के SST नगर इलाके में मंदिर और मस्जिद को लेकर विवाद के चलते तनावपूर्ण स्थिति बन गई है। हालात को देखते हुए पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

जानकारी के अनुसार, हिंदू संगठनों की ओर से मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की बात कही जा रही है, जिसका मुस्लिम समुदाय की ओर से विरोध किया जा रहा है। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने एहतियाती कदम उठाए हैं।

SSP वरुण शर्मा ने संभाला मोर्चा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पटियाला के SSP वरुण शर्मा खुद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। SSP की ओर से दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत कर माहौल शांत रखने की अपील की जा रही है।

इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई

किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने SST नगर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस लगातार इलाके में गश्त कर रही है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता इलाके में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। पुलिस दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील कर रही है।

पटियाला में घरेलू क्लेश का खौफनाक अंत; पति ने परिवार के साथ मिलकर पत्नी का बेरहमी से हत्या

पंजाब डेस्क : पंजाब के पटियाला जिले के पास स्थित गांव गंडा खेड़ी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक महिला की तेजधार हथियारों से बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक महिला की पहचान रमनप्रीत कौर के रूप में हुई है।

शादी के 7 साल बाद खूनी संघर्ष: जानकारी के अनुसार, रमनप्रीत कौर का विवाह करीब सात साल पहले हुआ था। परिजनों ने बताया कि घर में अक्सर घरेलू क्लेश रहता था। घटना वाले दिन परिवार के सदस्य एक शादी समारोह से लौटे थे। शाम करीब 7 बजे रमनप्रीत के भाई सिमरन सिंह को फोन पर सूचना मिली कि उसकी बहन के ससुराल में बड़ा झगड़ा हो रहा है। जब परिजनों ने रमनप्रीत और उसके पति को फोन किया तो किसी ने कॉल रिसीव नहीं की, जिसके बाद पुलिस स्टेशन पहुँचने पर उन्हें हत्या का पता चला।

पति समेत 4 लोगों पर मामला दर्ज: घनौर के डीएसपी हरमनप्रीत सिंह चीमा ने बताया कि मृतका के भाई के बयानों के आधार पर पुलिस ने पति गुरमीत सिंह, सास, देवर और ससुराल पक्ष के मामा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।