ब्रेकिंग न्यूज़
लुधियाना : इलेक्टोरल रोल ऑब्ज़र्वर अर्शदीप सिंह थिंड ने पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण, फॉर्म-6 और 8 की जांच

लुधियाना / सत्ता संदेश

दिनांक – 6 अक्टूबर 2026

इलेक्टोरल रोल ऑब्ज़र्वर अर्शदीप सिंह थिंड, IAS ने मंगलवार को लुधियाना जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पोलिंग बूथों का फील्ड विजिट कर वोटर लिस्ट तैयार करने और उसमें संशोधन से जुड़े कार्यों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए प्राप्त फॉर्म नंबर 6 और मतदाता पहचान पत्र में सुधार के लिए प्राप्त फॉर्म नंबर 8 की मौके पर जांच की। उन्होंने अधिकारियों और बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को मतदाता सूची से जुड़े कार्यों में निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए।

इलेक्टोरल रोल ऑब्ज़र्वर ने विधानसभा क्षेत्र 68-दाखा के तहत मुल्लांपुर दाखा में पोलिंग बूथ का दौरा किया। यहां उन्होंने नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए भरे गए 5 फॉर्म नंबर 6 की जांच की।

इसके बाद विधानसभा क्षेत्र 69-रायकोट के ब्लॉक सुधार स्थित सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल, नई आबादी, अकालगढ़ में पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया गया। यहां नए मतदाताओं के लिए प्राप्त 6 फॉर्म नंबर 6 की जांच की गई।

वहीं विधानसभा क्षेत्र 70-जगराओं के स्कूल ऑफ एमिनेंस, जगराओं और सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जगराओं स्थित पोलिंग बूथों का भी निरीक्षण किया गया। इन बूथों पर नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए प्राप्त 6 फॉर्म नंबर 6 की जांच की गई।

फील्ड विजिट के दौरान मतदाताओं द्वारा वोटर कार्ड में करेक्शन के लिए भरे गए कुल 48 फॉर्म नंबर 8 की भी जांच की गई, जिन्हें सही पाया गया। निरीक्षण के दौरान सभी बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) द्वारा किया जा रहा कार्य भी संतोषजनक पाया गया।