ब्रेकिंग न्यूज़
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने एग्जीक्यूटिव एजुकेशन प्रोग्राम के लिए MDI, गुड़गांव के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया

गुड़गांव / सत्ता संदेश

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के मैनेजमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (MTI) और मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (MDI), गुड़गांव ने 20 मई, 2026 को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। कंपनी के नई दिल्ली स्थित कॉर्पोरेट ऑफिस में हुआ यह समझौता, SAIL में भविष्य की कमान संभालने वाले लीडर्स को तैयार करने के उद्देश्य से एग्जीक्यूटिव एजुकेशन प्रोग्राम्स पर मिलकर काम करने के लिए किया गया है।

यह साझेदारी अकादमिक ज्ञान को व्यावहारिक इस्तेमाल के साथ जोड़ेगी। इसके तहत कस्टमाइज्ड लीडरशिप प्रोग्राम्स, रणनीति और इनोवेशन पर आधारित लर्निंग इंटरवेंशन, मापने योग्य व्यावसायिक प्रभाव के लिए ‘एक्शन लर्निंग’, ओवरसीज लर्निंग प्रोग्राम, संयुक्त रिसर्च व कंसल्टिंग और कंपनी के अधिकारियों की जरूरतों के हिसाब से तैयार किए गए केस स्टडीज शामिल होंगे। इस सहयोग का मुख्य उद्देश्य ग्लोबल बेस्ट प्रैक्टिसेज के साथ तालमेल बिठाते हुए संगठनात्मक क्षमता को मजबूत करना है।

इस समझौता ज्ञापन (MoU) पर SAIL के एमटीआई (MTI) के कार्यपालक निदेशक (HR-L&D) श्री संजय धर और एमडीआई (MDI), गुड़गांव की प्रोफेसर सुमिता राय (Dean–Industry Connect) ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर SAIL के निदेशक (कार्मिक) श्री के. के. सिंह और सेल तथा एमडीआई के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

जे सी आई लुधियाना सेंट्रल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र स्पीच क्राफ्ट-2026 का सफल समापन

लुधियाना / सत्ता संदेश

पंजाब और हरियाणा के विभिन्न जिलों से 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

लुधियाना, 30 अप्रैल: जूनियर चैंबर इंटरनेशनल (जे सी आई) लुधियाना सेंट्रल द्वारा स्थानीय होटल आगाज़ में आयोजित तीन दिवसीय स्पीच क्राफ्ट-2026 का कई रोमांचक यादों के साथ सफल समापन हुआ। इसमें जोन-1 से पंजाब और हरियाणा के विभिन्न शहरों से संबंधित 24 सदस्यों ने भाग लिया और इस प्रशिक्षण सत्र के दौरान बातचीत तथा पब्लिक स्पीकिंग से जुड़े तौर-तरीकों को सीखा।

प्रशिक्षण सत्र संबंधी जानकारी देते हुए, जे सी आई लुधियाना सेंट्रल के प्रधान एडवोकेट सिमरप्रीत सिंह आहूजा ने बताया कि यह अवसर सदस्यों के लिए बातचीत और पब्लिक स्पीकिंग से जुड़े तरीकों को सीखने का महत्वपूर्ण मंच रहा। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को अपने परिवार सहित समाज और व्यवसाय से जुड़े लोगों के साथ मजबूत संबंध बनाने हेतु कम्युनिकेशन और पब्लिक स्पीकिंग के गुण सीखने और उन्हें आजमाने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि जे सी आई एक ऐसा मंच है, जो अपने सदस्यों के व्यक्तित्व विकास, व्यवसायिक उन्नति और सामाजिक संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है।

इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से पहुंचे प्रशिक्षकों गुजरात से दर्शन मरजादी, जालंधर से मनप्रीत उबराय और लुधियाना से साक्षी महाजन का धन्यवाद किया। साथ ही प्रशिक्षण के प्रायोजकों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार उन्होंने मुख्य अतिथि डॉ. राजीव अग्रवाल, गेस्ट ऑफ ऑनर हनी सेठी, गेस्ट ऑफ ऑनर प्रभजोत सिंह, गेस्ट ऑफ ऑनर राहुल आहूजा, चेयरमैन अनुज धीर, सचिव विनायक, पूर्व प्रधान प्रदीप सिंह मुंडी, जोन प्रधान सोमन गोयल, जोन वाइस प्रधान पुनीत चड्ढा, हरप्रीत उबराय, रसलीन कौर, जसपाल सिंह ग्रेवाल, रितिक पलाहा, मनमोहन सिंह, जतिंदर पाल सिंह, जैसमीन कौर, रोहित जिंदल, मित्तुल डंग, गुरप्रीत सिंह रियात, परमजीत सिंह, दीपक सिंह तथा अन्य प्रतिभागियों और होटल स्टाफ का भी प्रशिक्षण सत्र को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया।

जे सी आई लुधियाना सेंट्रल द्वारा ‘जे कॉम टेबल 4.0 – ग्रोथ सेंट्रल’ का उद्घाटन

लुधियाना / सत्ता संदेश

जे सी आई लुधियाना सेंट्रल द्वारा जे कॉम टेबल 4.0 – ग्रोथ सेंट्रल का शुभारंभ स्थानीय होटल महाराजा रिजेंसी में किया गया। यह पहल युवाओं के बिज़नेस, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और नेटवर्किंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

इस अवसर पर जे सी आई लुधियाना सेंट्रल के अध्यक्ष एडवोकेट सिमरनप्रीत सिंह ने बताया कि जे कॉम लुधियाना 4.0 – ग्रोथ सेंट्रल युवाओं में उद्यमिता कौशल विकसित करने के साथ-साथ उनके बीच नेटवर्किंग को मजबूत करेगा। इससे बिजनेसमैनों को अपने व्यवसाय में आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन का लक्ष्य सभी को साथ लेकर तरक्की की दिशा में आगे बढ़ना है।

उन्होंने यह भी कहा कि जे सी आई लुधियाना सेंट्रल समय-समय पर अपने सदस्यों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे प्रयास करता रहा है और भविष्य में भी यह सिलसिला जारी रहेगा।

कार्यक्रम में जोन के चेयरमैन संजय शर्मा, जे कॉम नेशनल डायरेक्टर डॉ. राजीव अग्रवाल, हेड कोच महेश अरोड़ा, असिस्टेंट कोच परमजीत सिंह, जे कॉम टेबल 4.0 के चेयरमैन अमित गुलाटी, जे कॉम टेबल 1.0 के चेयरमैन दमनजीत सिंह, वाइस प्रेसिडेंट गुरप्रीत सिंह रियात, कुलजीत सिंह, आशीष चोपड़ा, तेजस्वी धीमान, रोहित जिंदल, एडवोकेट बलविंदर सिंह, राहुल भारद्वाज, नरेश कुमार शर्मा, जगप्रीत सिंह सहित टेबल 1.0 और 4.0 के सदस्य मौजूद रहे।