ब्रेकिंग न्यूज़
बड़ा झटका! आज 5 घंटे नहीं मिलेगा Zomato-Swiggy से खाना; डिलीवरी बॉयज ने किया हड़ताल का ऐलान

बिजनेस डेस्क : अगर आप घर बैठे खाना या राशन मंगाने के लिए जोमैटो, स्विगी, ब्लिंकिट और जेप्टो जैसे ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, तो आज आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। देश भर में इन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के लिए काम करने वाले गिग वर्कर्स (डिलीवरी बॉयज) ने आज हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।

हड़ताल का समय और वजह

समय: यह हड़ताल आज, शनिवार 16 मई को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक (कुल 5 घंटे) चलेगी। इस दौरान इन ऐप्स पर डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

वजह: डिलीवरी बॉयज यह विरोध प्रदर्शन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी के खिलाफ कर रहे हैं। गौरतलब है कि शुक्रवार को कच्चे तेल के दामों में वृद्धि के कारण करीब 4 साल बाद ईंधन की कीमतों में यह बड़ा बदलाव किया गया है।

इन शहरों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर : दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, बेंगलुरु, मुंबई और पुणे जैसे बड़े शहरों में रहने वाली आबादी अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए इन ऐप्स पर काफी निर्भर है। ऐसे में 5 घंटे तक ऐप बंद रहने से हजारों ऑर्डर्स प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि दोपहर 12 से 5 बजे के बीच आमतौर पर पीक आवर्स (Peak Hours) के मुकाबले कम ऑर्डर्स आते हैं, जिससे शाम के समय स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।

डिलीवरी वर्कर्स की हड़ताल! नए साल के जश्न पर फिर सकता है पानी; खाने-पीने और किराने की डिलीवरी पर असर पड़ेगा

नेशनल डेस्क: अगर आप नए साल की शाम को घर से खाना या किराने का सामान ऑर्डर करने का प्लान बना रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। देश भर में करीब 1 लाख से 1.5 लाख गिग वर्कर्स (डिलीवरी पार्टनर्स) 31 दिसंबर को हड़ताल पर हैं, जिससे आपके जश्न में खलल पड़ सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, इस हड़ताल की मुख्य डिटेल्स और असर इस तरह हैं:

हड़ताल की वजह: यह कदम गिग एंड प्लेटफॉर्म सर्विस वर्कर्स यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर उठाया है। डिलीवरी पार्टनर्स का कहना है कि वे कमाई में कमी, काम के लंबे घंटे और सिक्योरिटी और जॉब गारंटी की कमी की वजह से जूझ रहे हैं।

कौन से शहर होंगे प्रभावित: इस हड़ताल का मुख्य असर दिल्ली-NCR, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता जैसे मेट्रो शहरों के साथ-साथ कई टियर-2 शहरों में भी देखने को मिलेगा। अकेले दिल्ली में 5,000 से ज़्यादा वर्कर्स ऑफलाइन रहेंगे।

सर्विसेज़ पर असर: क्विक कॉमर्स ऐप्स के ज़रिए 5 से 10 मिनट में डिलीवरी अब मुमकिन नहीं होगी। कस्टमर्स को ऑर्डर कैंसल होने, डिलीवरी में देरी होने या अचानक कीमतों में बढ़ोतरी (सर्ज प्राइसिंग) का सामना करना पड़ सकता है।

कस्टमर्स के लिए सलाह: सूत्रों के मुताबिक, आखिरी समय की परेशानियों से बचने के लिए ज़रूरी सामान सीधे दुकानों से खरीदना बेहतर होगा। इमरजेंसी चीज़ों के लिए इंस्टेंट डिलीवरी ऐप्स पर निर्भर न रहने के निर्देश दिए गए हैं।तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन (TGPWU) के प्रेसिडेंट के मुताबिक, अलग-अलग शहरों में वर्कर्स अचानक काम करना बंद कर देंगे, खासकर लंच और डिनर के समय जब डिमांड सबसे ज़्यादा होती है।