ब्रेकिंग न्यूज़
चीनी के दाम बढ़े तो महंगी होगी चाय? त्योहारों से पहले महंगाई ने बढ़ाई चिंता

चीनी की कीमत में करीब 20 रुपये प्रति किलो बढ़ोतरी से नाभा में चाय दुकानदार और ग्राहक परेशान हैं। त्योहारों से पहले मिठाई कारोबार पर भी महंगाई का असर पड़ने की चिंता है।

नाभा/पटियाला / सत्ता संदेश

देश में गैस और तेल की बढ़ती कीमतों से पहले ही आम लोगों और दुकानदारों की परेशानी बढ़ी हुई है। अब चीनी की कीमत में करीब 20 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी ने महंगाई की चिंता और बढ़ा दी है। त्योहारों का सीजन शुरू होने से पहले चीनी के दाम बढ़ने का असर चाय की दुकानों से लेकर मिठाई कारोबार तक दिखाई देने की आशंका है।

नाभा-पटियाला रोड पर दशकों से चाय की दुकान चला रहे दुकानदारों के मुताबिक, महंगाई के कारण पहले ही चाय की कीमत बढ़ानी पड़ी है। कुछ समय पहले तक 10 रुपये में मिलने वाली एक कप चाय अब 15 रुपये तक पहुंच चुकी है। ऐसे में चीनी के दाम में और बढ़ोतरी होने के बाद चाय की कीमत 20 रुपये प्रति कप तक पहुंचने की चिंता दुकानदारों और ग्राहकों दोनों को सता रही है।

चीनी महंगी हुई तो चाय भी पड़ेगी भारी

नाभा की मशहूर पार्वती चाय की दुकान पर चाय पीने वाले ग्राहकों का कहना है कि गरीब और मजदूर वर्ग के लिए 15 रुपये की एक कप चाय खरीदना भी आसान नहीं है। अगर चीनी की बढ़ती कीमतों के चलते चाय की कीमत 20 रुपये हो जाती है, तो इसका सीधा असर उनकी रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा।

दुकानदारों का कहना है कि गैस, तेल और अन्य सामान की लागत पहले ही बढ़ चुकी है। ऐसे में चीनी महंगी होने से दुकान चलाने का खर्च और बढ़ जाएगा। अगर बढ़ी हुई लागत ग्राहकों से वसूली जाती है तो चाय महंगी होगी और अगर कीमत नहीं बढ़ाई जाती तो दुकानदारों के मुनाफे पर असर पड़ेगा।

पंजाबियों को पसंद है मीठी चाय

पंजाब में चाय के साथ मिठास का अपना अलग ही अंदाज है। चाय की दुकान पर पहुंचते ही कई ग्राहक चाय को ज्यादा मीठा करने की मांग करते हैं। ऐसे में चीनी की कीमत बढ़ने से दुकानदारों के लिए चाय में पहले की तरह चीनी डालना भी महंगा साबित हो सकता है।

चाय दुकानदारों के मुताबिक, कभी उनकी दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ रहती थी, लेकिन बढ़ती महंगाई के कारण अब ग्राहकों की संख्या में कमी देखने को मिल रही है। उनका कहना है कि रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतें बढ़ने से लोग बाहर चाय-नाश्ता करने से भी बच रहे हैं।

त्योहारों पर मिठाई भी हो सकती है महंगी

चीनी की बढ़ती कीमतों का असर आने वाले त्योहारों में मिठाई के कारोबार पर भी पड़ सकता है। त्योहारों के दौरान मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है और मिठाई बनाने में चीनी एक प्रमुख कच्चा माल है।

नाभा के मिठाई दुकानदार विवेक कुमार ने बताया कि रिफाइंड, गैस और तेल की बढ़ती कीमतों का असर पहले से ही कारोबार पर पड़ रहा है। अब चीनी की कीमत में भारी बढ़ोतरी होने से मिठाई तैयार करने की लागत और बढ़ सकती है। इसका असर अंततः दुकानदारों के साथ-साथ ग्राहकों पर भी पड़ने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि महंगाई बढ़ने से ग्राहकों की खरीदारी क्षमता प्रभावित हो रही है। त्योहारों के दौरान लोग मिठाई खरीदना चाहते हैं, लेकिन अगर कीमतें लगातार बढ़ती रहीं तो उन्हें अपने बजट के अनुसार खरीदारी करनी पड़ेगी।

गरीब और मजदूर वर्ग पर ज्यादा असर

चाय पीने वाले ग्राहकों ने सरकार से गैस और चीनी की कीमतों को नियंत्रित करने की अपील की है। उनका कहना है कि महंगाई का सबसे ज्यादा असर गरीब, मजदूर और निम्न आय वर्ग के परिवारों पर पड़ता है।

अब देखना होगा कि चीनी की बढ़ी कीमतों का असर बाजार में कितनी तेजी से दिखाई देता है और क्या आने वाले त्योहारों से पहले आम लोगों को कीमतों में राहत मिलती है।

बनूड़ गोदाम में गोमांस मामले पर गौ रक्षा दल का अल्टीमेटम, 16 अगस्त तक कार्रवाई की मांग

राजपुरा/बनूड़ / सत्ता संदेश

Report : दीपक कुमार

राजपुरा के बनूड़ क्षेत्र में एक गोदाम पर हुई रेड के दौरान कथित तौर पर मिले गोमांस के सैंपलों की रिपोर्ट सामने आने के बाद भी कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए गौ रक्षा दल ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि 16 अगस्त तक मामले में शामिल कथित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो गोदाम के बाहर जोरदार धरना शुरू किया जाएगा।

राजपुरा में गौ रक्षा दल के अध्यक्ष सतीश कुमार की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में संगठन के नेताओं ने कहा कि मामले से जुड़े सैंपलों की रिपोर्ट सामने आने के बावजूद प्रशासन की ओर से अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कानून के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की।

गौ रक्षा दल ने कहा कि यदि 16 अगस्त तक कार्रवाई नहीं होती है तो संगठन गोदाम के बाहर धरना देगा। नेताओं के मुताबिक, यह आंदोलन तब तक जारी रखने की चेतावनी दी गई है, जब तक मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की जाती।

प्रेस वार्ता में हिंदू सुरक्षा समिति और राष्ट्रीय हिंदू तख्त के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। संगठनों के नेताओं ने प्रशासन पर मामले को लंबित रखने का आरोप लगाया और कहा कि यदि जांच में साक्ष्य सामने आए हैं तो दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए।

राष्ट्रीय हिंदू तख्त के अध्यक्ष शंकरानंद गिरी, जिन्होंने बनूड़ के गोदाम में हुई रेड के दौरान मामला दर्ज करवाने में प्रमुख भूमिका निभाई थी, ने भी प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जानी चाहिए।

इस दौरान गौ रक्षा दल अध्यक्ष सतीश कुमार के अलावा राजेश केहर, राजेश कौशिक, साहिल गोयल, कुलदीप सेठी और परमजीत पम्मा सहित कई हिंदू संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

संगठन ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और यदि आरोप जांच में प्रमाणित होते हैं तो गौ हत्या रोकथाम कानून समेत लागू कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाए।

गौ रक्षा दल ने स्पष्ट किया कि 16 अगस्त तक कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में आधिकारिक कार्रवाई या आरोपों पर विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Rajpura : पंजाब बंद का राजपुरा में असर, सफाई कर्मचारियों के समर्थन में बंद रहा बाजार

सफाई सेवक यूनियन के पंजाब बंद को राजपुरा में व्यापक समर्थन मिला। दुकानदारों, रेहड़ी-फड़ी संचालकों और सामाजिक संगठनों ने कारोबार बंद रखा। पुलिस ने शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखा।

राजपुरा / सत्ता संदेश

सफाई सेवक यूनियन के आह्वान पर 30 जुलाई को आयोजित पंजाब बंद का राजपुरा में व्यापक असर देखने को मिला। शहर के दुकानदारों, रेहड़ी-फड़ी संचालकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने अपनी दुकानें और कारोबार बंद रखकर सफाई कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन किया।

बंद के दौरान सफाई कर्मचारियों ने शहर में रोष मार्च निकाला और व्यापारियों सहित आम लोगों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की। यूनियन नेताओं ने कहा कि यदि समाज का हर वर्ग उनके संघर्ष में साथ देगा, तो वे भी भविष्य में हर वर्ग के हितों की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।

यूनियन ने बरनाला में प्रदर्शन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज की निंदा करते हुए सरकार से मामले के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों, जिनमें एसपी, डीएसपी और एसएचओ शामिल हैं, के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उन्हें सेवा से बर्खास्त करने की मांग की। नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।

इस दौरान सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष अशोक कुमार बिट्टू, हंसराज, जसबीर सिंह, जय भीम मंच के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुखी समेत कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं, बंद को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। थाना प्रभारी (एसएचओ) गुरसेवक सिंह ने बताया कि पूरे शहर में माहौल शांतिपूर्ण रहा और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना सामने नहीं आई। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया था और पूरे दिन निगरानी जारी रही।

Rajpura : पंजाब बंद का राजपुरा में असर, सफाई कर्मचारियों के समर्थन में बंद रहा बाजार

सफाई सेवक यूनियन के पंजाब बंद को राजपुरा में व्यापक समर्थन मिला। दुकानदारों, रेहड़ी-फड़ी संचालकों और सामाजिक संगठनों ने कारोबार बंद रखा। पुलिस ने शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखा।

NSNIS पटियाला ने “संडेज़ ऑन साइकिल” रैली और स्वच्छता अभियान के साथ कारगिल विजय दिवस मनायाम

पटियाला / सत्ता संदेश

‘ऑपरेशन विजय’ के नायकों को सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए, नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ स्पोर्ट्स (NSNIS), पटियाला ने कारगिल विजय दिवस पर “संडेज़ ऑन साइकिल” पहल का एक विशेष आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मकसद शारीरिक फिटनेस, देशभक्ति और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना और साथ ही सेना और नागरिकों के बीच संबंधों को मजबूत करना था।

NSNIS पटियाला के अधिकारियों, कोच, स्टाफ और ट्रेनीज़ के साथ-साथ ऐरावत डिवीजन साइकिलिंग टीम और 10 गार्ड्स बटालियन के 100 से ज़्यादा प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सभी टीमों ने मिलकर 30किलोमीटर का साइकिलिंग रूट पूरा किया और राष्ट्रीय एकता, फिटनेस और पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता दिखाई। इसके अलावा, प्रतिभागियों ने रास्ते में ‘स्वच्छ भारत सफाई अभियान’ भी चलाया, जिससे स्वच्छता और नागरिक जिम्मेदारी की भावना को और बल मिला।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए, NSNIS पटियाला के सीनियर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (SED) ने 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुर सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस देश की संप्रभुता की रक्षा में भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, समर्पण और अटूट प्रतिबद्धता की हमेशा याद दिलाता है।

“संडेज़ ऑन साइकिल” कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, SED ने इस बात पर ज़ोर दिया कि नियमित साइकिलिंग न केवल व्यक्तिगत फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देती है, बल्कि स्वच्छ परिवहन के माध्यम से पर्यावरण को हरा-भरा रखने में भी मदद करती है। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से रोज़ाना व्यायाम को अपनी आदत बनाने और ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के सक्रिय एंबेसडर के तौर पर काम करने का आग्रह किया।

राजपुरा के नीलम अस्पताल में युवती की मौत से मचा बवाल, पिता ने इंसाफो के लिए खोला मोर्चा

पटियाला / सत्ता संदेश

पटियाला जिले के राजपुरा में स्थित नीलम अस्पताल एकबार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। बता दें कि 19 साल की युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। वहीं, दिव्यांग पिता पिछले कई घंटों से अपनी बेटी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे हैं।

मृतका खुशप्रीत जिला पटियाला के सनौर हलके के गांव भुनरहेड़ी की रहने वाली थी। उसके पिता करमजीत सिंह के अनुसार, वह 8 जुलाई को अपनी बेटी को पित्त की पथरी के ऑपरेशन के लिए नीलम अस्पताल लेकर आए थे। 9 जुलाई को उसका ऑपरेशन किया गया, लेकिन ऑपरेशन के दो दिन बाद 11 जुलाई को उसकी मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन की कथित लापरवाही के कारण खुशप्रीत की जान गई। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और अस्पताल परिसर में भी हंगामा किया। उनका कहना था कि बार-बार अस्पताल प्रबंधन से वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने की मांग की गई, लेकिन कई घंटे बीत जाने के बावजूद कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। मीडिया द्वारा भी लगातार अस्पताल प्रबंधन से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक अस्पताल का कोई वरिष्ठ अधिकारी या प्रबंधक आधिकारिक बयान देने के लिए सामने नहीं आया।

मौके पर भारतीय किसान यूनियन शादीपुर के प्रदेश नेता मेजर सिंह मर्दांपुर भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि परिवार के अनुसार अस्पताल की लापरवाही के कारण 19 वर्षीय खुशप्रीत की मौत हुई है। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। फिलहाल अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, पुलिस और प्रशासन से परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की मांग की जा रही है। राजपुरा से दीपक कुमार की रिपोर्ट

दुष्कर्म मामले में AAP विधायक हरमीत पठानमाजरा गिरफ्तार: ग्वालियर से दबोचे गए, कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

पंजाब डेस्क: सनौर (पटियाला) से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को पंजाब पुलिस ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पठानमाजरा पिछले साल सितंबर में दर्ज हुए एक दुष्कर्म (मिसडीड) मामले में पिछले कई महीनों से फरार चल रहे थे। पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

4 दिन की पुलिस रिमांड: गिरफ्तारी के बाद पठानमाजरा को पटियाला के सीआईए (CIA) स्टाफ लाया गया और जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है, जहाँ पुलिस उनसे गहन पूछताछ करेगी।

मामले की पृष्ठभूमि और फरारी: विधायक के खिलाफ पटियाला के सिविल लाइन थाने में जीरकपुर की एक महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। इससे पहले जब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए हरियाणा के एक गांव में पहुंची थी, तो वह कथित तौर पर पुलिस पार्टी पर हमला करके फरार हो गए थे। फरारी के दौरान उनके ऑस्ट्रेलिया में होने की खबरें भी सामने आई थीं।

अपनी ही सरकार पर लगाए थे आरोप: फरार रहने के दौरान पठानमाजरा सोशल मीडिया पर वीडियो और पोस्ट जारी कर अपनी ही सरकार के खिलाफ हमलावर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि यह कार्रवाई बदले की राजनीति के तहत की गई है क्योंकि उन्होंने बाढ़ के समय अपने सनौर हलके के लोगों के हक के लिए सरकार के खिलाफ आवाज उठाई थी।

राजपुरा के आदमी की साउथ कोरिया में बेरहमी से हत्या: उसके साथ रहने वाले पंजाबी पर लूट और हत्या का आरोप

पंजाब डेस्क: पटियाला जिले के राजपुरा के सैदखेड़ी गांव के एक पंजाबी आदमी की साउथ कोरिया में बेरहमी से हत्या की दुखद खबर सामने आई है। मरने वाले की पहचान 45 साल के नाथा सिंह के तौर पर हुई है, जो दर्शन सिंह का बेटा था और पिछले 10 सालों से साउथ कोरिया के सनान शहर में एक फैक्ट्री में काम कर रहा था।

लूट के इरादे से हत्या: परिवार वालों के मुताबिक, यह घटना 29 जनवरी की रात की है। आरोप है कि नाथा सिंह के साथ रहने वाले पटरान इलाके के ‘बजाज’ नाम के एक आदमी ने सोने के गहने लूटने के इरादे से यह घिनौना काम किया। आरोपी ने नाथा सिंह के सिर पर किसी भारी चीज़ से वार किया और सबूत मिटाने के मकसद से जिस घर में वह रह रहा था, उसमें आग भी लगा दी।

परिवार में मातम, अगले महीने आने वाले थे घर: नत्था सिंह अगले महीने भारत आने वाले थे और परिवार उनके स्वागत के लिए घर का रेनोवेशन करवा रहा था। लेकिन उनके आने से पहले ही 30 जनवरी को उनकी मौत की खबर घर पहुंच गई। मृतक के परिवार में उनकी पत्नी कुलविंदर कौर, दो बेटे और एक बेटी हैं।

साउथ कोरिया में होगा अंतिम संस्कार: कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद परिवार के लोग साउथ कोरिया के लिए रवाना होंगे, जहां नत्था सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी अंतिम अरदास उनके पैतृक गांव सैदखेड़ी में होगी।

गांव के सरपंच परमजीत सिंह और जिला परिषद सदस्य सरबजोत सिंह ने भारत सरकार से मांग की है कि भारतीय राजदूत के जरिए साउथ कोरिया सरकार से संपर्क किया जाए और दोषी को सख्त सजा दिलाई जाए।

पंजाब में रिपब्लिक डे का शेड्यूल जारी: CM मान होशियारपुर में और गवर्नर पटियाला में फहराएंगे तिरंगा

पंजाब डेस्क । पंजाब सरकार ने रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन का शेड्यूल जारी कर दिया है। पटियाला में एक स्टेट-लेवल फंक्शन होगा, जहां पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया नेशनल फ्लैग फहराएंगे और मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान 26 जनवरी, 2026 को होशियारपुर में नेशनल फ्लैग फहराएंगे, जबकि पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवान संगरूर में और पंजाब विधानसभा डिप्टी स्पीकर जय किशन रोड़ी बरनाला में नेशनल फ्लैग फहराएंगे।

अलग-अलग जिलों में होने वाले प्रोग्राम और मुख्य मेहमान की जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि फाइनेंस, प्लानिंग और टैक्सेशन और एक्साइज मिनिस्टर हरपाल सिंह चीमा बठिंडा, न्यू और रिन्यूएबल एनर्जी सोर्स और प्रिंटिंग और स्टेशनरी, गुड गवर्नेंस और इन्फॉर्मेशन और टेक्नोलॉजी और एम्प्लॉयमेंट जेनरेशन और ट्रेनिंग मिनिस्टर अमन अरोड़ा पठानकोट, सोशल जस्टिस, एम्पावरमेंट और माइनॉरिटी और सोशल सिक्योरिटी, वुमन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट मिनिस्टर डॉ. बलजीत कौर फिरोजपुर, इंडस्ट्रीज़ एंड कॉमर्स, इन्वेस्टमेंट एंड प्रमोशन, एनआरआई अफेयर्स और एनर्जी मिनिस्टर संजीव अरोड़ा फरीदकोट, हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर और मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च मिनिस्टर और इलेक्शन मिनिस्टर डॉ. बलबीर सिंह शहीद भगत सिंह नगर।

इसके साथ ही रेवेन्यू, रिहैबिलिटेशन और डिजास्टर मैनेजमेंट, वॉटर सप्लाई एंड सैनिटेशन और हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट मिनिस्टर हरदीप सिंह मुंडियां अमृतसर, फूड, सिविल सप्लाई और कंज्यूमर अफेयर्स, फॉरेस्ट और वाइल्डलाइफ मिनिस्टर लाल चंद मालेरकोटला, ट्रांसपोर्ट और जेल मिनिस्टर लालजीत सिंह भुल्लर श्री मुक्तसर साहिब, टेक्निकल एजुकेशन और इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग, हायर एजुकेशन, स्कूल शिक्षा और सूचना और पब्लिक रिलेशन मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस फाजिल्का।

पब्लिक वर्क्स मंत्री श्री हरभजन सिंह लुधियाना, खान और भूविज्ञान, जल संसाधन और भूमि और जल संरक्षण मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल जालंधर, पर्यटन और सांस्कृतिक मामले, श्रम, आतिथ्य और ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री श्री तरुणप्रीत सिंह सौंद रूपनगर, स्थानीय सरकार और संसदीय मामले मंत्री डॉ. रवजोत सिंह मानसा, कृषि और किसान कल्याण, पशुपालन, मछली पालन और डेयरी विकास और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री गुरमीत सिंह खुड्डियां तरनतारन और रक्षा सेवा कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी और बागवानी मंत्री श्री मोहिंदर भगत एस.ए.एस. नगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

खुदकुशी की कोशिश… पंजाब के Ex IPS अमर चहल ने खुद को क्यों मारी गोली, यूं बयां किया दर्द!

पंजाब डेस्क: पंजाब के पटियाला में सोमवार को एक बहुत ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पंजाब पुलिस के पूर्व IPS (रिटायर्ड IG) अमर सिंह चहल ने खुद को गोली मारकर सुसाइड करने की कोशिश की। उन्हें गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद उनके फेफड़ों में फंसी गोली को सफलतापूर्वक निकाल लिया है। फिलहाल वह अगले 12 से 24 घंटे तक ऑब्जर्वेशन में हैं।

8.10 करोड़ की ठगी और 12 पेज का नोट: पुलिस को मौके से 12 पेज का सुसाइड नोट मिला है, जो पंजाब के DGP गौरव यादव के नाम से लिखा गया है। इस नोट में चहल ने बताया कि वह ‘F-777 DBS वेल्थ इक्विटी रिसर्च ग्रुप’ नाम के साइबर ठगों के एक बड़े जाल में फंस गए थे। ठगों ने उन्हें WhatsApp और Telegram के जरिए स्टॉक ट्रेडिंग और IPO में भारी मुनाफे का लालच देकर उनसे करीब 8.10 करोड़ रुपये ठग लिए हैं।

मानसिक पीड़ा और शर्मिंदगी: अमर सिंह चहल ने अपने नोट में बहुत दर्द ज़ाहिर करते हुए लिखा कि इस आर्थिक तबाही की वजह से वह बहुत शर्मिंदा और टूटा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्हें अफ़सोस है कि एक पुलिस अफ़सर होने के बावजूद वह खुद ऐसे ऑर्गनाइज़्ड साइबर अटैक का शिकार हो गए, जिससे पंजाब पुलिस की इमेज पर भी सवाल उठे हैं। उन्होंने DGP से अपील की कि इस मामले की जांच के लिए SIT बनाई जाए या केस CBI को सौंप दिया जाए ताकि दोषियों को पकड़ा जा सके और पैसे रिकवर किए जा सकें।

दूसरी ज़रूरी जानकारी:चहल ने बताया कि उनके पास अपना कोई हथियार नहीं था, इसलिए उन्होंने अपने गनमैन की राइफ़ल का इस्तेमाल किया। गौरतलब है कि अमर सिंह चहल को 2015 के बहबल कलां और कोटकपूरा फ़ायरिंग केस में भी आरोपी बनाया गया है।

ना दोस्तों को पता था, ना परिवारवालों को

मर सिंह के दोस्तों का कहना है कि उनके साथ इस तरह की ठगी हुई है इसकी किसी को जानकारी नहीं थी। अमर सिंह के सुसाइड नोट की मानें तो उनके साथ निवेश के पैसे निकालने की कोशिश के बाद उगाही शुरू हुई। 5 करोड़ रुपये निकालने की कोशिश की तो उससे 1.5% सर्विस फीस और 3% टैक्स के नाम पर 2.25 करोड़ रुपए वसूल लिए गए। इसके बाद भी पैसे नहीं दिए गए और दोबारा 2 करोड़ रुपए लिए। इसके बाद 20 लाख रुपए प्रीमियम मेंबरशिप फीस के नाम पर मांगे गए। पूर्व आईजी के साथ ठगी के बारे में ना तो उनकी करीबियों को पता था ना ही उनके पड़ोसियों को। यहां तक कि उनके परिवारवालों को ठगी की कोई जानकारी नहीं थी।