ब्रेकिंग न्यूज़
सलमान खान का पैपराजी को कड़ा अल्टीमेटम: “ऐसे 100 जला दूंगा”, हॉस्पिटल के बाहर भड़के ‘भाईजान’

मनोरंजन डेस्क : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने गुस्से और सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में मुंबई के माहिम स्थित हिंदुजा हॉस्पिटल के बाहर एक ऐसी घटना हुई, जिसने ‘भाईजान’ का पारा सातवें आसमान पर पहुँचा दिया।

क्या था पूरा मामला? सलमान खान अस्पताल में अपने किसी करीबी से मिलने पहुँचे थे। जब वे बाहर निकलकर अपनी गाड़ी की ओर बढ़ रहे थे, तब पैपराजी (फोटोग्राफर्स) ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और कैमरों की फ्लैशलाइट्स चमकाने लगे। इस बात से सलमान बुरी तरह भड़क गए और उन्होंने पैपराजी को डांटते हुए कहा, “पागल हो क्या?”। हालाँकि, पैपराजी के माफी मांगने के बाद वे वहां से चले गए, लेकिन गुस्सा अभी शांत नहीं हुआ था।

इंस्टाग्राम पर दी कड़ी चेतावनी : इस घटना के बाद सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक 4 पोस्ट शेयर किए, जिनमें उन्होंने पैपराजी को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा:”अगर मुझे हॉस्पिटल में कोई ऐसा प्रेस वाला दिखता है, जो मेरे दर्द का मजा ले रहा हो… जिससे मैंने बातचीत की, जिसका मैंने ख्याल रखा”।”ऐसे 100 जला दूंगा, भाई के एक भाई के दुख पर अगली बार ट्राय कर लेना मेरे साथ”।उन्होंने अपनी उम्र का जिक्र करते हुए यह भी कहा, “60 साल का हो गया हूँ, लेकिन लड़ना नहीं भूला हूँ” और मजाक उड़ाते हुए लिखा, “जेल में डालोगे हा हा हा”।सलमान खान ने साफ कर दिया है कि वे अपनी निजी जिंदगी और मुश्किल समय में इस तरह के हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं करेंगे और अगली बार ऐसा होने पर बड़ा एक्शन ले सकते हैं।

बॉलीवुड पर मंडराया खतरा: सलमान खान के बाद अब उनके जीजा आयुष शर्मा को मिली धमकी, मुंबई पुलिस अलर्ट

मनोरंजन डेस्क : बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में सुरक्षा को लेकर चिंताएं एक बार फिर बढ़ गई हैं। सुपरस्टार सलमान खान के बाद अब उनके जीजा और अभिनेता आयुष शर्मा को बुधवार को एक धमकी भरा ईमेल मिला है,। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब पूरी फिल्म इंडस्ट्री हालिया धमकियों और फायरिंग की घटनाओं से पहले ही सहमी हुई है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ होने का शक: पुलिस सूत्रों के अनुसार, आयुष शर्मा को भेजे गए इस ईमेल में प्रेषक ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है। हालांकि, ईमेल की पूरी सामग्री को अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह वाकई किसी संगठित गैंग की करतूत है या किसी शरारती तत्व का काम है। हालांकि आयुष की ओर से अब तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने खुद संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

इंडस्ट्री में धमकियों का सिलसिला: आयुष शर्मा को मिली यह धमकी कोई इकलौती घटना नहीं है। इससे ठीक एक दिन पहले अभिनेता रणवीर सिंह के असिस्टेंट को भी व्हाट्सऐप पर एक वॉइस नोट के जरिए धमकी मिली थी, जिसमें कथित तौर पर करोड़ों रुपये की मांग की गई थी,। इसके अलावा, पिछले सप्ताह फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर भी 5 राउंड फायरिंग की गई थी। पुलिस ने रोहित शेट्टी केस में पुणे से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उन पर मकोका (MCOCA) के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस की कड़ी निगरानी: मुंबई पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि क्या आयुष शर्मा, रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी से जुड़े इन सभी मामलों के पीछे कोई एक ही कड़ी है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। आयुष शर्मा, जिन्होंने 2018 में ‘लवयात्री’ से डेब्यू किया था, उन्हें आखिरी बार 2024 में फिल्म ‘रुस्लान’ में देखा गया था।

60 की उम्र में भी सलमान खान की ‘अधूरी ख्वाहिश’? बर्थडे से पहले फिटनेस तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

एंटरटेनमेंट डेस्क: हिंदी सिनेमा के ‘सुल्तान’ के नाम से मशहूर एक्टर सलमान खान जल्द ही अपना 60वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। इस खास मौके से पहले भाईजान ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

सॉलिड फिटनेस और मजेदार कैप्शन सलमान खान ने सोमवार को अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर जिम से तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में 60 साल की उम्र के करीब होने के बावजूद उनकी शानदार फिटनेस साफ दिख रही है, जिसमें उनके बाइसेप्स और लेग मसल्स की मजबूती देखी जा सकती है।हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा उनके कैप्शन की हो रही है।

सलमान ने मजाकिया अंदाज में अपनी ख्वाहिश जाहिर करते हुए लिखा- “काश मैं 60 साल का होकर ऐसा दिख पाता!”। उनके फैंस इस पोस्ट को लाइक और कमेंट कर रहे हैं।

बता दे ‘किक 2’ होगी बड़ी हिट सलमान खान के 60वें जन्मदिन पर उनके फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी है। खबरों के मुताबिक, बहुचर्चित फिल्म ‘किक 2’ की आधिकारिक घोषणा उनके जन्मदिन पर की जाएगी।