ब्रेकिंग न्यूज़
लुधियाना : ‘स्पोर्ट्स होमलैंड पंजाब 2026’ के जिला स्तरीय फाइनल मुकाबले संपन्न

लुधियाना / सत्ता संदेश

पंजाब सरकार के खेल विभाग और जिला प्रशासन की ओर से आयोजित ‘स्पोर्ट्स होमलैंड पंजाब 2026’ के तहत जिला स्तरीय खेल मुकाबलों के फाइनल चरण में विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। ब्लॉक स्तर के सफल आयोजन के बाद जिले में 29 खेलों के मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, कुश्ती, बास्केटबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, तैराकी, वॉलीबॉल, किक बॉक्सिंग, सॉफ्टबॉल सहित कई खेल शामिल हैं।

फुटबॉल मुकाबलों के फाइनल ओलंपियन पृथ्वीपाल सिंह हॉकी स्टेडियम, पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (PAU) में हुए। 21-30 पुरुष वर्ग में मुल्लांपुर की टीम ने पहला, लुधियाना-2A ने दूसरा और खन्ना की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। 31-40 पुरुष वर्ग में रायकोट की टीम पहले, जगराओं दूसरे और लुधियाना-2 तीसरे स्थान पर रही।

कुश्ती के अंडर-14 लड़कियों के मुकाबलों में 33 किलोग्राम वर्ग में हिमानी ने पहला स्थान, सुखमीत कौर ने दूसरा और भवगुण कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। 36 किलोग्राम में जसलीन कौर प्रथम, यशिका द्वितीय और तनवीर कौर तृतीय रहीं। 39 किलोग्राम में अमनजोत कौर प्रथम, अवनूर कौर द्वितीय और दीया तृतीय रहीं। 42 किलोग्राम में आराध्या ने पहला, नवेदिता ने दूसरा और परी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 46 किलोग्राम में प्रभासीस कौर प्रथम, यशिका द्वितीय और जसलीन कौर तृतीय रहीं। 50 किलोग्राम में जानवी मल्होत्रा प्रथम, ताश्वी द्वितीय और भाविका तृतीय रहीं। 54 किलोग्राम में नवरूप कौर प्रथम, लवप्रीत कौर द्वितीय और मिष्टी तृतीय रहीं, जबकि 62 किलोग्राम में नायरा कपूर ने पहला, समायरा ने दूसरा और आयशा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

अंडर-17 लड़कियों की कुश्ती में 40 किलोग्राम वर्ग में इशिका बिरला प्रथम, इश्मीत द्वितीय और यशिका वर्मा तृतीय रहीं। 43 किलोग्राम में यशना प्रथम, सिमरदीप कौर द्वितीय और गीतांजलि तृतीय रहीं। 46 किलोग्राम में जैस्मीन कौर प्रथम, रसमीत कौर द्वितीय और नंदनी तृतीय रहीं। 49 किलोग्राम में मन्नत अवी प्रथम, परनीत कौर द्वितीय और अर्पिता तृतीय रहीं। 57 किलोग्राम में नेहा प्रथम, सृष्टि द्वितीय और समीक्षा तृतीय रहीं, जबकि 61 किलोग्राम में यशिका शर्मा ने पहला, लविशा ने दूसरा और जानवी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

अंडर-21 महिला वर्ग में 53 किलोग्राम में गुरप्रीत कौर प्रथम, रमणीक कौर द्वितीय और प्रीति तृतीय रहीं। 57 किलोग्राम में कन्नू प्रिया प्रथम, परमजोत कौर द्वितीय और रितिका तृतीय रहीं। 76 किलोग्राम में जैस्मीन कौर ने पहला, लछमी ने दूसरा और सिमरप्रीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया।

बास्केटबॉल के फाइनल मुकाबले गुरु नानक स्टेडियम लुधियाना में आयोजित हुए। U-17 गर्ल्स वर्ग में गुरु नानक स्टेडियम की टीम ने पहला, खालसा क्लब ने दूसरा और दिल्ली पब्लिक स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। U-21 महिला वर्ग में गुरु नानक स्टेडियम प्रथम, हॉपर्स क्लब द्वितीय और दोराहा बास्केटबॉल अकादमी तृतीय रही। 21-30 महिला वर्ग में गुरु नानक स्टेडियम ने पहला और पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी ने दूसरा स्थान हासिल किया। U-21 पुरुष वर्ग में गुरु नानक स्टेडियम प्रथम, गुरु नानक क्लब द्वितीय और मल्टीपर्पस ग्रीन क्लब तृतीय रहा।

किक बॉक्सिंग के U-14 लड़कों के मुकाबलों में 28 किलोग्राम तक वर्ग में रुद्र रावत प्रथम, युगराज द्वितीय और विराज तृतीय रहे। 32 किलोग्राम में आदित्य शर्मा प्रथम, आकाश कुमार द्वितीय और प्रिंस झा तृतीय रहे। 37 किलोग्राम में दक्ष शर्मा प्रथम, पवन कुमार द्वितीय और हर्षदीप सिंह तृतीय रहे। 42 किलोग्राम में हार्दिक कपूर प्रथम, प्रांश ठाकुर द्वितीय और हरमन तृतीय रहे। 47 किलोग्राम में जयदीप सिंह प्रथम, लवप्रीत सिंह द्वितीय और कृष्ण तृतीय रहे, जबकि 47 किलोग्राम से अधिक वर्ग में अमन कुमार प्रथम, मोनू कुमार द्वितीय और लक्षे कुमार तृतीय रहे।

सॉफ्टबॉल के U-14 लड़कों के फाइनल में PM श्री कासाबाद की टीम ने पहला, गुरु नानक मॉडल स्कूल ढोलेवाल ने दूसरा और BCM स्कूल फोकल पॉइंट ने तीसरा स्थान हासिल किया। U-17 वर्ग के नॉकआउट मुकाबलों में दशमेश सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने तेजा सिंह सुंतर मेमोरियल स्कूल को 10-0, DGSG स्कूल ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल संगोवाल को 2-0, RS मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुकून ने BCM स्कूल फोकल पॉइंट को 10-0 और PM श्री कासाबाद ने गुरु नानक मॉडल स्कूल ढोलेवाल को 8-1 से हराया।

‘स्पोर्ट्स होमलैंड पंजाब 2026’ के तहत आयोजित इन मुकाबलों से जिले के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।

Sports Homeland Punjab 2026: MLA छीना ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, ब्लॉक गेम्स में कड़ा मुकाबला

स्पोर्ट्स होमलैंड पंजाब-2026 के तहत लुधियाना के 4 ब्लॉकों में खेल मुकाबले हुए। MLA राजिंदरपाल कौर छीना ने गुरु नानक स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

लुधियाना / सत्ता संदेश

डायरेक्टर स्पोर्ट्स पंजाब के आदेश और जिला प्रशासन की देखरेख में ‘स्पोर्ट्स होमलैंड पंजाब-2026’ के तहत लुधियाना जिले के विभिन्न ब्लॉकों में ब्लॉक स्तरीय खेल मुकाबले करवाए जा रहे हैं। तीसरे चरण के तहत ब्लॉक म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, खन्ना, लुधियाना-2 और रायकोट में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

ब्लॉक म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के तहत गुरु नानक स्टेडियम, लुधियाना में आयोजित खेल मुकाबलों में लुधियाना साउथ की विधायक राजिंदरपाल कौर छीना ने विशेष रूप से हिस्सा लिया। उन्होंने प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और उन्हें पूरे जोश व उत्साह के साथ खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

गुरु नानक स्टेडियम में एथलेटिक्स के लड़कों के अंडर-17 लॉन्ग जंप मुकाबले में यशमित शर्मा ने पहला, इशांत ने दूसरा और अंजोर सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-21 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में नवीन कुमार पहले, सुखजोत सिंह दूसरे और सरवन तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर में सिमरतवीर सिंह ने पहला, भवनप्रीत सिंह ने दूसरा और ऋषभ ने तीसरा स्थान हासिल किया।

800 मीटर में सक्षम सिंह पहले, उत्कर्ष दूसरे और मोनू तीसरे स्थान पर रहे, जबकि 1500 मीटर में इशान लिल ने पहला, मोहन ने दूसरा और सत्यम ने तीसरा स्थान हासिल किया। 5000 मीटर में इशान पहले, सत्यम कुमार दूसरे और मोहन तीसरे स्थान पर रहे। लॉन्ग जंप में गुरदित सिंह ने पहला, केतन ने दूसरा और गुरकरण सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। शॉट पुट में कुणाल चौधरी पहले, गुरइकबाल सिंह दूसरे और कृष्ण अरोड़ा तीसरे स्थान पर रहे।

21-30 आयु वर्ग की 400 मीटर दौड़ में निपुण नायर ने पहला, भगवान सिंह ने दूसरा और जतिन ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों के अंडर-17 लॉन्ग जंप में सुखलीन कौर बेदी पहले, अनन्या वर्मा दूसरे और छवि तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-21 के 200 मीटर में पहल ने पहला, मंदीप कौर ने दूसरा और रौनकप्रीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर में अमानत सिद्धू पहले, पहल दूसरे और धरती जैन तीसरे स्थान पर रहीं।

फुटबॉल अंडर-14 लड़कों के मुकाबलों में मोती नगर स्पोर्ट्स क्लब ने पहला, GMT काकोवाल ने दूसरा और BVM स्कूल किचलू नगर की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। वॉलीबॉल स्मैशिंग अंडर-21 लड़कियों में गुरु नानक स्टेडियम की टीम पहले और मल्टीपर्पस हॉल की टीम दूसरे स्थान पर रही। अंडर-17 लड़कों के वॉलीबॉल मुकाबले में SC गवर्नमेंट कॉलेज बॉयज़ ने पहला, गुरु नानक स्टेडियम ने दूसरा और BVM स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया।

खन्ना ब्लॉक में नरेश चंद्र स्टेडियम में हुए मुकाबलों में लड़कियों के अंडर-21 100 मीटर में जैस्मीन कौर ने पहला, वृति ने दूसरा और प्रभदीप कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर में कोमलप्रीत कौर पहले, मुस्कानप्रीत कौर दूसरे और खुशी तीसरे स्थान पर रहीं।

लड़कों के अंडर-21 400 मीटर में बरिंदर सिंह ने पहला, सनी कुमार ने दूसरा और अरमान खान ने तीसरा स्थान हासिल किया। 800 मीटर में राजन पहले, गुरजोत सिंह दूसरे और अरमान खान तीसरे स्थान पर रहे। 1500 मीटर में राजन ने पहला, गुरजोत सिंह ने दूसरा और विवेक कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। लॉन्ग जंप में स्लैश पहले, मनजोत सिंह दूसरे और हरमनजोत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 21-30 आयु वर्ग के 200 मीटर में दिलप्रीत सिंह पहले, जशनदीप सिंह दूसरे और शिवराज सिंह तीसरे स्थान पर रहे।

फुटबॉल अंडर-14 लड़कों में फुटबॉल सेंटर खन्ना ने पहला, गवर्नमेंट हाई स्कूल घुंगराली राजपूता ने दूसरा और दिल्ली पब्लिक स्कूल खन्ना ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों के अंडर-14 फुटबॉल में गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल दहिरू पहले, किशनगढ़ क्लब दूसरे और प्राइमरी स्कूल गोह खन्ना तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-21 लड़कों के वॉलीबॉल स्मैशिंग मुकाबले में यूनिक वॉलीबॉल एकेडमी ने पहला, निरोत्तम विद्या मंदिर खन्ना ने दूसरा और ASC साई स्कूल खन्ना ने तीसरा स्थान हासिल किया।

लुधियाना-2 ब्लॉक में मुख्यमंत्री स्पोर्ट्स स्टेडियम, गौंसगढ़ में ग्राम पंचायत गौंसगढ़ के सरपंच जसप्रीत सिंह ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर बलराज सिंह गिल, हरमनप्रीत सिंह, गगनप्रीत सिंह, ब्लॉक कन्वीनर सतविंदर सिंह, ब्लॉक को-कनवीनर सुखपाल कौर और साहिल भी मौजूद रहे।

इस ब्लॉक के अंडर-21 लड़कों की 100 मीटर एथलेटिक्स स्पर्धा में मक्खन सिंह पहले, गुलशन मोरिया दूसरे और सेवक सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर में बलजिंदर सिंह ने पहला, गुलशन मोरिया ने दूसरा और जसमीत सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। लॉन्ग जंप में सुमित कुमार पहले, बलविंदर सिंह चौहान दूसरे और परमिंदर सिंह तीसरे स्थान पर रहे।

फुटबॉल अंडर-14 लड़कों में गौंसगढ़ टीम ने पहला, गांव सीरा ने दूसरा और सतलुज पब्लिक स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों के अंडर-14 फुटबॉल मुकाबले में गांव सीरा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि सतलुज पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।

रायकोट ब्लॉक के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दूसरे दिन के मुकाबलों में अंडर-17 लड़कों की 200 मीटर दौड़ में हरमन सिंह ने पहला, करणवीर सिंह ग्रेवाल ने दूसरा और हरसिमर सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। 800 मीटर में साहिबदीप सिंह पहले, मनकरण सिंह दूसरे और आकाशदीप सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 3000 मीटर मुकाबले में खुशदीप सिंह ने पहला और इंद्रजीत सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया।

‘स्पोर्ट्स होमलैंड पंजाब-2026’ के तहत आयोजित इन ब्लॉक स्तरीय मुकाबलों का उद्देश्य खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच उपलब्ध करवाना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है।

Sports Homeland Punjab 2026: लुधियाना के 4 ब्लॉकों में खेल मुकाबले शुरू, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

लुधियाना / सत्ता संदेश

स्पोर्ट्स होमलैंड पंजाब 2026 के तहत लुधियाना जिले के विभिन्न ब्लॉकों में आयोजित किए जा रहे ब्लॉक स्तरीय खेल मुकाबलों के तीसरे फेज की शुरुआत हो गई है। इस चरण में म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, खन्ना, लुधियाना-2 और रायकोट ब्लॉकों में खेल प्रतियोगिताएं शुरू हुईं।

खेल मुकाबलों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर कैबिनेट मंत्री, विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध करवाना तथा युवाओं को खेलों से जोड़ना है।

म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ब्लॉक के मुकाबले गुरु नानक स्टेडियम, लुधियाना में आयोजित किए गए। इस दौरान आत्म नगर से विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू, लुधियाना नॉर्थ से विधायक मदन लाल बग्गा और लुधियाना सेंट्रल से विधायक अशोक पराशर पप्पी ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर पंजाब खेल कल्याण बोर्ड की सदस्य सोनिया अलग, पंजाब बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव तेजा सिंह धालीवाल, अंतरराष्ट्रीय साइक्लिस्ट राजिंदर सिंह, भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशासक हरबंस सिंह, जिला खेल अधिकारी मंदीप कौशल सहित खेल विभाग के अधिकारी और आयोजन से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।

म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ब्लॉक में पहले दिन अंडर-17 लड़कों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 400 मीटर मुकाबले में ध्रुव ने पहला, आदि ने दूसरा और आदित्य ने तीसरा स्थान हासिल किया। 1500 मीटर में पुष्प ने पहला, सक्षम आनंद ने दूसरा और संजय सोढ़ी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के अंडर-17 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में हाना ने पहला, याचिका जैन ने दूसरा और अनन्या वर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

खन्ना ब्लॉक के मुकाबले नरेश चंद्र स्टेडियम में आयोजित किए गए। यहां कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने खेल विभाग और जिला प्रशासन द्वारा प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर एसडीएम स्वाति टिवाना, तहसीलदार गुरचरण सिंह, ईओ चरणजीत सिंह सहित खेल प्रशिक्षक और आयोजन से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।

खन्ना में लड़कियों के अंडर-14 वर्ग में बाबा जोरावर सिंह फतेह सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंजी साहिब कोटन ने पहला, कुलार पब्लिक स्कूल बीजा ने दूसरा और सेंटर गोह खन्ना ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 लड़कों की 800 मीटर दौड़ में सुखमन सिंह पहले, गुरविंदर सिंह दूसरे और जशनदीप सिंह तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में गुरलीन कौर ने पहला, जसमीत कौर ने दूसरा और जसलीन कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर में रवनीत कौर पहले, भावना दूसरे और वृद्धि तीसरे स्थान पर रहीं।

लुधियाना-2 ब्लॉक की प्रतियोगिताएं मुख्यमंत्री खेल स्टेडियम, गौंसगढ़ में शुरू हुईं। कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने यहां पहुंचकर खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर ब्लॉक संयोजक सतविंदर सिंह, ब्लॉक सह-संयोजक सुखपाल कौर और साइक्लिंग कोच साहिल मौजूद रहे।

लुधियाना-2 ब्लॉक में अंडर-17 लड़कों की 400 मीटर दौड़ में अनुराज सिंह ने पहला, रमनप्रीत सिंह ने दूसरा और जशनप्रीत सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं 800 मीटर में अनुराज सिंह पहले, दलजीत सिंह दूसरे और जशनप्रीत सिंह तीसरे स्थान पर रहे।

रायकोट ब्लॉक के मुकाबले स्पोर्ट्स स्टेडियम, रायकोट में आयोजित किए गए। इस दौरान रायकोट के विधायक हाकम सिंह ठेकेदार ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें खेलों के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर एसडीएम रायकोट खुशप्रीत सिंह, यूथ प्रेसिडेंट हरप्रीत सिंह, ब्लॉक कन्वीनर बलजीत कौर, ब्लॉक को-कन्वीनर सरबजीत कौर और विभिन्न खेलों के कोच मौजूद रहे।

रायकोट ब्लॉक में पहले दिन अंडर-14 लड़कियों के मुकाबलों में शहबाजपुरा ने पहला, बस्सियां ने दूसरा और ऐतियाना ने तीसरा स्थान हासिल किया।

स्पोर्ट्स होमलैंड पंजाब 2026 के तहत आयोजित इन प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों की भागीदारी और उत्साह से खेल मैदानों में खासा जोश देखने को मिला। प्रतियोगिताओं के जरिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों से उभर रही खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिल रहा है।