ब्रेकिंग न्यूज़
लुधियाना: गांव जल्लाह में डेयरी किसानों के लिए जागरूकता कैंप, पशुओं के चारे और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

लुधियाना के गांव जल्लाह में डेयरी डेवलपमेंट डिपार्टमेंट ने जागरूकता कैंप लगाया। किसानों को सरकारी योजनाओं, पशुओं के संतुलित आहार, हरे चारे और दूध उत्पादन बढ़ाने की जानकारी दी गई।

लुधियाना / सत्ता संदेश

डेयरी किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और वैज्ञानिक तरीकों से डेयरी फार्मिंग को अधिक लाभदायक बनाने के उद्देश्य से डेयरी डेवलपमेंट डिपार्टमेंट की ओर से ब्लॉक दोराहा के गांव जल्लाह में एक दिवसीय दूध उत्पादक जागरूकता कैंप लगाया गया। कैंप के दौरान किसानों को विभाग की विभिन्न योजनाओं, पशुओं के संतुलित आहार और दूध उत्पादन बढ़ाने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कैंप में रिटायर्ड चीफ एग्रीकल्चर ऑफिसर डॉ. बलदेव सिंह, एडवांटा कंपनी से राशिद तथा डेयरी डेवलपमेंट इंस्पेक्टर अगमप्रीत कौर, अंकित कपूर और अनुरागदीप कौर ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने डेयरी किसानों को विभाग की विभिन्न गतिविधियों और सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया।

इस दौरान पशुओं के लिए संतुलित आहार की जरूरत, हरे चारे का महत्व, पशुओं की बेहतर सेहत बनाए रखने और दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए अपनाए जाने वाले तरीकों पर जानकारी साझा की गई। इसके साथ ही डेयरी फार्म स्थापित करने और उसे आर्थिक रूप से अधिक लाभदायक बनाने के लिए डेयरी लोन से संबंधित प्रक्रियाओं और उपलब्ध अवसरों के बारे में भी बताया गया।

कैंप का मुख्य उद्देश्य दूध उत्पादकों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना और आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने के प्रति जागरूक करना था, ताकि डेयरी व्यवसाय को अधिक लाभदायक बनाया जा सके और किसानों की आमदनी बढ़ाने में मदद मिल सके।

डेयरी डेवलपमेंट विभाग ने रब्बों नीची में लगाया मिल्क प्रोड्यूसर अवेयरनेस कैंप

लुधियाना / सत्ता संदेश

दिनांर- 06 अक्टूबर 2026

डिप्टी डायरेक्टर डेयरी डेवलपमेंट सुरिंदर सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक मलौद के गांव रब्बों नीची में एक दिवसीय मिल्क प्रोड्यूसर अवेयरनेस कैंप आयोजित किया गया। कैंप का उद्देश्य डेयरी किसानों को आधुनिक तकनीक, बेहतर पशु पोषण और डेयरी फार्मिंग को अधिक लाभदायक बनाने के तरीकों के बारे में जागरूक करना था।

कैंप के दौरान रिटायर्ड चीफ एग्रीकल्चर ऑफिसर डॉ. बलदेव सिंह, एडवांटा कंपनी के प्रतिनिधि, वेरका कैटल फीड प्लांट खन्ना के प्रतिनिधि तथा डेयरी डेवलपमेंट इंस्पेक्टर अगमप्रीत कौर, अंकित कपूर और अनुरागदीप कौर ने डेयरी किसानों के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

विशेषज्ञों ने पशुओं के लिए संतुलित आहार और पोषण, हरे एवं सूखे चारे के उचित इस्तेमाल, पशुओं के लिए सही फीड के चयन, दूध उत्पादन बढ़ाने, पशुओं के स्वास्थ्य एवं देखभाल सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। इसके अलावा डेयरी डेवलपमेंट विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, डेयरी फार्मिंग के लिए उपलब्ध सुविधाओं और डेयरी लोन से जुड़े मामलों की प्रक्रिया के बारे में भी किसानों को विस्तार से बताया गया।

इस अवसर पर डेयरी किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने, पशुओं के आहार में संतुलन बनाए रखने और डेयरी फार्मिंग को अधिक लाभदायक बनाने के लिए विभाग की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही तकनीकी जानकारी एवं सहायता का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।