ब्रेकिंग न्यूज़
महंगाई का झटका: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें दिल्ली में अब क्या है नई कीमत

बिजनेस डेस्क : आम आदमी पर महंगाई की मार एक बार फिर पड़ी है। 23 मई 2026 को देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर से इजाफा दर्ज किया गया है। पिछले 10 दिनों के भीतर यह तीसरी बार है जब ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।

कीमतों में कितनी हुई बढ़ोतरी? ताजा अपडेट के अनुसार, पेट्रोल की कीमतों में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में अब ईंधन की कीमतें इस प्रकार हैं:

-पेट्रोल: 99.51 रुपये प्रति लीटर

-डीजल: 92.49 रुपये प्रति लीटर

10 दिनों में 5 रुपये तक बढ़े दाम: पिछले 10 दिनों का ट्रैक रिकॉर्ड देखें तो ईंधन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं:

-15 मई: पेट्रोल और डीजल में 3-3 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी हुई थी।

-19 मई: पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हुआ था।कुल मिलाकर पिछले 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल लगभग 5 रुपये महंगा हो चुका है।

ईंधन बचाने की अपील और वैश्विक कारण: हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने देश से ईंधन बचाने की अपील की थी, जिसके बाद कई मंत्रियों और खुद पीएम ने अपने काफिलों को छोटा कर दिया था। बाजार में तेल की कमी की अफवाहों के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है। कीमतों में इस उछाल का मुख्य कारण अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव बताया जा रहा है, जिससे वैश्विक तेल सप्लाई प्रभावित हुई है। हालांकि, भारत द्वारा मई में खरीदे गए सस्ते कच्चे तेल से भविष्य में कीमतें गिरने की उम्मीद भी जताई जा रही है।

अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने से सुरक्षित निवेश वाली परिसंपत्तियों की मांग बढ़ने से चांदी में तेजी

नयी दिल्ली, 20 फरवरी (भाषा) अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के कारण शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 4,375 रुपये की तेजी के साथ 2,45,750 रुपये प्रति किग्रा हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 4,375 रुपये यानी 1.8 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,45,750 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 5,975 लॉट का कारोबार हुआ।

विदेशी बाजार में, कॉमेक्स चांदी वायदा में लगातार तीसरे दिन तेजी जारी रही, जो 1.23 डॉलर या 1.6 प्रतिशत बढ़कर 78.87 डॉलर प्रति औंस हो गई।