ब्रेकिंग न्यूज़
दिल्ली-NCR में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी… बाकि राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्ली / सत्ता संदेश

दिल्ली-एनसीआर और यूपी में कल हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। बता दें कि यूपी में बदायूं, झांसी सहित कई जिलों में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, साथ ही लोगों की तपती गर्मी से राहत मिली. आज भी आंधी और बारिश की चेतावनी दी गई है। आईएमडी ने दिल्ली में आज बारिश और आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौमस में ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है।

कल दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। आईएमडी ने दिल्ली में आज आंधी, बारिश और बिजली कड़कने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ये सिलसिला 31 मई तक जारी रहेगा।

यूपी में आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज यूपी में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने 60 जिलों में ओलावृष्टि और 10 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसमें मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, सहारनपुर और शामली सहित कई जिलों शामिल हैं। आईएमडी के अनुसार पश्चिमी-मध्य यूपी के कई जिलों और बुंदेलखंड में ओलावृष्टि की संभावना है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

आईएमडी ने बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश, बिजली और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। ओडिशा और बिहार में भारी बारिश के साथ तेज आंधी लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है।

एमपी-राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

एमपी और राजस्थान के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है. कल दमोह में बारिश के साथ ओले भी गिरे थे। आईएमडी के अनुसार आंधी, बारिश और ओले गिरने का सिलसिला 31 मई तक जारी रहेगा और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

उत्तराखंड और हिमाचल में भी अलर्ट

मौसम विभाग ने बारिश, आंधी और ओलावृष्टि को लेकर उत्तराखंड और हिमाचल में भी अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली सहित 7 जिलों में बारिश और आंधी लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं हिमाचल के कांगड़ा, कुल्लू और मंडी सहित कई जिलो में बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई गई है।

पंजाब में कैसा रहेगा मौसम ?

पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। आज 29 मई को मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने बारिश के साथ तेज आंधी और बिजली गिरने का रेड अलर्ट जारी किया है साथ ही ओले भी गिर सकते हैं और कुछ जगहों पर लू चलने की संभावना है। गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में तेज आंधी, बिजली गिरने के साथ ही ओले गिरने की संभावना है।

तमिलनाडु में ‘अग्नि नक्षत्रम’ समाप्त, कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान; तापमान में गिरावट के आसार

चेन्नई / सत्ता संदेश

Tamil Nadu में भीषण गर्मी के चरम दौर ‘अग्नि नक्षत्रम’ के समाप्त होने के बाद मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के 15 से अधिक जिलों में आने वाले दिनों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

‘अग्नि नक्षत्रम’ को दक्षिण भारत में गर्मी का सबसे तीव्र चरण माना जाता है, जो आमतौर पर मई के महीने में होता है। इस वर्ष यह अवधि 4 मई से 28 मई तक रही। इस दौरान तापमान सामान्य से अधिक रहने और तेज गर्म हवाओं के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस चरम गर्मी के बाद मानसून पूर्व गतिविधियां सक्रिय हो रही हैं, जिससे राज्य के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। इससे न केवल तापमान में गिरावट आएगी बल्कि लंबे समय से जारी गर्मी से राहत भी मिलेगी।

पूर्वानुमान के अनुसार, तटीय जिलों के साथ-साथ आंतरिक क्षेत्रों में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति भी बन सकती है, जिसे लेकर प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने किसानों के लिए भी सलाह जारी की है कि वे मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए अपनी कृषि गतिविधियों की योजना सावधानी से बनाएं। विशेष रूप से जिन क्षेत्रों में धान और अन्य खरीफ फसलों की तैयारी चल रही है, वहां बारिश लाभकारी साबित हो सकती है।

विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मी के बाद होने वाली यह बारिश पर्यावरण संतुलन के लिए भी महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि इससे भूजल स्तर में सुधार और तापमान में गिरावट दर्ज की जाती है।

फिलहाल राज्य में मौसम के इस बदलाव को राहत भरे संकेत के रूप में देखा जा रहा है और आने वाले दिनों में स्थिति और स्पष्ट होगी कि बारिश का यह दौर कितना प्रभावी रहता है।

प्रधानमंत्री ने देश भर में बढ़ते तापमान के मद्देनजर देशवासियों से सावधानी बरतने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री ने भीषण गर्मी के दौरान सतर्क रहने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और संवेदनशील लोगों की देखभाल करने का आह्वान किया

प्रधानमंत्री ने लोगों से पशु-पक्षियों और भीषण गर्मी से प्रभावित लोगों की मदद करने की अपील की

नई दिल्ली / सत्ता संदेश

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के विभिन्न हिस्सों में बढ़ते तापमान के मद्देनजर देशवासियों से हर संभव सावधानी बरतने का आग्रह किया है।

श्री मोदी ने लोगों से पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, बाहर निकलते समय पानी साथ रखने और अत्यधिक गर्मी की स्थिति में दूसरों को पानी देकर उनकी मदद करने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री ने चक्कर आना, मतली और अत्यधिक थकान के लक्षणों के प्रति लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि यदि कोई व्यक्ति अस्वस्थ दिखाई दे, कमजोरी या सिरदर्द महसूस कर रहा हो तो उसे तुरंत ठंडी और छायादार जगह पर ले जाकर पानी और ओआरएस उपलब्ध कराएं।

श्री मोदी ने कहा कि बच्चे, बुजुर्ग और बाहर धूप में काम करने वाले लोग भीषण गर्मी के दौरान विशेष रूप से प्रभावित होते हैं और चेतावनी संकेतों को नजरअंदाज़ करना हीटस्ट्रोक का कारण बन सकता है।

श्री मोदी ने लोगों से इस दौरान बुजुर्ग माता-पिता, दादा-दादी, नानी-नानी और अपने अन्य प्रियजनों का नियमित रूप से हालचाल पूछने तथा उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने और पर्याप्त आराम करने की सलाह देने का भी आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने करुणा पर बल देते हुए, नागरिकों से अपील की कि वे इस गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए घरों, बालकनियों, छतों, दुकानों और कार्यालयों के बाहर पानी से भरे बर्तन रखें।

श्री मोदी ने श्रृंखलाबद्ध ‘एक्स’ पोस्ट में कहा:

“देश के विभिन्न हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है और इसके साथ कई चुनौतियां भी सामने आ रही हैं। यह गर्मी हम सभी के लिए कष्टदायी है और मैं आप सभी से यथासंभव सावधानी बरतने का आग्रह करता हूं। कृपया पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, बाहर निकलते समय अपने साथ पानी जरूर रखें। दूसरों को भी पानी पिलाएं। ऐसे मौसम में ऐसी करुणा बहुत मायने रखती है।”

“गर्मी से होने वाली परेशानी जैसे चक्कर आना, मतली या अत्यधिक थकान पर ध्यान दें। अगर आपके आस-पास किसी को असामान्य रूप से अस्वस्थता, कमजोरी महसूस हो या सिरदर्द हो, तो उन्हें तुरंत ठंडी और छायादार जगह पर ले जाना सबसे अच्छा है। उन्हें पानी, ओआरएस आदि उपलब्ध कराएं जिससे उन्हें आराम मिले। बच्चे, बुजुर्ग और बाहर काम करने वाले लोग भीषण गर्मी में सबसे अधिक प्रभावित होते हैं। इन चेतावनी संकेतों को नज़रअंदाज़ करना खतरनाक हो सकता है और यहां तक ​​कि हीटस्ट्रोक का कारण भी बन सकता है। ऐसे मौसम में, समय पर देखभाल और ध्यान देना बहुत जरूरी है।”

“जब भी संभव हो, इस भीषण गर्मी के दौरान अपने बुजुर्ग माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी और प्रियजनों को फोन करके उनका हालचाल पूछें। उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने और जब भी संभव हो, आराम करने की सलाह दें।”

“आइए हम इस भीषण गर्मी में, अपने आसपास के पशु-पक्षी और जानवरों का भी ख्‍याल रखें। घर, बालकनी, छत, दुकान या दफ्तर के बाहर रखा एक छोटा कटोरा पानी किसी प्यासे पक्षी के लिए जीवनदान बन सकता है। इन कठिन दिनों में करुणा हमारा मार्गदर्शन करे।”

यूपी में कुदरत का कहर: आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 18 की मौत, सीएम ने दिए 24 घंटे में मुआवजे के निर्देश

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश में बेमौसम बरसात, भीषण आंधी और आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचाई है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में इस प्राकृतिक आपदा के कारण अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है और 5 लोग घायल हुए हैं। इस आपदा का असर मूक पशुओं पर भी पड़ा है, जिसमें 24 पशुओं की जान चली गई है।

मुख्यमंत्री का सख्त रुख: मुख्यमंत्री ने इस जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि आपदा के शिकार हुए मृतकों के परिजनों, घायल व्यक्तियों और पशु हानि के मामलों में 24 घंटे के भीतर मुआवजा प्रदान किया जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

फील्ड में डटे रहेंगे अधिकारी: राहत कार्यों को तेज करने के लिए सभी जिलाधिकारियों (DMs) को निर्देश दिए गए हैं कि वे खुद फील्ड में रहकर स्थिति का जायजा लें और शासन के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखें। प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के भी आदेश दिए गए हैं।

बेमौसम ओलावृष्टि से बढ़ी मुश्किलें: उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में न केवल बारिश हो रही है, बल्कि बड़े-बड़े ओले भी गिर रहे हैं, जिससे खुले आसमान के नीचे रहने वाले लोगों और पशुओं की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। मौसम का यह मिजाज केवल यूपी तक सीमित नहीं है; दिल्ली-एनसीआर में भी बीती रात भीषण बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई है।

Weathar Update:भयंकर गर्मी की दस्तक: 45 डिग्री तक पहुंचा पारा, 15 राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

नेशनल डेस्क : देशभर के कई राज्यों में भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग (IMD) ने इस हफ्ते दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्म लू (Heatwave) और उमस भरे मौसम की चेतावनी जारी की है। वर्तमान में देश का मौसम 5 साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) से प्रभावित है, जिसके कारण कहीं लू चल रही है तो कहीं बर्फबारी और बारिश हो रही है।

भीषण गर्मी और रिकॉर्ड तापमान: शुक्रवार को छत्तीसगढ़ का राजनांदगांव और महाराष्ट्र का वर्धा 45°C तापमान के साथ देश के सबसे गर्म शहर दर्ज किए गए। इसके अलावा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और ओडिशा के कई शहरों में पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया है। मध्य प्रदेश के रतलाम में 44 डिग्री और उमरिया में 43.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

दिल्ली का हाल: बारिश के बाद अब बढ़ेगी तपिश दिल्ली में मौसम के अनोखे मिजाज देखने को मिले हैं। 18 अप्रैल को दिल्ली में पिछले 14 साल की सबसे ज्यादा बारिश (19 मिलीमीटर) दर्ज की गई, जिसने 2012 का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हालांकि, राहत ज्यादा दिन नहीं टिकेगी। अगले 3 दिनों के बाद तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है और अगले 7 दिनों तक तापमान सामान्य से काफी अधिक रह सकता है।

इन राज्यों में लू और बारिश की चेतावनीलू (Heatwave): पूर्वी उत्तर प्रदेश (19-20 अप्रैल), राजस्थान और ओडिशा (19-22 अप्रैल), मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में लू चलने की प्रबल संभावना है।

उमस: तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और तटीय कर्नाटक में मौसम काफी उमस भरा रहेगा।

बारिश और बर्फबारी: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी के साथ 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पूर्वोत्तर भारत (असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश) में भी 22 अप्रैल तक बारिश का अलर्ट है।

अगले 3 दिनों में होगी भारी बारिश! मौसम विभाग का इन राज्यों में हाई अलर्ट

नेशनल डेस्क: इस साल देश के लिए मॉनसून का मौसम काफी अच्छा रहा है। लगभग सभी राज्यों में भारी बारिश हुई और कई जगहों पर पिछले सालों के रिकॉर्ड टूट गए। अच्छी बारिश की वजह से नदियां, तालाब और डैम भर गए। मॉनसून खत्म होने के बाद भी कुछ राज्यों में बारिश जारी है।

अब एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से मौसम एक बार फिर बदलने को तैयार है। इंडिया मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने 14, 15 और 16 दिसंबर के बीच देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, बर्फबारी और ठंड की चेतावनी जारी की है। हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के मौसम में भारी बारिश हुई थी, लेकिन बाद में मौसम साफ हो गया। अब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से फिर से बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 14, 15 और 16 दिसंबर को राज्य में भारी बारिश होने की संभावना है, साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी उम्मीद है।

मॉनसून के बाद जम्मू-कश्मीर में भी मौसम शांत रहा, लेकिन अब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण फिर से बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद है। IMD ने अगले तीन दिनों तक कई इलाकों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।मौसम विभाग ने उत्तराखंड, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

कुछ इलाकों में तेज हवाएं, बिजली कड़कने और धूल भरी आंधी भी चल सकती है।केरल, कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 14, 15 और 16 दिसंबर के बीच लगातार बारिश हो सकती है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मॉनसून के दौरान राजस्थान और दिल्ली में अच्छी बारिश हुई थी, लेकिन अब ठंड का असर तेज हो रहा है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण इन दोनों राज्यों में अगले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

Weather Punjab: मौसम अलर्ट: पंजाब में तापमान गिरा, फरीदकोट सबसे ठंडा

पंजाब डेस्क: पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है, और पिछले दो-तीन दिनों में पूरे इलाके में ठंड का प्रकोप तेज़ी से बढ़ा है। सुबह और रात में चलने वाली बर्फीली हवाएं लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर रही हैं।कई इलाकों में कोहरे की चादर भी दिखने लगी है, जिससे विज़िबिलिटी पर असर पड़ा है। हालांकि, दिन में खिलने वाली धूप लोगों को कुछ राहत दे रही है, लेकिन मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने वाली है।

तापमान के मुख्य आंकड़े:

मौसम विभाग के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, फरीदकोट इस समय पंजाब का सबसे ठंडा शहर बन गया है। यहां का न्यूनतम तापमान गिरकर 5.2 डिग्री सेल्सियस हो गया है।इसके उलट, बठिंडा में दिन का तापमान सबसे ज़्यादा 25.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सबसे ज़्यादा है।

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में यह बड़ा अंतर कम हो जाएगा और दिन भी ठंडे होने लगेंगे।

दूसरे बड़े शहरों में रिकॉर्ड किया गया मिनिमम टेम्परेचर इस तरह है:

अमृतसर: मिनिमम 5.9 डिग्री सेल्सियस

लुधियाना: मिनिमम 6.4 डिग्री सेल्सियस

चंडीगढ़: मिनिमम 6.8 डिग्री सेल्सियसमौसम

वैज्ञानिकों ने सलाह दी है कि सुबह और शाम घर से निकलते समय गर्म कपड़ों का खास ध्यान रखें, क्योंकि बदलता मौसम सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।