ब्रेकिंग न्यूज़
सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट: दिल्ली से मुंबई तक लुढ़के दाम, जानें आज के लेटेस्ट रेट

बिज़नेस डेस्क : 12 फरवरी, 2026 को सोने और चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों और ज्वेलरी खरीदारों के लिए यह एक अच्छा मौका माना जा रहा है।

MCX पर कितनी आई गिरावट? बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी और डॉलर इंडेक्स में मजबूती के चलते कीमती धातुओं पर दबाव बना है।

चांदी: MCX पर 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी में 2,000 रुपये से ज्यादा की गिरावट देखी गई है। यह पिछले सत्र के 2,63,018 रुपये के मुकाबले आज 2,60,938 रुपये प्रति किलो पर खुली है।

सोना: 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना 650 रुपये से अधिक लुढ़ककर 1,58,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है।प्रमुख शहरों में आज का भाव: राष्ट्रीय राजधानी और आर्थिक राजधानी में सोने-चांदी के भाव इस प्रकार हैं:

दिल्ली: यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 1,59,760 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,46,460 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चांदी की कीमत दिल्ली में 2,59,840 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई है।

मुंबई: मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,58,791 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,43,060 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।

विशेषज्ञों की राय: बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि कीमतों में आई इस गिरावट को देखते हुए यह शॉर्ट टर्म में खरीदारी का एक बेहतरीन अवसर हो सकता है। हालांकि, उन्होंने निवेशकों को सलाह दी है कि वे निवेश करने से पहले वैश्विक संकेतों और बाजार की चाल पर पैनी नजर जरूर रखें।

सोने-चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक उछाल: चांदी 3 लाख रुपये के पार, सोना भी नए रिकॉर्ड लेवल पर; ट्रंप के फैसलों से बाजार में हलचल

बिजनेस डेस्क: ग्लोबल लेवल पर बढ़ती जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता के बीच भारतीय बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सोमवार को वायदा बाजार (MCX) में चांदी का भाव एक झटके में 13,550 रुपये से ज्यादा उछलकर 3,01,315 रुपये प्रति किलोग्राम के ऐतिहासिक लेवल पर पहुंच गया। इसके साथ ही सोने ने भी नया रिकॉर्ड बनाते हुए 1,45,500 रुपये प्रति 10 ग्राम का आंकड़ा छू लिया है।

ट्रंप के फैसलों का बाजार पर असर: एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कीमतों में इस भारी उछाल की मुख्य वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ग्रीनलैंड पर अपनाया गया सख्त रुख है। ट्रंप के 8 यूरोपीय देशों पर नए टैरिफ लगाने की घोषणा और ग्रीनलैंड पर कंट्रोल पाने की उनकी जिद ने ग्लोबल आर्थिक मंदी के चांस बढ़ा दिए हैं।

इस वजह से, इन्वेस्टर रिस्की एसेट्स (जैसे स्टॉक मार्केट और बिटकॉइन) से दूर होकर सोने जैसे सेफ इन्वेस्टमेंट की तरफ जा रहे हैं।

ग्लोबल और डोमेस्टिक मार्केट का हालग्लोबल मार्केट: इंटरनेशनल मार्केट में सोना 1 परसेंट से ज़्यादा की बढ़त के साथ $4,660 प्रति औंस के रिकॉर्ड लेवल को पार कर गया है।मेट्रोपॉलिटन शहरों में कीमतें: दिल्ली में 24 कैरेट सोने का स्पॉट प्राइस Rs 14,584 प्रति ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि मुंबई और कोलकाता में यह Rs 14,569 प्रति ग्राम रिकॉर्ड किया गया।बिटकॉइन में गिरावट: जहां सोना और चांदी बढ़ रहे हैं, वहीं ट्रंप के फैसलों की वजह से बिटकॉइन 3.6 परसेंट गिरकर $92,000 के लेवल पर आ गया है।जियोपॉलिटिकल टेंशन की वजह से आने वाले दिनों में कीमती मेटल की कीमतों में उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है।