ब्रेकिंग न्यूज़
28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय बैंक हड़ताल प्रस्तावित, 25 सितंबर तक निपटा लें जरूरी काम

26-27 सितंबर को साप्ताहिक अवकाश के चलते लगातार पांच दिन प्रभावित हो सकता है बैंकिंग कामकाज; SLBC पंजाब ने ग्राहकों को दी सलाह

चंडीगढ़ / सत्ता संदेश

बैंक ग्राहकों के लिए सितंबर के आखिरी सप्ताह में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) की ओर से 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय बैंक हड़ताल प्रस्तावित की गई है। इससे पहले 26 और 27 सितंबर को शनिवार और रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

ऐसे में बैंक शाखाओं का नियमित कामकाज लगातार कई दिनों तक प्रभावित होने की संभावना है। स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी (SLBC), पंजाब ने ग्राहकों से अपील की है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपने जरूरी बैंकिंग कार्य 25 सितंबर 2026 तक पूरे कर लें।

SLBC के अनुसार, प्रस्तावित हड़ताल के दौरान बैंक शाखाओं की सेवाओं पर असर पड़ सकता है। ऐसे में ग्राहकों को नकदी निकासी और अन्य जरूरी बैंकिंग कार्यों के लिए डिजिटल और वैकल्पिक बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

ग्राहक जरूरत के अनुसार एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI, BC एजेंट/कस्टमर सर्विस सेंटर (CSP) समेत अन्य डिजिटल बैंकिंग माध्यमों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बैंकों की ओर से ग्राहकों को जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं किए जाने की बात कही गई है, लेकिन हड़ताल की स्थिति में शाखा स्तर पर होने वाले काम प्रभावित हो सकते हैं।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ओर से भी ग्राहकों को महत्वपूर्ण शाखा-संबंधी कार्य पहले ही निपटाने और जरूरत के अनुसार डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे बैंक शाखा से जुड़े ऐसे काम, जिनमें व्यक्तिगत रूप से शाखा जाना जरूरी है, उन्हें निर्धारित तारीख से पहले पूरा कर लें, ताकि प्रस्तावित हड़ताल के दौरान किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

जून 2026 में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, कामकाज निपटाने से पहले देख लें RBI की पूरी लिस्ट

बिजनेस डेस्क : जून का महीना शुरू होने वाला है और अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम जैसे चेक बुक, पासबुक अपडेट या लोन संबंधी प्रक्रिया पूरी करनी है, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, जून 2026 में देशभर में कुल 11 दिन बैंक बंद रहेंगे।-साप्ताहिक छुट्टियाँ और शनिवार का अवकाश जून महीने में रविवार और शनिवार की छुट्टियों के कारण बैंकिंग कामकाज कई दिन ठप रहेगा:

-रविवार: 7, 14, 21 और 28 जून को साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

-दूसरा और चौथा शनिवार: 13 जून (दूसरा शनिवार) और 27 जून (चौथा शनिवार) को देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे।

-क्षेत्रीय और त्योहारों की छुट्टियाँ महीने के दौरान मुहर्रम और अन्य क्षेत्रीय त्योहारों के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक अवकाश रहेगा:

-15 जून (सोमवार): राजा संक्रांति और YMA डे के अवसर पर ओडिशा और मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे।

-25 जून (गुरुवार): मुहर्रम के कारण आंध्र प्रदेश में छुट्टी रहेगी।-26 जून (शुक्रवार): मुहर्रम के चलते उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

-29 जून (सोमवार): संत गुरु कबीर जयंती पर हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

-30 जून (मंगलवार): रेमना नि के कारण मिजोरम में अवकाश रहेगा।

डिजिटल सेवाओं पर नहीं पड़ेगा असर : भले ही बैंक की शाखाएं 11 दिन बंद रहेंगी, लेकिन आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह सक्रिय रहेंगी। ग्राहक UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM का उपयोग बिना किसी बाधा के कर सकेंगे। हालांकि, शाखा जाकर किए जाने वाले कामों के लिए ग्राहकों को अपना समय पहले से प्लान कर लेना चाहिए, विशेषकर महीने के अंत में जहां शनिवार और रविवार के कारण लंबा वीकेंड पड़ रहा है।