ब्रेकिंग न्यूज़
लुधियाना से दिल्ली का सफर अब आसान: हलवारा एयरपोर्ट से 15 मई से उड़ानें शुरू, टिकटों की बुकिंग हुई लाइव

पंजाब डेस्क: पंजाब के लुधियाना में हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं का इंतज़ार खत्म हो गया है। एयर इंडिया कंपनी ने 1 अप्रैल से दिल्ली के लिए फ्लाइट्स की बुकिंग शुरू कर दी है। इस रूट पर पहली आधिकारिक उड़ान 15 मई को संचालित की जाएगी।

किराया और समय: लुधियाना से दिल्ली के लिए शुरुआती किराया ₹3512 तय किया गया है,। इस हवाई यात्रा में मात्र 1 घंटा 10 मिनट का समय लगेगा।

फ्लाइट का शेड्यूल: रोजाना दो फ्लाइट्स लैंड होंगी और दो ही उड़ान भरेंगी। दिल्ली से लुधियाना: पहली फ्लाइट सुबह 5:55 बजे और दूसरी दोपहर 12:55 बजे उड़ेगी।

लुधियाना से दिल्ली: सुबह पहली फ्लाइट 7:55 बजे और दूसरी दोपहर 2:40 बजे रवाना होगी।

बड़े विमानों की सुविधा: पुराने साहनेवाल एयरपोर्ट के विपरीत, हलवारा का रनवे काफी लंबा है, जिससे यहाँ Airbus A321 और बोइंग 737 जैसे बड़े कमर्शियल विमान आसानी से उतर सकेंगे।

खराब मौसम में भी लैंडिंग: एयरपोर्ट CAT-II नेविगेशन सिस्टम से लैस है, जिससे घने कोहरे या जीरो विजिबिलिटी में भी विमान सुरक्षित लैंड और टेक-ऑफ कर सकेंगे।

पंजाब की अर्थव्यवस्था को मिलेगा बूस्ट: केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इसे पंजाब की कनेक्टिविटी और ग्रोथ के लिए एक बड़ा कदम बताया है। इस एयरपोर्ट के शुरू होने से लुधियाना की होजरी, साइकिल और ऑटो-पार्ट्स इंडस्ट्री को वैश्विक स्तर पर सीधा फायदा मिलेगा, क्योंकि विदेशी कारोबारी अब सीधे लुधियाना लैंड कर सकेंगे।

साथ ही मोगा, बरनाला और बठिंडा जैसे जिलों के लोगों को अब दिल्ली जाने के लिए चंडीगढ़ जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 फरवरी को इस एयरपोर्ट का वर्जुअल उद्घाटन किया था।