ब्रेकिंग न्यूज़
कमल भाभी हत्याकांड: मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह गिरफ्तार; मिडिल ईस्ट से डिपोर्ट कर दिल्ली एयरपोर्ट पर दबोचा

पंजाब डेस्क: पंजाब पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। बठिंडा की मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल भाभी की हत्या के मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को पश्चिमी एशिया (मिडिल ईस्ट) से डिपोर्ट कर 10 अप्रैल 2026 की सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया।

सनसनीखेज हत्या का मामला: अमृतपाल सिंह जून 2025 में बठिंडा में हुई कमल भाभी की हत्या का मुख्य आरोपी है। उसने 9 जून, 2025 को अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पीड़िता को किडनैप किया और उसकी हत्या कर दी।

अस्पताल के बाहर मिली थी लाश: हत्या के बाद आरोपियों ने कमल भाभी की लाश को बठिंडा के आदेश हॉस्पिटल में खड़ी एक कार में छोड़ दिया था।

विदेश भाग गया था आरोपी: वारदात को अंजाम देने के बाद अमृतपाल कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए देश छोड़कर मिडिल ईस्ट भाग गया था, जबकि उसके दो साथियों को पुलिस ने पहले ही पकड़ लिया था।

ऐसे हुई गिरफ्तारी: पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग के ‘ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्रैडिशन सेल’ ने केंद्रीय एजेंसियों की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद एक्सट्रैडिशन (प्रत्यर्पण) की प्रक्रिया शुरू की गई और उसे भारत डिपोर्ट कराया गया।

दिल्ली में गिरफ्तारी: जैसे ही आरोपी 10 अप्रैल की सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा, पुलिस ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया।