ब्रेकिंग न्यूज़
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम मोदी ने जारी की PM-Kisan की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ खातों में पहुंचे ₹18,640 करोड़

नेशनल डेस्क : देश के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के गुवाहाटी से एक सिंगल क्लिक के जरिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 22वीं किस्त जारी कर दी है। इस कदम से देशभर के 9.32 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में सीधे ₹18,640 करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई है।

सीधे खातों में मदद: योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो ₹2,000 की तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है।

अब तक का कुल वितरण: प्रधानमंत्री ने जानकारी दी कि इस योजना की शुरुआत से अब तक किसानों के खातों में सवा 4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि भेजी जा चुकी है।

असम के किसानों को लाभ: अकेले असम राज्य के करीब 19 लाख किसानों को अब तक ₹8,000 करोड़ से ज्यादा की मदद मिल चुकी है।अगर खाते में पैसे नहीं आए तो क्या करें? सूत्रों के अनुसार, यदि किसी किसान के खाते में 22वीं किस्त नहीं पहुँची है, तो इसके पीछे कुछ तकनीकी कारण हो सकते हैं:-

e-KYC का पूरा न होना।

-बैंक खाते का आधार कार्ड से लिंक न होना।

-जमीन से जुड़े दस्तावेजों (Land Records) का सत्यापन न होना।

-लाभार्थी का इनकम टैक्स के दायरे में आना।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन किसानों का डेटा पूरी तरह अपडेट है, उनके खातों में राशि सफलतापूर्वक भेज दी गई है।