ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ने रचा वल्र्ड रिकॉर्ड, 6,412 जोड़े अलग-अलग धार्मिक परंपराओं और रीति-रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंधे

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना राज्य में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक प्रभावशाली पहल बन चुकी है। उन्होंने कहा कि कभी गरीब परिवारों के लिए बेटी की शादी चिंता का विषय होती थी, लेकिन इस योजना ने उसे सम्मान, सहयोग और आत्मविश्वास में बदल दिया है। मुख्यमंत्री रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित कर रहे थे, जहां छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए 6,412 जोड़े अलग-अलग धार्मिक परंपराओं और रीति-रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंधे। मुख्य आयोजन स्थल रायपुर में 1,316 नवविवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री ने स्वयं आशीर्वाद दिया। वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में आयोजित समारोहों से जुड़े जोड़े वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। इस आयोजन के तहत प्रत्येक दंपति को 35,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई, जिससे नवदंपतियों को नए जीवन की शुरुआत में सहयोग मिल सके। गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ आयोजन इस भव्य सामूहिक विवाह समारोह को गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। रायपुर के मुख्य कार्यक्रम के साथ-साथ सात जिलों में करीब 1,400 जोड़े और पूरे राज्य में 6,000 से अधिक जोड़े एक ही दिन विवाह सूत्र में बंधे, जो छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है।
कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान की शुरुआत इसी मंच से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का भी औपचारिक शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि इसे पायलट प्रोजैक्ट के तौर पर सरगुजा और बस्तर संभाग के आठ जिलों में शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ और सुपोषित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए केवल सरकारी प्रयास ही नहीं, बल्कि समाज की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है। अभियान के सफल होने पर इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। मोदी की गारंटी के अधिकतर वायदे दो साल में पूरे-मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ तेज़ी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार ने दो वर्षों में मोदी की गारंटी के अधिकांश वादों को पूरा कर दिया है। उन्होंने प्रमुख योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख से अधिक महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये मिलेंगे