ब्रेकिंग न्यूज़
Ludhiana BLO Union Meeting: डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन से BLO यूनियन की खास मीटिंग, समस्याओं पर हुई चर्चा

लुधियाना में BLO यूनियन ने डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन के साथ खास बैठक की। जिला अध्यक्ष परमिंदर सिंह क्लेर ने BLOs को आ रही समस्याओं को प्रशासन के सामने रखा।

लुधियाना / सत्ता संदेश

BLO यूनियन, लुधियाना की ओर से जिला अध्यक्ष परमिंदर सिंह क्लेर के नेतृत्व में डिप्टी कमिश्नर लुधियाना हिमांशु जैन के साथ एक खास बैठक की गई। बैठक के दौरान यूनियन से जुड़े BLOs को काम के दौरान पेश आ रही विभिन्न समस्याओं और परेशानियों को लेकर डिप्टी कमिश्नर के साथ चर्चा की गई।

जिला अध्यक्ष परमिंदर सिंह क्लेर ने बताया कि बैठक में BLOs की ओर से अपनी समस्याओं को विस्तार से डिप्टी कमिश्नर के समक्ष रखा गया। इस दौरान संबंधित मुद्दों पर बातचीत करते हुए उनके समाधान को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में धरमिंदर सिंह जगराव, 070 गुरमीत सिंह जस्सल, मनप्रीत सिंह लुधियाना 061, परमजीत सिंह समराला विधानसभा क्षेत्र 058, बरिंदर सिंह, मंदीप सिंह, शिंगारा सिंह रायकोट विधानसभा क्षेत्र 069, गुरदीप सिंह लुधियाना विधानसभा क्षेत्र 064 और मीनू मैडम लुधियाना विधानसभा क्षेत्र 063 सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

BLO यूनियन ने उम्मीद जताई कि बैठक में उठाई गई समस्याओं पर प्रशासन की ओर से उचित कार्रवाई की जाएगी और BLOs को अपने दायित्वों के निर्वहन में आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी।

VSSL ने डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन कॉम्पिटिशन के लिए DC हिमांशु जैन को दिया 5 लाख रुपये का चेक

लुधियाना / सत्ता संदेश

लुधियाना, 19 अगस्त: वर्धमान स्पेशल स्टील्स लिमिटेड (VSSL) ने युवाओं में खेलों, खासकर बैडमिंटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अपने CSR इनिशिएटिव ‘खेल प्रोत्साहन’ के तहत 5 लाख रुपये की सहायता दी है। VSSL के CSR हेड अमित धवन ने डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन कॉम्पिटिशन के लिए डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन, IAS को 5 लाख रुपये का चेक सौंपा।

इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने VSSL के चेयरमैन सचित जैन और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सौम्या जैन का धन्यवाद किया। उन्होंने VSSL के स्पोर्ट्स-केंद्रित प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ने और उनके बेहतर भविष्य के लिए इस तरह की पहल महत्वपूर्ण है।

VSSL के CSR हेड अमित धवन ने सुलभा जिंदल और लुधियाना बैडमिंटन एसोसिएशन (LBA) की टीम का भी युवाओं के बीच खेलों को बढ़ावा देने में सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि चेयरमैन सचित जैन के नेतृत्व और मार्गदर्शन में VSSL खेलों के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

बास्केटबॉल और फुटबॉल के लिए भी 10-10 लाख रुपये की मदद

अमित धवन ने बताया कि VSSL की ओर से 10 स्कूलों में बास्केटबॉल को बढ़ावा देने के लिए ‘लुधियाना केयर्स’ को 10 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। इस प्रोजेक्ट के तहत स्कूलों के विद्यार्थियों को नियमित प्रशिक्षण देने के लिए बास्केटबॉल ट्रेनर उपलब्ध करवाए जाएंगे।

इसके अलावा, युवाओं को फुटबॉल को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से VSSL ‘इंडिया खेलो फुटबॉल’ को भी 10 लाख रुपये की सहायता देगा। यह प्रोजेक्ट स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट और ‘इंडिया खेलो फुटबॉल’ के सहयोग से लागू किया जाएगा।

VSSL के अनुसार, कंपनी भविष्य में भी खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने के लिए सामाजिक और खेल-केंद्रित कार्यक्रम जारी रखेगी।