ब्रेकिंग न्यूज़
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, GTB की पीडियाट्रिक इमरजेंसी मेडिसिन में FNB शुरु, गंभीर बच्चों को जल्द मिलेगा इलाज

दिल्ली सत्ता संदेश

दिल्ली में बाल चिकित्सा स्वास्थय सेवाओं को और अधिक मजबूत करने के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने गुरु तेग बहादुर अस्पताल में पीडियाट्रिक्स में फेलोशिप ऑफ नेशनल बोर्ड कार्यक्रम शुरु करने का फैसला किया है। जिसमें हर साल दो सीटें निर्धारित होंगी।
दिल्ली के स्वास्थय मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बाल चिकित्सा आपातकालीन देखभाल को और अधिक मजबूत करना सरकार की प्राधमिकता है। यद कदम विशेषज्ञ प्रशिक्षण क्षमता को बढ़ाएगा और गंभीर अवस्था में बच्चों को समय पर और बेहतर उपचार सुनिश्चित करेगा। आपको बता दें कि गुरु तेग बहादुर अस्पताल में हर साल लगभग 30,000 से 35,000 तक बच्चों का इलाज किया जाता है। जिसके लिए पीडियाट्रिक इमरजेंसी मेडिसिन में सुपर स्पेशियलिटी प्रशिक्षण की आवश्यकता है। इस कार्यक्रम के शुरु होने से इलाज की गुणवत्ता में सुधार होगा। साथ ही पांच साल से कम उम्र के बच्चों के इमरजेंसी इलाज में मदद मिलेगी।

कैसे संचालित होता है FNB कार्यक्रम

दिल्ली सरकार के मुताबिक फेलोशिप ऑफ नेशनल बोर्ड कार्यक्रम नेशनस बोर्ड एग्जामिनेशंस के अंतर्गत संचालित होता है। जो दो साल का पोस्ट एमडी सुपर स्पेशियलिटी कोर्स है और वरिष्ठ रेजिडेंसी के समकक्ष है। प्रशिक्षुओं को खाली वरिष्ठ रेजिडेंट पदों की जगह समायोजित किया जाएगा। जिससे उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित होगा और इसका सरकार पर कोई अतिरिक्त बोझ भी नहीं पडे़गा।


स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती


यह फैसला दिल्ली सरकार की स्वास्थय सेवाओं को और अधिक मजबूत करने और उन्नत चिकित्सा शिक्षा विस्तार के प्रति प्रतिबद्दता को दर्शाता है। स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार ने कहा कि सीएम रेखा के गुप्ता के कुशल नेतृत्व में सरकार दिल्ली के सभी नागरिकों के लिए सशक्त, संवेदनशील और भविष्य के लिए तैयार स्वास्थ्य प्रणाली के निर्माण के लिए लगातार प्रयासरत है।