ब्रेकिंग न्यूज़
लुधियाना नगर निगम ड्राइवर एवं कर्मचारी यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

लुधियाना / सत्ता संदेश

ड्राइवर एवं कर्मचारी यूनियन (रजि.), नगर निगम लुधियाना ने अपनी लंबित एवं जायज मांगों को लेकर मंगलवार को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन (मांगपत्र) सौंपा। यह मांगपत्र नगर निगम लुधियाना के मेयर, नगर निगम कमिश्नर तथा लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर के माध्यम से पंजाब सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा गया।

यूनियन की ओर से यह ज्ञापन पंजाब के मुख्यमंत्री, स्थानीय सरकार विभाग के कैबिनेट मंत्री तथा स्थानीय सरकार विभाग के प्रशासनिक सचिव को संबोधित किया गया है। यूनियन ने अपनी विभिन्न मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने की अपील की है।

इस अवसर पर यूनियन के कई पदाधिकारी और नगर निगम में कार्यरत डेटा एंट्री ऑपरेटर भी मौजूद रहे और उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं तथा मांगों को सरकार तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

यूनियन की ओर से उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों में प्रीतपाल सिंह (चेयरमैन), प्रेमजीत सिंह बुट्टर (प्रधान), प्रवीण बाली (सीनियर उपप्रधान), हरदीप सिंह (संरक्षक), प्रेम सिंह (कैशियर), गुरप्रीत सिंह, बाल किशन और किशोर शामिल रहे।

वहीं, डेटा एंट्री ऑपरेटर कर्मचारियों में हरिंदर सिंह, करमजीत कौर, जसप्रीत कौर, रमणदीप कौर, हरसिमरन कौर, लखविंदर सिंह, अमरजोत सिंह, दिलजीत सिंह, नूतन सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

यूनियन ने उम्मीद जताई कि सरकार कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द उचित निर्णय लेगी।