ब्रेकिंग न्यूज़
Amritsar Ram Live Show: 16-17 सितंबर को होगा ‘राम’ लाइव शो, फ्री पास और पूरा शेड्यूल जानें

अमृतसर में 16 और 17 सितंबर को गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के दशमेश ऑडिटोरियम में ‘राम’ लाइव शो होगा। जानें शो का समय, फ्री पास लेने का तरीका और कार्यक्रम की पूरी जानकारी।

अमृतसर / सत्ता संदेश

पंजाब सरकार की ओर से करवाए जा रहे ‘राम’ लाइव शो को लेकर अमृतसर डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिस में मीडिया को जानकारी दी गई। विधायक अजय गुप्ता ने कार्यक्रम का शेड्यूल, आयोजन स्थल और दर्शकों के लिए पास लेने की प्रक्रिया के बारे में बताया।

MLA अजय गुप्ता के मुताबिक, पंजाब के 12 शहरों में कुल 41 शो आयोजित किए जाएंगे। अमृतसर में ‘राम’ लाइव शो का आयोजन 16 और 17 सितंबर को गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के दशमेश ऑडिटोरियम में किया जाएगा।

दोनों दिनों में रोजाना दो शो होंगे। पहला शो दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक, जबकि दूसरा शो शाम 6:30 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। प्रत्येक शो की अवधि करीब साढ़े तीन घंटे होगी। दशमेश ऑडिटोरियम की क्षमता लगभग 700 से 750 दर्शकों की बताई गई है।

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दर्शक सनातन सेवा समिति और MLA कार्यालय से पास प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा Play Store से BookMyShow ऐप डाउनलोड कर ऑनलाइन फ्री पास भी बनाया जा सकता है। विधायक ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम और सभी पास पूरी तरह नि:शुल्क हैं और इसके लिए किसी प्रकार की फीस नहीं ली जाएगी।

MLA अजय गुप्ता ने कहा कि इस लाइव शो का उद्देश्य युवा पीढ़ी को देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सच्चाई, कुर्बानी और भाईचारे जैसे मूल्यों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार सभी धर्मों का सम्मान करते हुए भाईचारे और समानता के आदर्शों को ध्यान में रखकर काम कर रही है।

उन्होंने अमृतसरवासियों से अपील की कि वे अपने परिवार के साथ इस फैमिली लाइव शो में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों।