ब्रेकिंग न्यूज़
सीमा सुरक्षा बल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण अभियान चलाया

चंडीगढ़ / सत्ता संदेश

सीमा सुरक्षा बल, पश्चिमी कमान ने शुक्रवार को ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के अवसर पर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाया, जो पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवन यापन के प्रति बल की अटूट प्रतिबद्वता को रेखांकित करता है।

सतीश एस खण्डारे, अपर महानिदेशक, पश्चिमी कमान, सीमा सुरक्षा बल ने एक पौधा लगाकर औपचारिक रूप से अभियान का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में अधिकारियों, जवानों और नागरिकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति बल की प्रतिबद्वता को दर्शाता है।

सीमा सुरक्षा बल के लखनौर परिसर में नीम, पीपल, अशोक और फलों के वृक्षों सहित स्थानीय पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर बोलते हुए, अपर महानिदेशक, पश्चिमी कमान ने पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक नागरिक और वर्दीधारी कर्मियों की दायित्व पर जोर दिया, और एक हरित और सतत भारत के प्रति सीमा सुरक्षा बल के संकल्प को दोहराया। बेहतर जीविका सुनिश्चित करने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस और मानसून के मौसम के दौरान ऐसे अभियानों में सीमा सुरक्षा बल द्वारा हर साल पौधे लगाए जाते हैं।

यह वृक्षारोपण अभियान कश्मीार से गुजरात तक सभी सीमांत मुख्यालयों में बीओपी स्तर तक आयोजित किया गया, जिसमें कार्मिकों के परिजनों ने भी पूरे उत्साह और जोश के साथ लिया। मरूस्थलीकरण, मृदा अपरदन आदि जैसी पर्यावरणीय समस्याओं से निपटने के लिए इस वृक्षारोपण अभियान में रेगिस्तान, खाड़ी और बंजर भूमि प्रमुख क्षेत्र हैं। इस वृक्षारोपण अभियान के दौराने पश्चिमी सीमा के पूरे क्षेत्र में 65 हजार से अधिक पौधें लगाए गए हैं।

अपर महानिदेशक, पश्चिमी कमान ने इस बात पर भी जोर दिया कि सीमा सुरक्षा बल राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा के अपने प्राथमिक उद्देश्यों के साथ-साथ अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी हमेशा प्रतिबद्ध रहा है।

“विश्व पर्यावरण दिवस पर राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ की हरित पहल, वृक्षारोपण और पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित”

दिल्ली / सत्ता संदेश

राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ (आरएवी), नई दिल्ली ने विश्व पर्यावरण दिवस 2026 को वृक्षारोपण अभियान और पौध वितरण कार्यक्रम के माध्यम से मनाया, और इस तरह विद्यापीठ ने पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। यह कार्यक्रम इस वर्ष के विश्व पर्यावरण दिवस के विषय, प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” के अनुरूप आयोजित किया गया था।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ के शासी निकाय के अध्यक्ष वैद्य देवेंद्र त्रिगुणा; राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ की निदेशक डॉ. वंदना सिरोहा; राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा प्रणाली आयोग (एनसीआईएसएम) में आचार संहिता और पंजीकरण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुश्रुत कनौजिया; और एनसीआईएसएम के चिकित्सा मूल्यांकन और रेटिंग बोर्ड के पूर्व सदस्य डॉ. बीएल मेहरा ने भाग लिया।

इस उत्सव के अंतर्गत, विद्यापीठ परिसर में संकाय सदस्यों, अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्रों ने वृक्षारोपण अभियान में भाग लिया, जिससे पर्यावरण संरक्षण और पारिस्थितिक स्थिरता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की पुष्टि हुई। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देना और हरित आवरण बढ़ाने तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सामूहिक कार्रवाई को प्रोत्साहित करना था। इस कार्यक्रम में औषधीय पौधों के संरक्षण के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया, जो आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सेवा और भारत की समृद्ध पारंपरिक ज्ञान विरासत का आधार हैं।

गणमान्य हस्तियों ने आयुर्वेद के पारिस्थितिक दर्शन पर प्रकाश डाला, जो मनुष्य और प्रकृति के अंतर्संबंध पर बल देता है। पंचमहाभूत सिद्धांत और लोक-पुरुष साम्य की अवधारणाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पर्यावरणीय संतुलन मानव स्वास्थ्य और कल्याण के लिए मूलभूत है। उन्होंने आगे कहा कि आयुर्वेदिक सिद्धांत अनवरत जीवनशैली, सजग उपभोग और प्राकृतिक संसाधनों के उत्तरदायित्वपूर्ण उपयोग को प्रोत्साहित करते हैं, जिससे समकालीन पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने में पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों की प्रासंगिकता और भी पुष्ट होती है।

इस कार्यक्रम की एक ख़ास विशेषता विद्यापीठ के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच पौधों का वितरण था। इस पहल का उद्देश्य प्रतिभागियों को अपने समुदायों में वृक्षारोपण और देखभाल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करना था।

प्रतिभागियों ने सतत जीवन शैली के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की, वहीं इस आयोजन ने पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और प्रकृति के साथ सामंजस्य को बढ़ावा देने में आयुर्वेद की निरंतर प्रासंगिकता पर जोर दिया।