हवाई सफर हुआ महंगा: इंडिगो ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, दिल्ली से मुंबई-बेंगलुरु जाना अब पड़ेगा भारी
बिजनेस डेस्क: यदि आप छुट्टियों या बिजनेस ट्रिप के लिए फ्लाइट बुक करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपकी जेब पर सीधा असर डालेगी। देश की बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क (Fuel Surcharge) में बढ़ोतरी का ऐलान किया है, जो 2 अप्रैल 2026 की रात से लागू हो गया है।
क्यों बढ़े दाम: वैश्विक स्तर पर हवाई ईंधन (ATF) की कीमतों में महीने-दर-महीने 130% से ज्यादा की वृद्धि हुई है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद एयरलाइंस ने फिलहाल केवल 25% की आंशिक बढ़ोतरी ही लागू की है।
घरेलू उड़ानों पर असर: अब यात्रियों को दूरी के हिसाब से ₹275 से लेकर ₹950 तक अतिरिक्त ईंधन शुल्क देना होगा।
-प्रमुख शहरों का नया किराया (दिल्ली से):
-मुंबई और कोलकाता: ₹600 अतिरिक्त।-बेंगलुरु और हैदराबाद: ₹800 अतिरिक्त।
-चेन्नई: ₹950 अतिरिक्त।
-लखनऊ: ₹275 अतिरिक्त।
अंतरराष्ट्रीय उड़ानें: अंतरराष्ट्रीय रूटों पर यह बोझ और भी अधिक है। दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए ₹2,500, अफ्रीका और खाड़ी देशों के लिए ₹5,000 तक, और यूके व यूरोप के लिए ₹10,000 तक का अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
इंडिगो का कहना है कि परिचालन खर्च बढ़ने के कारण यह कदम उठाना मजबूरी थी, हालांकि ईंधन की कीमतों में गिरावट आने पर भविष्य में इन दरों में संशोधन किया जा सकता है।

