ब्रेकिंग न्यूज़
Ludhiana : सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, DIG ने किया दौरा

लुधियाना / सत्ता संदेश

लुधियाना रेंज के DIG गुरसेवक सिंह बराड़ ने आज अलग-अलग थानों के पुलिस अधिकारियों और एरिया ACP के साथ लुधियाना मेट्रोपोलिस के कई इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शहर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस टीमों ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पार्किंग में खड़े वाहनों की फिजिकल और तकनीकी तरीके से जांच की गई। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर भी जोर दिया।

DIG गुरसेवक सिंह बराड़ ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि लुधियाना पुलिस की यह चेकिंग ड्राइव आगे भी लगातार जारी रहेगी। शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस पेट्रोलिंग भी बढ़ाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाकर लगातार निगरानी की जाएगी।

Gyaspura : गैस कटर से ताला तोड़कर 7 से 8 लाख का सामान ले गए चोर

लुधियाना के गियासपुरा में श्रई जय प्रकाश एंड संस किराना स्टोर में बड़ी चोरी हुई है। जानकारी के मुताबिक चोरों ने गैस कटर से ताला तोड़कर करीब 7-8 लाख रुपए का सामान ले गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।

लुधियाना / सत्ता संदेश

रिपोर्ट : चंदन मिश्रा

लुधियाना के गियासपुरा में बड़ी चोरी, गैस कटर से ताला तोड़कर लाखों का किराना सामान ले गए चोर

महानगर लुधियाना के गियासपुरा इलाके में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। ज्ञान विद्यालय के पास स्थित श्री जयप्रकाश एंड संस किराना स्टोर को शनिवार देर रात नकाबपोश चोरों ने निशाना बनाया। चोर गैस कटर की मदद से दुकान का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और लाखों रुपये का किराना व अन्य सामान लेकर फरार हो गए।

गैस कटर से तोड़ा ताला, दीवार में भी लगाई सेंध

दुकानदार के मुताबिक, वारदात शनिवार देर रात करीब 2 से 3 बजे के बीच हुई। सीसीटीवी फुटेज में कुछ नकाबपोश लोग दुकान के आसपास और अंदर दिखाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि चोरों ने पहले गैस कटर की मदद से दुकान का ताला काटा। इसके बाद दीवार में सेंध लगाकर दुकान के अंदर प्रवेश किया और वहां रखा महंगा किराना तथा अन्य सामान बोरियों में भरकर अपने साथ ले गए।

7 से 8 लाख रुपये के सामान की चोरी का दावा

दुकानदार के अनुसार, चोर दुकान से करीब 7 से 8 लाख रुपये मूल्य का किराना और अन्य सामान ले गए हैं। बड़ी मात्रा में सामान चोरी होने के कारण आशंका जताई जा रही है कि वारदात को अंजाम देने वाले चोर किसी बड़ी गाड़ी में आए थे।

दुकानदार का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में गाड़ी पूरी तरह स्पष्ट नजर नहीं आ रही है, जिसके चलते पुलिस के लिए वाहन की पहचान करना चुनौती हो सकती है।

पुलिस को दी गई सूचना, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना गियासपुरा पुलिस चौकी को दे दी गई है। दुकानदार का कहना है कि फिलहाल मामले में ठोस कार्रवाई का इंतजार है।

वहीं, पुलिस चौकी इंचार्ज के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। जांच अधिकारी सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटे हुए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों का पता लगाकर जल्द उन्हें काबू करने का प्रयास किया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस आसपास लगे अन्य CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि वारदात में शामिल आरोपियों और उनके वाहन तक पहुंचा जा सके।

डॉ. धर्मवीर गांधी के बयान पर सनातन सेवा समिति का विरोध, लुधियाना पुलिस कमिश्नर से शिकायत

लुधियाना: कांग्रेस सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी के सनातन धर्म को लेकर दिए गए कथित बयान पर विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। सनातन सेवा समिति मालवा जोन ने उनके बयान पर विरोध जताते हुए लुधियाना पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत दी है। समिति का आरोप है कि डॉ. धर्मवीर गांधी की टिप्पणियों से हिंदू समाज और सनातन धर्म के अनुयायियों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि डॉ. धर्मवीर गांधी ने अलग-अलग धार्मिक स्थलों और सरकार की ओर से हिंदुत्व से जुड़े कार्यक्रमों को लेकर टिप्पणी की है। संगठन ने इन टिप्पणियों को आपत्तिजनक और निंदनीय बताया है।

पुलिस कमिश्नर से कार्रवाई की मांग

सनातन सेवा समिति मालवा जोन के महासचिव वरन मेहता ने इस संबंध में लुधियाना पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत सौंपते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है।

समिति का कहना है कि सनातन धर्म को मानने वाले करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस मामले की जांच की जानी चाहिए। संगठन ने पुलिस से शिकायत में लगाए गए आरोपों और कथित बयान की जांच कर कानून के मुताबिक कार्रवाई करने की मांग की है।

संगठन ने जताया कड़ा विरोध

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि धार्मिक मामलों पर सार्वजनिक बयान देते समय सभी को संवेदनशीलता बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म या धार्मिक आस्था से जुड़ी ऐसी टिप्पणी नहीं होनी चाहिए, जिससे किसी समुदाय की भावनाएं आहत हों।

फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच और आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। मामले में डॉ. धर्मवीर गांधी का पक्ष सामने आना बाकी है।

लुधियाना में फिर चली गोली! घंटाघर इलाके में युवक की हत्या, एक घायल

लुधियाना / सत्ता संदेश

लुधियाना में गोलीबारी की एक और वारदात सामने आई है। शहर के मेन घंटाघर इलाके में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि इस घटना में एक अन्य युवक के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है। मृतक वीडियो फोटोग्राफर और वीडियो मिक्सिंग का काम करता था।

जानकारी के मुताबिक, मृतक अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था। पार्टी के बाद वह कार से वापस लौट रहा था। इसी दौरान घंटाघर के बीचों-बीच उस पर गोली चला दी गई। घटना के बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार को फोन पर मिली हादसे की जानकारी

परिजनों के मुताबिक, उन्हें फोन आया कि युवक घायल हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार जब अस्पताल पहुंचा तो उन्हें उसकी मौत की जानकारी मिली। बाद में पता चला कि युवक को गोली मारी गई थी।

परिवार का कहना है कि मृतक की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वह फोटोग्राफर और वीडियो मिक्सर के तौर पर काम करता था और अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था।

दो छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

युवक की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो छोटे बच्चे भी पिता की मौत के बाद बेसहारा हो गए हैं।

परिवार ने पुलिस और प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

मां ने CM भगवंत मान से लगाई इंसाफ की गुहार

मृतक की मां ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से भावुक अपील करते हुए कहा कि उनके परिवार में अब कोई कमाने वाला नहीं बचा है। उन्होंने घटना में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।

परिवार का कहना है कि युवक दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में गया था और उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वह कभी वापस नहीं लौटेगा।

फिलहाल गोलीबारी की इस वारदात को लेकर पुलिस की जांच जारी है। घटना के कारणों और आरोपियों की पहचान को लेकर पुलिस की ओर से जानकारी जुटाई जा रही है।

गुरप्रीत सिंह को ASI प्रमोशन, DIG रुपिंदर सिंह ने लगाया प्रमोशन स्टार

लुधियाना में गुरप्रीत सिंह को ASI के पद पर प्रमोशन मिला। DIG रुपिंदर सिंह ने यूनिफॉर्म पर प्रमोशन स्टार लगाया और ईमानदारी व कमिटमेंट से ड्यूटी करने के लिए प्रेरित किया।

लुधियाना / सत्ता संदेश

पुलिस विभाग में अपनी ड्यूटी के प्रति ईमानदारी और प्रतिबद्धता के लिए गुरप्रीत सिंह को असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) के पद पर पदोन्नत किया गया। इस अवसर पर DIG रुपिंदर सिंह, IPS ने उनकी यूनिफॉर्म पर प्रमोशन स्टार लगाया और उन्हें भविष्य में भी पूरी ईमानदारी, जिम्मेदारी और कमिटमेंट के साथ ड्यूटी निभाने के लिए प्रेरित किया।

प्रमोशन के मौके पर ADCP-2 करणबीर सिंह, PPS भी मौजूद रहे। DIG रुपिंदर सिंह ने ASI गुरप्रीत सिंह को पदोन्नति पर बधाई देते हुए पुलिस विभाग की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाने के लिए मोटिवेट किया।

गौरतलब है कि ASI गुरप्रीत सिंह वर्तमान में चौकी रघुनाथ एन्क्लेव के इंचार्ज के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि चौकी रघुनाथ एन्क्लेव के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखी जाएगी।

ASI गुरप्रीत सिंह ने कहा कि इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का माहौल कायम रखने के लिए पुलिस की ओर से कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

उन्होंने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि अपराध की रोकथाम और लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करना भी है। चौकी रघुनाथ एन्क्लेव के अधीन आने वाले क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को हर कीमत पर नियंत्रण में रखा जाएगा।

25 साल के हरजिंदर सिंह की हत्या के बाद हाईवे जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन

लुधियाना / सत्ता संदेश

Report : गुरमीत सिंह

लुधियाना के टिब्बा रोड स्थित स्वतंत्र नगर इलाके में शुक्रवार रात हुई अंधाधुंध फायरिंग में 25 वर्षीय हरजिंदर सिंह की हत्या के बाद परिवार और स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को मृतक के परिजनों और इलाके के लोगों ने नेशनल हाईवे मेन जीटी रोड पर धरना देकर जाम लगा दिया। प्रदर्शन के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई।

धरने की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया और हाईवे से धरना हटाने की अपील की। हालांकि, मृतक के परिजन और प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे।

36 घंटे बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजनों में रोष

मृतक के परिवार का कहना था कि वारदात को 36 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। परिजनों ने पुलिस और पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं, जबकि परिवार आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई चाहता है।

प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। गुस्साए कुछ प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस एनकाउंटर की मांग भी रखी।

परिजनों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जा सकता है। परिवार की ओर से यह तक कहा गया कि जरूरत पड़ी तो शव को नेशनल हाईवे पर रखकर प्रदर्शन किया जाएगा।

पहले मारपीट की घटना का भी परिवार ने लगाया आरोप

मृतक के परिजनों ने दावा किया कि हरजिंदर सिंह के साथ पहले भी मारपीट की घटना हो चुकी थी। परिवार का आरोप है कि उस समय यदि पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की होती, तो शायद यह वारदात टाली जा सकती थी।

प्रदर्शनकारियों ने कथित पुलिस लापरवाही की भी जांच कराने और मामले में जिम्मेदार पुलिस कर्मचारियों को निलंबित करने की मांग की।

फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने परिवार और प्रदर्शनकारियों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया है। मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें बनी हुई हैं।

रैपिडो चालक पर जानलेवा हमला : मुख्य आरोपी समेत दो महिलाएं गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की तलाश जारी

किराया मांगने पर विवाद के बाद 30-35 लोगों पर हमला करने का आरोप, नकदी, चेन और मोबाइल लूटने का भी मामला दर्ज

लुधियाना / सत्ता संदेश

लुधियाना के ताजपुर रोड स्थित बिहारी कॉलोनी में रैपिडो चालक पर कथित जानलेवा हमला और लूटपाट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी नेहा और उसकी एक महिला साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य नामजद और अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

पीड़ित रोहित भारद्वाज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पार्ट-टाइम रैपिडो चालक है और पिछले करीब छह महीने से नेहा को नियमित रूप से जैन कॉलोनी से समराला चौक तक छोड़ता था। आरोप है कि 16 जुलाई की रात जब वह नेहा को समराला चौक छोड़ने जा रहा था और ताजपुर रोड स्थित बिहारी कॉलोनी के पास पहुंचा, तो उसने किराया मांगा। इसी बात पर नेहा ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

रोहित के अनुसार, शोर सुनकर कॉलोनी के प्रधान जय प्रकाश समेत करीब 30 से 35 युवक लोहे की रॉड, डंडों और अन्य हथियारों के साथ मौके पर पहुंच गए और उस पर हमला कर दिया। इस दौरान उसकी मोटरसाइकिल में भी तोड़फोड़ की गई।

पीड़ित ने बताया कि वह किसी तरह अपनी जान बचाकर पहले एक पेट्रोल पंप और फिर पास के गुरुद्वारे तक पहुंचा। वहां उसका भाई राहुल, दोस्त शिवम नंदा और जमाल पहुंचे। आरोप है कि हमलावर वहां भी पहुंच गए और रोहित व शिवम को घेरकर बेरहमी से पीटा।

हमले में शिवम नंदा के सिर, जबड़े और आंख के नीचे गंभीर चोटें आईं, जबकि रोहित भी घायल हो गया। दोनों घायलों को पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से शिवम की गंभीर हालत को देखते हुए उसे डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पीड़ित का आरोप है कि हमलावर शिवम के गले से सोने की चेन, चांदी का ब्रेसलेट और मोबाइल फोन, जबकि रोहित से 4,500 रुपये नकद और चांदी की चेन लूटकर फरार हो गए।

पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी नेहा और उसकी एक महिला साथी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अन्य नामजद और अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

रिपोर्ट: गुरमीत सिंह, लुधियाना

SEO Keywords:
Ludhiana Rapido Driver Attack, Tajpur Road Crime, Bihari Colony Ludhiana, Neha Arrested, Ludhiana Loot Case, Rapido Driver Assault, Punjab Crime News, Ludhiana Police, Shivam Nanda, Breaking News Ludhiana

Hashtags:
#Ludhiana #PunjabCrime #Rapido #BreakingNews #LudhianaPolice #CrimeNews #LootCase #PunjabNews #SattaSandesh

लुधियाना में हड़कंप: मेयर ऑफिस और Diljit Dosanjh को बम से उड़ाने की धमकी

लुधियाना / सत्ता संदेश

पंजाब के लुधियाना में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब नगर निगम के आधिकारिक ईमेल अकाउंट पर मेयर कार्यालय और पंजाबी गायक-अभिनेता Diljit Dosanjh के घर को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। धमकी मिलने के बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड तुरंत सक्रिय हो गए।

जानकारी के मुताबिक, धमकी भरा ईमेल सोमवार सुबह नगर निगम कमिश्नर की सरकारी आईडी पर भेजा गया। एहतियात के तौर पर एमसी जोन-ए कार्यालय को खाली करा लिया गया और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई।

सूत्रों के अनुसार, ईमेल में मेयर कार्यालय और Diljit Dosanjh के घर पर अलग-अलग समय पर धमाके करने की बात कही गई थी। पुलिस और साइबर सेल की टीमें ईमेल भेजने वाले की पहचान और आईपी एड्रेस ट्रेस करने में जुटी हैं।

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईमेल में “खालिस्तान नेशनल आर्मी” का नाम भी इस्तेमाल किया गया, हालांकि पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है।

घटना के बाद शहर के संवेदनशील इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और सुरक्षा एजेंसियां लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

लुधियाना में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: लक्खा गैंग के 2 और गुर्गे गिरफ्तार, बड़े नेताओं की ‘टारगेट किलिंग’ का था प्लान

लुधियाना: पंजाब में लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराष्ट्रीय आतंकी-गैंगस्टर सिंडिकेट के एक बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने लक्खा गैंग से जुड़े दो और गुर्गों को मिलिट्री-ग्रेड के हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया है, जो राज्य में बड़े नेताओं की टारगेट किलिंग की फिराक में थे।

विदेशी हैंडलर्स के इशारे पर रची गई साजिश: पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि यह पूरा नेटवर्क विदेशों में बैठे आकाओं के इशारे पर काम कर रहा था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान करनदीप सिंह उर्फ करण (तरनतारन) और बलजीत सिंह उर्फ संजू (अमृतसर) के रूप में हुई है। इन्हें मलेशिया में बैठे हैंडलर आकाशदीप उर्फ गोल्डन ने इस मॉड्यूल से जोड़ा था। इसके अलावा जर्मनी में बैठे लक्खा और जोरावर सिंह, और दुबई में बैठे साहिल सोंधी भी इस साजिश के मुख्य सूत्रधार बताए जा रहे हैं।

विस्फोटक और हथियारों की बरामदगी: पुलिस ने आरोपियों के पास से मिलिट्री-ग्रेड के दो जिंदा हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं। इससे पहले 17 मई को इसी मॉड्यूल के दो शूटरों को 3 पिस्तौल और 11 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था। पुलिस का दावा है कि इस गिरफ्तारी के साथ ही विदेशी सिंडिकेट के शूटिंग मॉड्यूल और हथियारों की सप्लाई लाइन (एक्सप्लोसिव विंग) को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है।

सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज: हैंड ग्रेनेड की बरामदगी के बाद पुलिस ने दर्ज एफआईआर (FIR No. 91) में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम (Explosive Substances Act) की धारा 3, 4, 5 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(2) जोड़ दी है। पुलिस अब इस नेटवर्क के स्थानीय मददगारों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

सावधान! ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के नाम पर हो रही बड़ी ठगी: एक क्लिक और बैंक खाता साफ

लुधियाना: सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) का नाम तेजी से वायरल हो रहा है। युवाओं के बीच इस नाम को लेकर बढ़ती उत्सुकता का फायदा उठाते हुए साइबर ठगों ने ठगी का एक नया और खतरनाक तरीका खोज निकाला है। लुधियाना पुलिस ने इस संबंध में एक चेतावनी जारी की है कि कैसे एक छोटी सी गलती लोगों को कंगाल बना सकती है।

कैसे जाल में फंसाते हैं ठग? पुलिस के अनुसार, साइबर अपराधी लोगों को वॉट्सऐप (WhatsApp) पर एक लुभावना मैसेज भेजते हैं। इस मैसेज में “देश की पुकार, सिस्टम बदलने का समय आ गया है” और “युवाओं के लिए बड़ी अपॉर्चुनिटी” जैसी बातें लिखकर उन्हें आकर्षित किया जाता है। मैसेज के अंत में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ जॉइन करने की अपील के साथ एक लिंक दिया होता है।

लिंक क्लिक करते ही फोन होता है हैक: लुधियाना पुलिस के अधिकारी अमरिंदर सिंह ने स्पष्ट किया है कि यह लिंक दरअसल एक फिशिंग लिंक है। जैसे ही कोई व्यक्ति इस पर क्लिक करता है, उसका मोबाइल फोन तुरंत हैक हो जाता है। इसके बाद पीड़ित की बैंकिंग डिटेल्स, पासवर्ड और निजी डेटा सीधा ठगों के पास पहुंच जाता है, जिसका इस्तेमाल कर वे खाते से पैसे उड़ा लेते हैं या पीड़ित के नाम पर लोन ले लेते हैं।

पुलिस की अपील और बचाव के उपाय:अनजान लिंक से बचें: किसी भी जज्बाती मैसेज के बहकावे में आकर अनजान लिंक्स पर क्लिक न करें।हेल्पलाइन नंबर: यदि आप ठगी का शिकार हो जाते हैं, तो बिना देर किए 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें। समय पर शिकायत करने से बैंक खाते से उड़े पैसों को वापस लाने की संभावना बढ़ जाती है।