ब्रेकिंग न्यूज़
PM मोदी का यूएई दौरा: भारत को मिलेगी निर्बाध LPG सप्लाई, यूएई ने किया $5 बिलियन निवेश का ऐलान

नेशनल डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने छह दिवसीय विदेश दौरे के पहले चरण में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की एक संक्षिप्त लेकिन बेहद सफल यात्रा की। अबू धाबी पहुँचने पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया और सुरक्षा के लिहाज से यूएई एयरफोर्स के F-16 फाइटर जेट्स ने उनके विमान को एस्कॉर्ट किया।

ऐतिहासिक समझौते और निवेश: प्रधानमंत्री मोदी और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक में एलपीजी (LPG) सप्लाई समेत 5 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इसके अलावा रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व: दोनों देशों के बीच स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व और रक्षा सहयोग को लेकर MoU साइन हुए।

बड़ा निवेश: यूएई ने भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर, RBL बैंक और सम्मान कैपिटल में 5 अरब डॉलर (लगभग 41,000 करोड़ रुपये) के निवेश की घोषणा की है।

शिप रिपेयर क्लस्टर: गुजरात के वडिनार में शिप रिपेयर क्लस्टर स्थापित करने पर भी सहमति बनी।

क्षेत्रीय शांति और कूटनीति : पीएम मोदी ने यूएई को अपना “दूसरा घर” बताया और कहा कि भारत हर परिस्थिति में यूएई के साथ खड़ा है, बैठक के दौरान पश्चिम एशिया (West Asia) में जारी तनाव और होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा पर भी चर्चा हुई।

पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत क्षेत्र में शांति बहाली के लिए हर संभव सहयोग देने को तैयार है।करीब 180 मिनट के इस संक्षिप्त दौरे के बाद प्रधानमंत्री मोदी अपने अगले पड़ाव नीदरलैंड के लिए रवाना हो गए, जहाँ वे 17 मई तक रहेंगे।