ब्रेकिंग न्यूज़
Gold Silver Price Fall: सोने-चांदी के दाम गिरने से ग्राहक खरीदारी से कर रहे परहेज, व्यापारी निराश

त्योहारों के सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट से सर्राफा बाजार में सुस्ती है। ग्राहक और व्यापारी दोनों कीमतों के उतार-चढ़ाव से प्रभावित हैं।

खुशीपुर / सत्ता संदेश

रिपोर्ट : लवप्रीत सिंह

त्योहारों के सीजन में आमतौर पर सोने-चांदी की खरीदारी बढ़ जाती है, लेकिन इस बार कीमतों में लगातार गिरावट के चलते सर्राफा बाजार में सुस्ती देखने को मिल रही है। पिछले साल से सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तेजी के बाद बीते करीब एक महीने से इनके दामों में गिरावट का दौर जारी है। इससे जहां सोने-चांदी के व्यापारी ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं, वहीं कीमतें और नीचे आने की उम्मीद में ग्राहक भी खरीदारी करने से बच रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, सोने की कीमत एक समय 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई थी, जबकि चांदी के दाम 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक जा पहुंचे थे। हालांकि, अब कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, सोने के दाम करीब 1.42 लाख रुपये प्रति तोला और चांदी की कीमत लगभग 1.95 लाख रुपये प्रति किलोग्राम बताई जा रही है।

करीब 30 दिनों से लगातार घट रहे दामों ने बाजार में असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है। ग्राहकों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में सोना-चांदी और सस्ता हो सकता है। इसी उम्मीद में कई लोग फिलहाल खरीदारी का फैसला टाल रहे हैं। दूसरी ओर, त्योहारों के दौरान अच्छी बिक्री की आस लगाए बैठे सर्राफा कारोबारी ग्राहकों की कम आवाजाही से निराश हैं।

त्योहारों के समय सोने-चांदी के आभूषणों की मांग बढ़ने की उम्मीद रहती है, लेकिन इस बार कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर खरीदारी पर दिखाई दे रहा है। अब बाजार के कारोबारियों की नजर आने वाले दिनों में कीमतों की चाल और ग्राहकों की प्रतिक्रिया पर टिकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *