ब्रेकिंग न्यूज़
भारतीय क्रिकेट टीम में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर संकट, संजू सैमसन बन सकते हैं नए कप्तान

स्पोर्टस डेस्क: IPL 2026 के समापन के बाद भारतीय टी20 टीम में बड़े फेरबदल की संभावना जताई जा रही है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाया जा सकता है और उनकी जगह एक नए खिलाड़ी को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

संजू सैमसन रेस में सबसे आगे: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे संजू सैमसन इस समय कप्तानी की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी टी20 सीरीज में टीम की कमान सौंपी जा सकती है।

सूर्यकुमार यादव की फॉर्म पर नजर: हालांकि सूर्यकुमार यादव ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जिताया है, लेकिन उनकी वर्तमान फॉर्म चयनकर्ताओं के लिए चिंता का विषय बनी हुई है,। रिपोर्ट के मुताबिक, चयन समिति उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए कप्तान बनाए रख सकती है, लेकिन उन पर पैनी नजर रहेगी। यदि वे विफल रहते हैं, तो संजू सैमसन को कमान मिलना तय है। फिलहाल संजू को इन सीरीज के लिए उपकप्तान बनाया जा सकता है।

श्रेयस अय्यर क्यों पिछड़े?: पहले श्रेयस अय्यर का नाम भी कप्तानी के लिए चर्चा में था, लेकिन उन्होंने दिसंबर 2023 से कोई टी20 मैच नहीं खेला है। चयनकर्ता पहले उन्हें बतौर खिलाड़ी टीम में शामिल कर उनके प्रदर्शन को परखना चाहते हैं।

सैमसन का पलड़ा क्यों भारी?: संजू सैमसन के पास आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी का लंबा अनुभव है, जिसकी अगुआई में टीम 2022 के फाइनल तक पहुँची थी। चयनकर्ताओं को दबाव के क्षणों में उनका शांत स्वभाव काफी पसंद आ रहा है।इस बदलाव के साथ चयन समिति का लक्ष्य टी20 टीम में नए नेतृत्व और स्थिरता को लाना है।

T20 वर्ल्ड कप: नामीबिया के खिलाफ भारत का महामुकाबला आज; बीमार अभिषेक शर्मा बाहर, संजू सैमसन करेंगे ओपनिंग!

स्पोर्ट्स डेस्क : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 18वें मुकाबले में आज मेजबान भारत का सामना नामीबिया से होने जा रहा है। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा। भारतीय टीम के लिए यह मैच ग्रुप-ए के पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंचने का एक बड़ा अवसर है।

अभिषेक शर्मा की तबीयत बिगड़ी, सैमसन को मौका: मैच से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा पेट के संक्रमण (Stomach Infection) के कारण बीमार हैं और उनका आज के मैच में खेलना लगभग नामुमकिन माना जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, अभिषेक की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है, जो ईशान किशन के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं।

जसप्रीत बुमराह की घातक वापसी: भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के लिए राहत की खबर यह है कि मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंजरी से पूरी तरह रिकवर हो चुके हैं और आज के मैच में वापसी करेंगे। बुमराह के आने से टीम की ताकत बढ़ेगी, हालांकि उनके लिए जगह बनाने के लिए शानदार फॉर्म में चल रहे अर्शदीप सिंह या मोहम्मद सिराज में से किसी एक गेंदबाज को बाहर बैठना पड़ सकता है।

मैच का समीकरण और पिच रिपोर्ट: भारत ने अपने पहले मैच में अमेरिका को हराया था, जबकि नामीबिया को नीदरलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली की पिच आज भी बल्लेबाजी के अनुकूल रहने की उम्मीद है, जहाँ टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी (चेज) करना पसंद कर सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, शाम को दिल्ली का मौसम ठंडा रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।

भारत की संभावित प्लेइंग-11: संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह/मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह।