सुखविंदर सिंह बिंद्रा ने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से की मुलाकात
लुधियाना: भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तहत नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल डिफेंस (NISD) के सदस्य और नेशनल कंसल्टेटिव कमिटी ऑन ड्रग रिहैबिलिटेशन (NCCDR) के स्पेशल इनवाइटी सदस्य तथा पंजाब यूथ डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरपर्सन सुखविंदर सिंह बिंद्रा ने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की।
इस दौरान सुखविंदर सिंह बिंद्रा ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से आशीर्वाद लिया और समाज की भलाई एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
मुलाकात के दौरान बिंद्रा ने कहा कि समाज की तरक्की, एकता और खुशहाली को बढ़ावा देने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से समाज की भलाई के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की।

