सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट: ₹1.62 लाख पर आया 24 कैरेट गोल्ड, चांदी भी लुढ़की; जानें आज के ताजा भाव
बिजनेस डेस्क : अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती और पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार, 13 मार्च को सोने और चांदी की कीमतों में नरमी दर्ज की गई है। पिछले कुछ दिनों से जारी तेजी पर ब्रेक लग गया है और दोनों कीमती धातुओं के भाव नीचे आए हैं।
सोने के ताजा रेट (दिल्ली): राजधानी दिल्ली में आज सुबह 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर ₹1,62,360 प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,48,840 और 18 कैरेट गोल्ड का दाम ₹1,21,770 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
मुंबई का हाल: आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना ₹1,62,210 और 22 कैरेट सोना ₹1,48,690 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।चांदी की कीमतों में गिरावट: सोने के साथ-साथ चांदी भी सस्ती हुई है। आज सुबह चांदी का भाव घटकर ₹2,79,900 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।
गिरावट के पीछे मुख्य कारण: विशेषज्ञों के अनुसार, हाल के दिनों में अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ है, जिससे वैश्विक बाजार में सोने पर दबाव बढ़ा है। इसके अलावा, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष (इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच) और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने से ऊर्जा बाजार में हलचल मची है, जिसका सीधा असर निवेशकों की रणनीति पर पड़ा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिलहाल सोना करीब 5,178.45 डॉलर प्रति औंस और चांदी 86.99 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।

