ब्रेकिंग न्यूज़
अकाली दल “वारिस पंजाब दे” और प्रो. मोहन सिंह मेमोरियल फाउंडेशन ने प्रसिद्ध गायक पाली देतवालिया के साथ दुख साझा किया

लुधियाना / सत्ता संदेश

लुधियाना, 5 मई: अकाली दल “वारिस पंजाब दे” और प्रो. मोहन सिंह मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से प्रसिद्ध गायक और गीतकार पाली देतवालिया के घर पहुंचकर उनके पुत्र के दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। पाली देतवालिया के इकलौते पुत्र मनजोत सिंह (38) का बीते दिनों असमय निधन हो गया था, जो पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।

इस अवसर पर अकाली दल “वारिस पंजाब दे” की ओर से लुधियाना के कोऑर्डिनेटर प्रिथीपाल सिंह बटाला और जगराओं से हलका इंचार्ज राजीव कुमार लवली (प्रधान, प्रो. मोहन सिंह मेमोरियल फाउंडेशन) तथा फाउंडेशन के चेयरमैन गुरनाम सिंह धालीवाल और सरपरस्त प्रगट सिंह ग्रेवाल ने देतवालिया के साथ दुख साझा करते हुए, कहा कि यह ऐसी हानि है जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें।

इस मौके पर अन्य के अलावा, रजिंदर सिंह जवद्दी, मनप्रीत सिंह मनी, कंवलप्रीत फुल्लांवाला, बलराज सिंह धालीवाल और सुखविंदर सिंह खालसा भी उपस्थित रहे।

अकाली दल पुनर सुरजीत और अकाली दल “वारिस पंजाब दे” के एकजुट होने से पंजाब फिर खुशहाल होगा: लवली

लुधियाना/ सत्ता संदेश

पंथक सरकार ही पंजाब को दे सकती है महाराजा रणजीत सिंह का खालसा राज

लुधियाना, 19 अप्रैल: अकाली दल पुनर सुरजीत और अकाली दल “वारिस पंजाब दे” के बीच बीते दिन हुई बैठक से पंजाब के लोगों में एक खुशहाल और प्रगतिशील सरकार के 2027 के विधानसभा चुनावों में सत्ता में आने की उम्मीद और मजबूत हुई है। ये शब्द अकाली दल “वारिस पंजाब दे” के वरिष्ठ नेता और पंजाब, पंजाबी तथा पंजाबियत की मजबूती के लिए आवाज उठाने वाले राजीव कुमार लवली ने यहां जारी एक बयान में कहे।

इस मौके पर लवली ने कहा कि मौजूदा शासन में पंजाब नशे, बेरोजगारी, गैंगस्टरवाद और कानून-व्यवस्था की खराब हालत का सामना कर रहा है। इन हालातों से समाज का हर वर्ग, फिर चाहे व्यापारी, किसान, नौकरीपेशा या युवा हो, परेशान है। उन्होंने कहा कि पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत की आवाज बुलंद करने में अकाली दल पुनर सुरजीत और अकाली दल “वारिस पंजाब दे” से लोगों को काफी उम्मीदें हैं।

उन्होंने जोर देते हुए, कहा कि प्रदेश के खराब हालातों से तंग लोगों को महाराजा रणजीत सिंह के समय जैसा खालसा राज केवल इन दोनों पार्टियों की 2027 विधानसभा चुनावों में बनने वाली पंथक सरकार ही दे सकती है, जहां हर व्यक्ति को समान अधिकार मिलेगा और पंजाब फिर से विकास की राह पर आगे बढ़ेगा।

भाई मनदीप सिंह सिद्धू को अकाली दल “वारिस पंजाब दे” का प्रधान सचिव नियुक्त किए जाने का स्वागत

भाई मनदीप सिंह सिद्धू को अकाली दल “वारिस पंजाब दे” का प्रधान सचिव नियुक्त किए जाने का स्वागत लुधियाना, 25 मार्च: सांसद भाई अमृतपाल सिंह खालसा के पिता और अकाली दल “वारिस पंजाब दे” के सरपरस्त बापू तरसेम सिंह की अगुवाई में शहीद भाई संदीप सिंह सिद्धू (बाई दीप सिद्धू) के भाई भाई मनदीप सिंह सिद्धू को पार्टी का प्रधान सचिव नियुक्त किए जाने पर पार्टी नेताओं ने पूरी हाईकमान का धन्यवाद किया है।यहां जारी एक बयान में, पार्टी नेताओं गुरप्रीत सिंह प्रिंस, अमनदीप सिंह हसनपुर, जगरूप सिंह हसनपुर, मनिंदरपाल सिंह धालीवाल (साहनेवाल), मनप्रीत सिंह हसनपुर, हरजिंदर सिंह घुमाण, बलवंत सिंह सिरसा और गुरसिमरन सिंह ने पार्टी हाईकमान और सरपरस्त बापू तरसेम सिंह का विशेष धन्यवाद करते हुए, कहा कि भाई मनदीप सिंह सिद्धू के संगठन के प्रधान सचिव नियुक्त होने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे पंथक सोच, निडर आवाज और पंजाब के अधिकारों के लिए लड़ने वाली लहर को और ताकत मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस फैसले से पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को जहां और मजबूती मिलेगी, वहीं मालवा बेल्ट में भी पार्टी को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह नियुक्ति युवाओं और नए नेतृत्व को आगे लाने के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को एक बार फिर साबित करती है।