ब्रेकिंग न्यूज़
विधानसभा उतरी में बनने वाली रोड का विधायक मदन लाल बग्गा ने किया उदघाटन

लुधियाना / सत्ता संदेश

विधानसभा उत्तरी में आरएमसी (रेडी मिक्स कंक्रीट) से बनने वाली 22 फुटा रोड के निर्माण कार्य का उदघाटन का शुभारंभ विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा द्वारा किया गया। इस परौजाक्ट के निर्माण परक करीब 1.5 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस अवसर पर पार्षद पुष्पेन्द्र भनोट, पार्षद नरेन्द्र भारद्वाज, व गुरवीर गोलू बाजवा सहित स्थानीय निवासी तथा पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधायक मदन लाल बग्गा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए अपने विधायक कार्यकाल में हुए विकास कार्यो की जानकारी देते हुए कहा विधानसभा उतरी में सडक़ों का जाल बिछाया जा रहा है। पंजाब सरकार और स्थानीय प्रशासन क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। करीब डेढ़ करोड़ की लागत से बनने वाली 22 फुटा रोड के निर्माण से हजारों लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारू होगी। बग्गा ने बताया कि आरएमसी सडक़ें अधिक टिकाऊ और मजबूत होती हैं, जिससे लोगों को लंबे समय तक बेहतर सडक़ सुविधा उपलब्ध होगी। पंजाब सरकार की तरफ से मुफ्त इलाज के लिए प्रति परिवार 10 लाख की योजना की सफलता का जिक्र करते हुए उन्होने कहा मावां धीयां योजना के तहत जल्दी हर एससी महिला के खाते में 1500 व जनरल वर्ग से संबधित महिलाओ के खाते में एक-एक हजार रुपये ट्रांस्फर होंगे।

डायरेक्टर आयुव्रेद डॉ.रमण खन्ना के मागदर्शन व जिला प्रशासन के सहयोग से डॉ.बीआर अंबेडकर भवन सलेम टाबरी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का ओजयान किया गया। इसमें विधायक राजिंदरपाल कौर छीना, कुलवंत सिंह सिद्धू, दलजीत सिंह ग्रेवाल, चौधरी मदनलाल बग्गा, मेयर इंद्रजीत कौर, पार्षद अमन बग्गा व डॉ.अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी के प्रधान हसंराज ने विशेष रूप से शिरकत की। इस समारोह में जिला प्रशासन के सहयोग के वन विभाग, खेल विभाग, सीएम दी योगशाला व विभिन्न योग संस्थानों के 380 से अधिक योग साधकों व लोगों ने भाग लिया। विधायक ग्रेवाल ने सेहत को सबसे बड़ी पूंजी बताया। उन्होंने कहा कि युवा पीढी को नशों से दूर रखने के लिए योगा की अहम भूमिका बताई। विधायक राजिंदरपाल कौर छीना ने कहा कि योगाभ्यास से ओवरऑल हेल्थ में सुधार होता है। मेयर इंद्रजीत कौर ने कहा कि योग के माध्मय से तनाव व डिप्रेशन को भी दूर किया जा सकता है। इस मौके ड्रग्स मैन्यूफेक्चरिंग एसोसिएशन ने विधायक का सम्मान किया। इस मौके विधायक ने विभाग की डॉ.रुपिंदर कौर को सम्मानित किया, जो दुनिया की सबसे ऊंची एवरेस्ट चोटी के बस कैंप में पहुंचने वाली पहली भारतीय व्हील चेयर पोलियो सवाइवर हैं। इस मौके नोडल अफसर डॉ.रजनी बाला, डॉ.हेमंत कुमार, डॉ.नवदीप, डॉ.नीरू कलसी ने झंडू, एमिल,नागार्जुन, देशावरी आदि व आयुव्रेदिक ड्रग मैन्यूफेक्चर एसोसिएशन लुधियाना, वन विभाग, जिला खेल विभाग व वेरका के अधिकारियों का आभार जताया। समारोह में मंच संचालन डॉ.शिवाली अरोड़ा व डॉ.राजन कौशल ने किया।