PUNJAB TOP-10 NEWS, चुटकियों पढ़े में बड़ी दिन भर की खबरें…
पंजाब डेस्क : पंजाब-चंडीगढ़ की बड़ी खबरें: 13 IAS अफसरों के तबादले, स्कूलों को बम की धमकी और राघव चड्ढा का केजरीवाल पर तंज। चुटकियों में पढ़े दिनभर की अहम 10 खबरें।
1. 13 IAS अधिकारियों का तबादला: पंजाब सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें जालंधर, पटियाला, कपूरथला और श्री मुक्तसर साहिब के डिप्टी कमिश्नर (DC) बदले गए हैं। हिमांशु अग्रवाल पटियाला के और वरजीत वालिया जालंधर के नए DC नियुक्त किए गए हैं।
2.स्कूलों और नेताओं को बम की धमकी: चंडीगढ़ और जालंधर के कई स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल में पंजाब के CM भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल और DGP गौरव यादव को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। खुद को ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ बताने वाले भेजने वाले ने 14 अप्रैल को अमृतसर में अंबेडकर प्रतिमा को भी नुकसान पहुँचाने की धमकी दी है।
3. जालंधर PNB में दिनदहाड़े लूट: जालंधर में स्कूटी सवार दो नकाबपोश लुटेरों ने PNB बैंक में गनपॉइंट पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरे कैशियर पर पिस्तौल तानकर नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
4. नशे ने उजाड़ा परिवार: कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में एक दंपती के 4 बेटों की नशे के कारण मौत हो गई, जबकि 5वां बेटा भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टरों के अनुसार, अत्यधिक नशा करने के कारण युवक की नसें भी नहीं मिल रही हैं।
5. राघव चड्ढा का ‘पावर’ मैसेज: सांसद राघव चड्ढा और ‘आप’ नेतृत्व के बीच विवाद गहराता दिख रहा है। चड्ढा ने ‘द 48 लॉज ऑफ पावर’ किताब पढ़ते हुए एक फोटो शेयर की, जिसमें पहला नियम है— “अपने बॉस से ज्यादा चमकने की कोशिश न करें”,। इसे अरविंद केजरीवाल पर सीधा तंज माना जा रहा है।
6.PGI डॉक्टर से 1.10 करोड़ की ठगी: चंडीगढ़ PGI के एक डॉक्टर को शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर शातिर ठगों ने अपना शिकार बनाया। ठगों ने वाट्सएप ग्रुप के जरिए डॉक्टर को झांसे में लेकर अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 1.10 करोड़ रुपये ठग लिए।
7. गांव में प्रेम विवाह पर पाबंदी: अमृतसर के अदलीवाल गांव की पंचायत ने एक अजीबोगरीब प्रस्ताव पास किया है। अब गांव में एक ही गांव में शादी करने और बिना परिवार की सहमति के लव मैरिज करने पर पाबंदी लगा दी गई है। ऐसा करने वालों का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।
8. मरीज को स्ट्रेचर से गिराया: मोहाली में एक एम्बुलेंस ड्राइवर की लापरवाही का मामला सामने आया है। 83 वर्षीय बुजुर्ग मरीज को अस्पताल ले जाते समय ड्राइवर ने उन्हें स्ट्रेचर से गिरा दिया, जिससे उनकी हालत और गंभीर हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
9. कनाडा में खालिस्तानी प्रदर्शन: कनाडा के ब्रैम्पटन में त्रिवेणी मंदिर के बाहर खालिस्तानी समर्थकों ने भारत और हिंदू विरोधी नारे लगाए। सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि प्रदर्शनकारियों को भीड़ जुटाने के लिए 100-100 डॉलर का लालच दिया गया था।
10. दिल्ली-हलवारा फ्लाइट का समय बदला: दिल्ली और हलवारा के बीच उड़ानों के समय में बदलाव किया गया है। अब सुबह की फ्लाइट 8:35 बजे उड़ान भरेगी। हलवारा एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट 15 मई को लैंड होगी।

