ब्रेकिंग न्यूज़
लुधियाना में हड़कंप: मेयर ऑफिस और Diljit Dosanjh को बम से उड़ाने की धमकी

लुधियाना / सत्ता संदेश

पंजाब के लुधियाना में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब नगर निगम के आधिकारिक ईमेल अकाउंट पर मेयर कार्यालय और पंजाबी गायक-अभिनेता Diljit Dosanjh के घर को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। धमकी मिलने के बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड तुरंत सक्रिय हो गए।

जानकारी के मुताबिक, धमकी भरा ईमेल सोमवार सुबह नगर निगम कमिश्नर की सरकारी आईडी पर भेजा गया। एहतियात के तौर पर एमसी जोन-ए कार्यालय को खाली करा लिया गया और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई।

सूत्रों के अनुसार, ईमेल में मेयर कार्यालय और Diljit Dosanjh के घर पर अलग-अलग समय पर धमाके करने की बात कही गई थी। पुलिस और साइबर सेल की टीमें ईमेल भेजने वाले की पहचान और आईपी एड्रेस ट्रेस करने में जुटी हैं।

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईमेल में “खालिस्तान नेशनल आर्मी” का नाम भी इस्तेमाल किया गया, हालांकि पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है।

घटना के बाद शहर के संवेदनशील इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और सुरक्षा एजेंसियां लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

लुधियाना में भारी सनसनी: मेयर ऑफिस और सिंगर दिलजीत दोसांझ के घर को बम से उड़ाने की धमकी, ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ ने ली जिम्मेदारी

पंजाब डेस्क : पंजाब के लुधियाना शहर में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब नगर निगम के उच्च अधिकारियों को एक बेहद डरावना और धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। इस ईमेल में लुधियाना के मेयर ऑफिस और मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के घर को बम से उड़ाने की सीधी चेतावनी दी गई है।

धमकी में धमाकों का समय तय : यह ईमेल सोमवार, 25 मई को सुबह करीब 7:28 बजे भेजा गया, जिसका विषय “B0mb Blast – Mayor Office Ludhiana!” था। इसमें हमलों के लिए एक विशिष्ट समय सीमा निर्धारित की गई है: दोपहर 1:11 बजे: लुधियाना मेयर पर हमले की धमकी।रात 9:11 बजे: दिलजीत दोसांझ के लुधियाना स्थित घर पर धमाके की चेतावनी।

1984 के दंगों का जिक्र और 6 जून का अल्टीमेटम: ईमेल भेजने वालों ने खुद को ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ का बताया है और इसमें ‘इंजीनियर गुरनख सिंह’ तथा ‘डॉ. गुरनिरवैर सिंह’ जैसे नाम लिखे हैं। धमकी में 1984 के सिख दंगों का हवाला देते हुए “खून का बदला खून” की बात कही गई है और 6 जून तक बम धमाके करने का अल्टीमेटम दिया गया है। हमलावरों ने यह भी लिखा है कि जो कोई भी दिलजीत दोसांझ की मदद करेगा, वह मारा जाएगा।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट : धमकी मिलने के तुरंत बाद नगर निगम कार्यालय को खाली करवा लिया गया और वहां ताला लगा दिया गया है। लुधियाना पुलिस और साइबर सेल की टीमें पूरी तरह अलर्ट पर हैं और ईमेल के आईपी एड्रेस (IP Address) तथा सेंडर को ट्रेस करने की जांच शुरू कर दी गई है। मेयर कार्यालय और अन्य संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

बॉर्डर 2 में दिलजीत दोसांझ का डबल धमाका: फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ अपनी सिंगिंग से भी दिल जीतेंगे

एंटरटेनमेंट डेस्क: सनी देओल की आने वाली मशहूर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है। इस फिल्म में पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ न सिर्फ अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाएंगे, बल्कि अपनी सुरीली आवाज से भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देंगे।

सूत्रों के मुताबिक, इस फिल्म और दिलजीत के किरदार से जुड़ी जरूरी बातें इस तरह हैं:

दिलजीत का किरदार: इस बार ड्रामा फिल्म में दिलजीत दोसांझ परमवीर चक्र अवार्डी फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों का रोल निभाते नजर आएंगे।

सिंगिंग में भी कमाल: एक्टिंग के साथ-साथ दिलजीत ने फिल्म के मशहूर गाने ‘घर कब आएंगे’ में भी अपनी आवाज दी है। इस गाने में सोनू निगम, अरिजीत सिंह और विशाल मिश्रा जैसे दिग्गज सिंगर भी सुनाई देंगे। यह गाना 2 जनवरी 2026 को लॉन्च होगा।

फिल्म की स्टार कास्ट और रिलीज़: अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को थिएटर में आएगी। सनी देओल के साथ, फिल्म में वरुण धवन और अहान शेट्टी भी लीड रोल में हैं।

सनी देओल हुए इमोशनल: ‘बॉर्डर 2’ के टीज़र लॉन्च इवेंट में आंखों में आंसू, जीप पर हुई एंट्री

एंटरटेनमेंट डेस्क : एक्टर सनी देओल की मच-अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का टीज़र 16 दिसंबर, 2025 को रिलीज़ हो गया है। इस फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है। इस टीज़र लॉन्च इवेंट के दौरान, सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार किसी पब्लिक इवेंट में दिखे।

सनी देओल हुए इमोशनल

टीज़र लॉन्च इवेंट के दौरान, सनी देओल बहुत इमोशनल हो गए और उनकी आंखों में आंसू साफ दिख रहे थे। लोगों ने हूटिंग करके उनका हौसला बढ़ाया।

बताया गया है कि डायलॉग बोलने से पहले ही वह इमोशनल हो गए और उनकी आंखों में आंसू भर आए।

जीप पर हुई ग्रैंड एंट्री

सनी देओल ने इस इवेंट में जीप चलाते हुए सेट पर एंट्री की। वरुण धवन और अहान शेट्टी भी उनके साथ इसी जीप में बैठे थे। हालांकि, इस दौरान दिलजीत दोसांझ नहीं दिखे।

‘बॉर्डर 2’ का धमाकेदार टीज़र

फ़िल्म ‘बॉर्डर 2’ का टीज़र 2.04 मिनट लंबा है, जो फ़ाइटर प्लेन और गोलियों की आवाज़ से शुरू होता है। टीज़र में सनी देओल की आवाज़ सुनाई देती है, जिसमें वह कहते हैं: “तुम जहाँ से भी घुसने की हिम्मत करोगे। आसमां से, ज़माना से, समंदर से। सामने एक हिंदुस्तानी फ़ौजी खड़ा पाओगे। जो आँखों में आँखें डालकर, सीन ठोकर कहेंगे कि हिम्मत है तो आ यह खड़ा है हिंदुस्तान”। टीज़र में सनी देओल के साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ भी हैं।रिलीज़ डेटफ़िल्म 23 जनवरी 2026 को थिएटर में रिलीज़ होगी। ‘बॉर्डर 2’ 1997 की फ़िल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है।