सीसीए पंजाब ने भारतनेट कार्यक्रम के तहत क्वालिटी एफटीटीएच कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने हेतु फील्ड चेक किए
चंडीगढ़, 07 अप्रैल 2026: संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग के अंतर्गत, नियंत्रक संचार लेखा कार्यालय, पंजाब, डिजिटल भारत निधि से वित्त पोषित संशोधित भारतनेट कार्यक्रम के तहत प्रदान की जा रही एफटीटीएच (फाइबर टू द होम) कनेक्शनों की भौतिक सत्यापन हेतु राज्य के विभिन्न जिलों में फील्ड विजिट्स कर रहा है।
यह सत्यापन अभियान सेवा वितरण की स्थिति का आकलन करने व कार्यक्रम के उद्देश्यों के अनुरूप घरेलू उपभोक्ताओं को किफायती दामों पर हाई-स्पीड इंटरनेट सेवाएं सुनिश्चित करने के लक्ष्य से संचालित है। विजिट्स के दौरान सीसीए टीमें सब्सक्राइबर्स व स्थानीय हितधारकों से बातचीत कर सेवाओं की गुणवत्ता, पहुंच व प्रभावशीलता पर इनपुट ले रही हैं।
उपभोक्ताओं से प्राप्त इनपुट बताते हैं कि एफटीटीएच कनेक्टिविटी ऑनलाइन शिक्षा, ई-गवर्नेंस सेवाओं, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स व संचार सुविधाओं तक पहुंच सक्षम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। विश्वसनीय इंटरनेट कनेक्टिविटी की उपलब्धता ग्रामीण व दुर्गम क्षेत्रों में सामाजिक-आर्थिक स्थितियों में सुधार ला रही है।
यह पहल माननीय प्रधानमंत्री की “सभी के लिए इंटरनेट” सुनिश्चित करने व डिजिटल डिवाइड को पाटने हेतु डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने की दृष्टि से मेल खाती है। प्रयास हर घर में इंटरनेट पहुंच प्रदान करने व समावेशी डिजिटल विकास को बढ़ावा देने के व्यापक उद्देश्य से भी जुड़े हैं।
फील्ड सत्यापन अभियान सीसीए पंजाब के निरंतर निगरानी तंत्र का हिस्सा है जो डिजिटल कनेक्टिविटी पहलों के प्रभावी कार्यान्वयन व अंतिम छोर तक सहज कनेक्टिविटी सुनिश्चित करता है। सीसीए पंजाब ने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने व सरकारी कार्यक्रमों के लाभ राज्य के हर कोने तक पहुंचाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

