ब्रेकिंग न्यूज़
प्रो. मोहन सिंह मेमोरियल फाउंडेशन ने पाली देतवालिया के पुत्र के निधन पर शोक जताया

लुधियाना/सत्ता संदेश

लुधियाना, 29 अप्रैल: प्रोफेसर मोहन सिंह मेमोरियल फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने प्रसिद्ध गायक और गीतकार पाली देतवालिया के इकलौते पुत्र मनजोत सिंह (38) के असमय निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

यहां जारी एक बयान में, फाउंडेशन के प्रधान राजीव कुमार लवली, प्रगट सिंह सरपरस्त, चेयरमैन गुरनाम सिंह ढालीवाल, सरपरस्त डॉ. गुरभजन गिल, दिलबाग सिंह खतराए कलां, अमरिंदर सिंह जस्सोवाल, कला प्रेमी डॉ. निर्मल जोड़ा, सरपरस्त कृष्ण कुमार बावा, सरपरस्त मलकीयत सिंह दाखा तथा कोऑर्डिनेटर प्रिथीपाल सिंह बडाला ने शोक संतप्त परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की हे। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

गौरतलब है कि मनजोत सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। मंगलवार को उनका निधन हो गया था और आज उनके पैतृक गांव देतवाल में अंतिम संस्कार किया गया। वह अपने पीछे पिता पाली देतवालिया के अलावा, पत्नी और दो छोटे बच्चे छोड़ गए हैं।