ब्रेकिंग न्यूज़
लुधियाना में शिक्षा और सद्भाव का संदेश, एक मंच पर आए AAP, अकाली और कांग्रेस नेता

लुधियाना / सत्ता संदेश

शहर के दुर्गा माता मंदिर में संचालित कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के सफल विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए एक समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के कई नेता एक ही मंच पर नजर आए और विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने कहा कि युवाओं को शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण से जोड़ना समय की आवश्यकता है, ताकि वे अपने भविष्य को बेहतर बना सकें। हालांकि, कांग्रेस में चल रही अंदरूनी कलह से जुड़े सवाल पर उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

वहीं, पूर्व विधायक रणजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि बच्चों को ऐसी शिक्षा और प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं के एक मंच पर आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि समाज में सांप्रदायिक सद्भाव और आपसी भाईचारा बनाए रखना बेहद जरूरी है।

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि इस वर्ष कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र से 1,700 विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया है, जिन्हें समारोह में प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि मंदिर कमेटी जरूरतमंद लोगों की सेवा और युवाओं को कौशल आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

अल्पाईन इंटरनैशनल स्कूल के विद्यार्थियों का 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

लुधियाना/सत्ता संदेश

अल्पाईन इंटरनैशनल स्कूल फिरोजपुर रोड, लुधियाना के 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने सी.बी.एसई. की बोर्ड परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक हासिल करके अपने स्कूल का नाम रौशन किया। परीक्षा के वार्षिक परिणाम मेंनॉन-मेडिकल स्ट्रीम में ऋषभ जैन ने 95 प्रतिशत, धानिष्ठा छाबड़ा ने 90 प्रतिशत तथा आरव अग्रवाल ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि मेडिकल स्ट्रीम में शियाना सोंधी ने 88 प्रतिशत अंक हासिल किए। आट्र्स स्ट्रीम में करमजीत सिंह 86 प्रतिशत और सिद्धार्थ अरोड़ा ने 86 प्रतिशत तथा हेज़ल बुद्धिराजा ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रौशन किया। सभी मेडिकल, नॉन-मेडिकल और आट्र्स स्ट्रीम के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सराहनीय अंक प्राप्त किए, जो कि स्कूल प्रबंधन व स्टाफ के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसीपल अचिंत धीर ने बढिय़ा परिणाम के लिए स्कूल के इन होनहार विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने स्कूल की शैक्षणिक उत्कृष्टता को एक बार फिर सिद्ध किया है कि समर्पण, अनुशासन एवं मार्गदर्शन हमेशा सफलता प्रदान करते हैं। इसलिए हमें इन विद्यार्थियों की प्राप्तियों पर गर्व है और अध्यापकों व अभिभावकों के निरंतर समर्थन के लिए उनके आभारी हैं। स्कूल प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों की मेहनत की प्रशंसा करते हुए स्कूल स्टाफ की वचनबद्धता की पुष्टि की, जिन्होंने सख्त मेहनत के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए अपने संकल्प को दोहराया, परिणामस्वरूप स्कूल का नाम रौशन किया।फोटो कैप्शन:फिरोजपुर रोड स्थित अल्पाईन इंटरनैशनल स्कूल के 12वीं कक्षा के बोर्ड परिणाम में अव्वल रहे विद्यार्थी।