ब्रेकिंग न्यूज़
बेटे की शादी में शामिल नहीं होंगे डोनाल्ड ट्रंप; ईरान के साथ बढ़ते तनाव को बताया मुख्य कारण

इंटरनेशनल डेस्क : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह घोषणा की है कि वह अपने बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और बेटिना एंडरसन की शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रही हलचल और विशेष रूप से ईरान के साथ जारी तनाव के कारण उनका इस समय व्हाइट हाउस में रहना अनिवार्य है।

व्हाइट हाउस में रहना है जरूरी: ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी कि हालांकि वह इस खास मौके पर अपने परिवार और अपनी होने वाली बहू बेटिना के साथ रहना चाहते थे, लेकिन सरकारी कारणों और देश के प्रति अपने कर्तव्यों की वजह से वह ऐसा नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण समय में उनके लिए वाशिंगटन, डी.सी. में व्हाइट हाउस में मौजूद रहना अधिक आवश्यक है।

ईरान संकट और सुरक्षा की स्थिति: इससे पहले पत्रकारों से बातचीत के दौरान भी ट्रंप ने संकेत दिया था कि ‘ईरान और अन्य मुद्दों’ की वजह से उनके बेटे की शादी का समय अभी ठीक नहीं है। स्रोतों के अनुसार, सीजफायर के बावजूद अमेरिका और ईरान के बीच संबंध बेहद नाजुक बने हुए हैं, जिससे शांति समझौते या फिर से युद्ध छिड़ने की अनिश्चितता बनी हुई है। इसी नाजुक स्थिति को देखते हुए राष्ट्रपति ने अपनी यात्रा रद्द की है।

बहामास में होगी शादी: डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और बेटिना एंडरसन की शादी बहामास में एक निजी समारोह में होने वाली है, जिसमें परिवार और कुछ करीबी दोस्तों को ही आमंत्रित किया गया है। राष्ट्रपति ने समारोह में न पहुंच पाने के कारण सोशल मीडिया के जरिए ही जोड़े को अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं।

ट्रंप ने फिर दी भारत पर टैक्स बढ़ाने की धमकी; PM मोदी को ‘अच्छा आदमी’ बताया, लेकिन…

इंटरनेशनल डेस्क: US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक बार फिर रूस से तेल खरीदने के मुद्दे पर भारत को चेतावनी दी। व्हाइट हाउस की तरफ से जारी एक ऑडियो के मुताबिक, ट्रंप ने कहा है कि अगर भारत इस मामले में US का साथ नहीं देता है, तो भारतीय सामान पर टैक्स (टैरिफ) और बढ़ाया जा सकता है।

प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में बात करते हुए ट्रंप ने उन्हें “अच्छा आदमी” बताया। उन्होंने दावा किया कि मोदी जानते थे कि मैं (ट्रंप) खुश नहीं हूं, और वह मुझे खुश करने की कोशिश कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि भारत के लिए उन्हें खुश करना ज़रूरी है, क्योंकि अमेरिका के पास बहुत जल्द भारत पर टैक्स बढ़ाने की ताकत है।

50% टैरिफ पहले ही लगाया जा चुका है: US पहले ही रूस से कच्चा तेल खरीदने पर भारत पर 50% टैरिफ लगा चुका है, जिसमें 25% पेनल्टी भी शामिल है। ट्रंप के पिछले कार्यकाल में यह टैक्स लगातार बढ़ता रहा है—यह 10% था, जो 7 अगस्त को बढ़कर 25% हो गया और पिछले साल के आखिर तक 50% तक पहुंच गया। हालांकि, दोनों देश एक कॉम्प्रिहेंसिव बाइलेटरल ट्रेड एग्रीमेंट (BTA) पर काम कर रहे हैं, जिसका पहला फेज़ जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है।

भारतीय एक्सपोर्ट में बड़ी गिरावट: US द्वारा लगाए गए टैरिफ का असर भारतीय व्यापार पर साफ दिख रहा है। एक एनालिसिस के मुताबिक, मई और सितंबर 2025 के बीच US को भारत का एक्सपोर्ट $8.8 बिलियन से 37.5% घटकर $5.5 बिलियन रह गया है। यह गिरावट पिछले कुछ सालों में सबसे बड़ी मानी जा रही है।