हरियाणा शाखा कार्यालय द्वारा RWA एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपभोक्ता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन
पंचकूला / सत्ता संदेश
भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), हरियाणा शाखा कार्यालय द्वारा वरिष्ठ नागरिक परिषद की मदद से बीती मंगलवार को सेक्टर 15 पंचकूला में स्थित डे केयर सेंटर कम वृद्दाश्रम में केयर सेंटर कम वृद्धाश्रम में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपभोक्ता जागरुकता एवं संवेदनशील कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में 40 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों एवं विभिन्न आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य उपभोक्ताओं को भारतीय मानकों, गुणवत्ता, सुरक्षा तथा उपभोक्ता के प्रति जागरुक करना था।

कार्यक्रम के दौरान श्यांतोनी शोम, कंसल्टेंट, बीआईएस, हरियाणा शाखा कार्यालय ने बीआईएस की भूमिका, मानकीकरण एवं प्रमाणन प्रणाली तथा उपभोक्ता हितों की सुरक्षा में बीआईएस के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने उपभोक्ताओं को खरीददारी से पूर्व आईएसएआई मार्क, सोने के आभूषणों पर हॉलमार्क तथा इलेक्ट्रॉनिक एवं विद्युत उत्पादों सीआरएस प्रमाणन चिन्हों की जांच करने के महत्व के बारें में जानकारी दी।
प्रतिभागियों को बीआईएस केयर ऐप का भी प्रदर्शन किया गया, जिसके माध्यम से उपभोक्ता किसी भी बीआईएस प्रमाणित उत्पाद, हॉलमार्क युक्त आभूषण तथा लाइसेंसधारी निर्माता की प्रामणिकता की जांच कर सकते है तथा आवश्यक होने पर शिकायत भी दर्ज करा सकते है।

कार्यक्रम के दौरान एक संवादात्मक प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने उत्पादों की गुणवत्ता, हॉलमार्किंग, प्रमाण चिन्हों एवं उपभोक्ताओं अधिकारियों से संबंधित कई प्रश्न पूछे। विशेषज्ञों द्वारा सभी प्रश्नों का संतोषजनक समाधान दिया गया। इसके साथ ही प्रतिभागियों से अपने परिवार, समाज में भारतीय मानको तथा सुरक्षित खरीददारी के प्रति जागरुकता फैलाने का आग्रह किया गया।
कार्यक्रम का समापन उपभोक्ताओं से यह अपील करते हुए किया कि वे किसी भी उत्पाद की खरीद से पहले बीआईएस प्रमाणन चिन्ह अवश्य जांचे तथा गुणवत्ता एवं सुरक्षा के प्रति सजग उपभोक्ता बने। यह कार्यक्रम उपभोक्ता जागरूकता को सुदृढ़ करने तथा गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के प्रति विश्वास बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

