ब्रेकिंग न्यूज़
लुधियाना : हैबोवाल में रेहड़ा चोरी के आरोप में व्यक्ति पकड़ा, मौके पर जुटी भीड़

लुधियाना / सत्ता संदेश

लुधियाना शहर में चोरी की वारदातों के बीच हैबोवाल डेयरियों के पास एक व्यक्ति को कथित तौर पर रेहड़ा चोरी करने के आरोप में स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ लोगों द्वारा पकड़े गए व्यक्ति के साथ कथित तौर पर मारपीट किए जाने की बात भी सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने व्यक्ति पर रेहड़ा चोरी करने का आरोप लगाया और उसे मौके पर पकड़ लिया। इसके बाद देखते ही देखते वहां काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। स्थिति को लेकर इलाके में हंगामे का माहौल बन गया।

हालांकि, रेहड़ा चोरी के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पूरे मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच और पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि इलाके में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस को प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए।

ट्रांसपोर्ट नगर में दुकान को बनाया निशाना, छत के रास्ते घुसे चोर; डेढ़ लाख के करीब कैश चोरी

लुधियाना / सत्ता संदेश

लुधियाना शहर में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला ट्रांसपोर्ट नगर की घोड़ा कॉलोनी से सामने आया है, जहां चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाते हुए छत के रास्ते अंदर प्रवेश किया और दुकान के ताले तोड़कर नकदी चोरी कर ली। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

दुकानदार के मुताबिक, उसे चोरी की घटना का पता सुबह दुकान पर पहुंचने के बाद चला। आज दुकान पर साबुन का लंगर लगाया जाना था, जिसके चलते वह सुबह दुकान पहुंचा। वहां पहुंचकर उसने देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ था। दुकान खोलने पर अंदर काफी तोड़फोड़ मिली और सामान भी अस्त-व्यस्त था।

दुकानदार ने बताया कि दुकान से करीब 1 लाख 25 हजार रुपये की नकदी चोरी हुई है। इसके अलावा चोर जाते समय दुकान में रखी बाबा जी की गोलक से भी पैसे ले गए। शुरुआती तौर पर चोरी की रकम करीब डेढ़ लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है।

दुकानदार का कहना है कि यह इलाके में चोरी की पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी घोड़ा कॉलोनी और आसपास के इलाके में चोरी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। वहीं, इलाके में लूटपाट की घटनाओं को लेकर भी स्थानीय लोगों में चिंता बनी हुई है।

दुकानदार और स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि लगातार सामने आ रही चोरी और लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

थाना जमालपुर का मुंडियां इलाका बना चोरों का टारगेट प्वाइंट

लुधियाना / जमालपुर / सत्ता संदेश

रिपोर्ट : संजय भाटिया

  • 33 फुट रोड़ में शनीवार सुबह 15 मिनट में 3 दुकानों के शटर के ताले तोड़ कर चोरी।
  • शिकायत के दो दिन बीत जाने के बाद भी नही पहुँची पुलिस : पीड़ित दुकानदार

ऐसा लगता है कि थाना जमालपुर के इलाके में चोरी और लूटपाट की वारदातें जैसे आम बात हो गयी हो। आये दिन चोरी, लूटपाट, लड़ाई झगडे से इलाका निवासियों में डर का माहौल बना हुआ है। ऐसा ही एक और मामला 33 फुट रोड, सिकन्दर कालोनी, मुंडियां इलाके का सामने आया है। जहाँ शनिवार सुबह करीब 4: 40 बजे स्पलेंडर मोटरसाइकिल पर आए दो नोजवानों ने तीन दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। तीनो दुकानदारों ने पुलिस की ढीली कार्रवाई पर सवाल उठाए है। उनका कहना है कि शिकायत के दो दिन बीत जाने के बाद भी कोई भी पुलिस मुलाज़िम मौका तक देखने नहीं आया। एक दुकानदार को तो पुलिस ने सेक्युरिटी गार्ड रखने की सलाह भी दे डाली। दुकानदारों का कहना है कि इलाके में पुलिस की गश्त न के बराबर है। इसी कारण इलाके में ऐसी वारदातें लगातार हो रही है।

जानकारी देते हुए सैनी बाइक प्वाइंट के मालिक संतोख सिंह ने बताया कि उनकी टू- व्हीलर की सर्विस की दुकान है । हालांकि उसके सामने उनका घर भी है। जब वो सुबह 6 बजे उठे तो उनको चोरी का पता चला। उनकी दुकान के ताले टूटे हुए थे। संतोख सिंह के मुताबिक उनकी दुकान में करीब सवा लाख रुपए नकद पड़े थे जो कि चोरी हो गए।

दूसरी वारदात सैनी बाइक प्वाइंट के बिल्कुल साथ ग्लैमर ब्यूटी पार्लर में हुई। दुकान मालिक संजीव ने बताया कि चोरों ने शटर का ताला तोड़कर उनके गल्ले से करीब 9 से 10 हज़ार रुपये चुरा लिए।

तीसरी वारदात कुछ कदम की दूरी पर श्री राम करियाना स्टोर में हुई। जहां पर चोरों ने शटर का ताला तोड़कर दुकान में पड़ी मंदिर की गोलक को चोरी किया। दुकानदार करन के मुताबिक उसकी दुकान में मंदिर की गोलक पड़ी थी । जिसमे करीब 7 हज़ार रुपये थे। करन का कहना है कि जब उन्होंने इस मामले में मुंडियां चौकी में शिकायत दी तो पुलिस मुलाजिम मौका देखने तो।नही आये उल्टा उन्होंने सिक्युरिटी गार्ड रखने के सलाह दे डाली।

तीनों वरदात की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। तीनो दुकानो में कैमरे लगे थे। वारदात का समय शनिवार सुबह करीब 4:40 बताया जा रहा है। करीब 15 मिनट में तीनों दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात कैमरे में कैद हो गयी। फुटेज में दो चोर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर आते नज़र आये। जिसमे पास लोहे की सब्बल थी। जिससे चोरों ने एक एक करके तीनों दुकानो को निशाना बनाया।

उक्त घटना के आसपास के लोग दहशत में है। आस पास के लोगों को दुकानदारों का कहना है कि इलाके में पुलिस की गश्त नही है। जिससे चोरों के होंसले बुलंद है। इस इलाके में पहले भी कई बार वारदातें हुई है। पुलिस इनपर ठल पाने में नाकाम साबित हो रही है।

थाना जमालपुर के एस.एच.ओ. प्रमोद राज ने बताया कि उक्त मामले में शिकायत दर्ज हुई है। आस पास की फुटेज खंगाली जा रही है।