ब्रेकिंग न्यूज़
Ludhiana : खादयांवाला सरकारी स्कूल को अपग्रेड करने पर MLA ने CM मान का जताया आभार

लुधियाना के सलेम टाबरी स्थित खादयांवाला सरकारी हाई स्कूल को सीनियर सेकेंडरी स्कूल के रूप में अपग्रेड किया गया। MLA मदन लाल बग्गा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का आभार जताया।

लुधियाना / सत्ता संदेश

लुधियाना नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के सलेम टाबरी स्थित खादयांवाला सरकारी हाई स्कूल को सीनियर सेकेंडरी स्कूल के रूप में अपग्रेड किया गया है। इस फैसले पर क्षेत्र के विधायक मदन लाल बग्गा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का विशेष रूप से धन्यवाद किया।

विधानसभा सत्र के दौरान विधायक मदन लाल बग्गा ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि स्कूलों को अपग्रेड करने के साथ-साथ शिक्षा के स्तर में सुधार लाने और विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

विधायक बग्गा ने कहा कि सलेम टाबरी के खादयांवाला सरकारी हाई स्कूल को सीनियर सेकेंडरी स्कूल का दर्जा मिलने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने इस फैसले पर स्थानीय निवासियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि इससे इलाके में शिक्षा के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में स्कूलों का अपग्रेडेशन विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *