ब्रेकिंग न्यूज़
प्रबलीन के परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूंगा: शीतल अंगुराल, मोहिंदर भगत को 5 दिन का अल्टीमेटम

जालंधर / सत्ता संदेश

पारस एस्टेट निवासी बच्ची प्रबलीन के परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने परिवार के साथ खड़े होने का ऐलान किया है। जालंधर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि वह फिलहाल किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़े नहीं हैं, लेकिन परिवार की इंसाफ की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देते रहेंगे।

शीतल अंगुराल ने कहा कि प्रबलीन की पिछले वर्ष हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद आम आदमी पार्टी सरकार की ओर से परिवार को सरकारी नौकरी देने का आश्वासन दिए जाने की बात कही गई थी, लेकिन परिवार का आरोप है कि लंबे समय के बावजूद यह वादा पूरा नहीं किया गया।

मोहिंदर भगत को पांच दिन का अल्टीमेटम

पूर्व विधायक ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत को पांच दिन का समय देते हुए कहा कि यदि इस अवधि में प्रबलीन के परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी नहीं दी गई तो वह मंत्री के घर के बाहर धरना देंगे।

उन्होंने कहा कि परिवार लंबे समय से सरकार से किए गए वादे को पूरा करने और इंसाफ की मांग कर रहा है, लेकिन अभी तक उनकी मांग पर उचित कार्रवाई नहीं हुई है।

‘परिवार के साथ अन्याय नहीं होने देंगे’

शीतल अंगुराल ने कहा कि पीड़ित परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। जब तक परिवार को इंसाफ नहीं मिलता, वह उनके साथ खड़े रहेंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार को पीड़ित परिवार की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए किए गए वादे को पूरा करना चाहिए। अब पांच दिन के अल्टीमेटम के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।

जालंधर: BJP नेता शीतल अंगुराल के 16 साल के भतीजे की बेरहमी से हत्या, दिल पर धारदार हथियार से वार

पंजाब डेस्क: जालंधर वेस्ट इलाके में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला, जहां पूर्व MLA शीतल अंगुराल के भतीजा 16 साल के विकास अंगुराल की बेरहमी से चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

कैसे हुई हत्या?

मिली जानकारी के मुताबिक, विकास का अपनी गली के कुछ युवकों से झगड़ा हो गया था। इस दौरान धारदार हथियारों से लैस तीन हत्यारों ने विकास पर हमला कर दिया। एक हत्यारोपी ने विकास के सीने में धारदार चाकू से वार किया, जिससे घाव सीधे दिल तक पहुंचा, जिससे उसकी मौत हो गई। खून से लथपथ विकास को तुरंत एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

‘नशे ने घर का चिराग बुझा दिया’: शीतल अंगुराल

घटना के बाद पूर्व MLA शीतल अंगुराल मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मरने वाला उनके चाचा का बेटा था और वह इस घटना से सदमे में हैं। शीतल अंगुराल ने दुख जताते हुए कहा कि ड्रग्स की वजह से हमारे घर का चिराग बुझ गया।

‘जालंधर वेस्ट क्राइम और ड्रग ट्रैफिकिंग की राजधानी बन गया है’

इस घटना पर जालंधर BJP के जनरल सेक्रेटरी अशोक सरीन ने दुख जताते हुए कहा कि जालंधर वेस्ट विधानसभा इलाका क्राइम और ड्रग ट्रैफिकिंग की राजधानी बन गया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को आसानी से ड्रग्स मिल रहे हैं, जिसकी वजह से इलाके में क्राइम दिन-ब-दिन बढ़ रहे हैं।

पुलिस जांच जारीपुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। SPD इन्वेस्टिगेशन जालंधर ऑफिसर ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम बनाई गई है। पुलिस ने आगे कहा कि हत्या का मकसद अभी सामने नहीं आया है और जांच जारी है।